देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। राजधानी पुलिस ने खोह नागोरियान क्षेत्र एक महिला की हुई हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमर उर्फ सोनू उर्फ दूर्गी प्रसाद पुत्र भैरू लाल को धरदबोचा है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि 23 दिसंबर को पुलिस थाना खोह नागोरियान जयपुर पर सूचना मिली की पालडी मीना में मंगल बाजार मैदान के पास पेड के नीचे एक महिला का शव मिला है।
मामला प्रथम दृष्टया हत्या का होने पर थाना खोह नागोरियान अभियोग ने मामला दर्ज करके पहले मृतक महिला के परिजनों की तलाश की। जांच के दौरान मृतका की शिनाख्त प्रेम देवी पत्नी भगवान सहाय रैगर के रूप हुई । इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमर उर्फ सोनू उर्फ दूर्गी प्रसाद पुत्र भैरू लाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतका से मेरी पहचान करीब पांच वर्ष पहले खानिया बंधा पर हुई थी। आरोपी ने बताया कि बीते 21 दिसंबर को मैने प्रेमदेवी को फोन करके मिलने के लिए घाटगेट बुलाया। घाटगेट से हमने मीट व अन्य सामान खरीदकर हम ट्रान्सपोर्ट नगर पहुंचे जहां पुलिया के नीचे स्थित ठेके से शराब खरीदकर हम दोनो पैदल पैदल ही पालडी मीना के लिये रवाना हो गये। मुर्गी फार्म हाउस के पास अण्डे की ठेली से अण्डे लेकर हम पास के जंगल में जाकर शराब पीने लगे। प्रेमदेवी ने अधिक शराब पीने के कारण वह नशे मे मुझे गाली गलौच करने लगी। हम झगडा करते करते रात्रि समय करीब 11 पीएम विनायक काॅलेज के पास मंगल बाजार मैदान में पहुंच गये जहां हम दोनो में झगडा हो गया। मैने आवेश में आकर प्रेमदेवी की साडी से उसका गला खीचकर बांध दिया जिससे प्रेमदेवी की मृत्यु हो गई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल
मध्य प्रदेश : सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा