BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कैंटर से आपूर्ति विभाग ने पकडे सरकारी राशन के 120 बोरा

मथुरा। राशन की कालाबाजारी में हाथ सबके काले हैं। आपूर्ति विभाग ने कार्रवाही कर बेचने के लिए ले जाया जा रहा सरकारी राशन का 120 बोरा चावल जब्त किया है। सरकारी राशन की कालाबाजारी में तीन लोगों के नाम उजागर हुए हैं।

आपूर्ति विभाग की ओर से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और आगे की कार्रवाही की जा रही है। आपूर्ति विभाग ने कार्रवाही के दौरान कैंटर चालक को भी पकड लिया था।

मौके पर कार्रवाही करने वाले आपूर्ति निरीक्षक के मुताबिक वह लिखित बयान देने के बाद फरार हो गया। घटनाक्रम में आईशर कैंटर नम्बर डीएल 1 एलएक्स 5991 में लादकर 120 बोरा सरकारी राशन का चावल बेचने के लिए मथुरा ले जाया जा रहा था। किसी तरह इसकी सूचना विभाग को लग गई।

आपूर्ति निरीक्षक  मोहन उपाध्याय ने कार्रवाही करते हुए अडींग पुलिस चैकी क्षेत्र मंे जचैंदा गांव के पास कैंटर को रूकवा लिया और इसकी सूचना गोवर्धन पुलिस को दे दी। ट्रक में सरकारी राशन के 120 बोरा चावल भर हुए थे। इस राशन को बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

कैंटर चालक मनोज ने पूर्ति निरीक्षक मोहन उपाध्याय का बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह राशन सरकारी है और इसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। पूर्ति निरीक्ष ने चालक मोहन उपाध्याय से खिलित बयान भी लिये।

चालक ने बताया कि भगवत निवासी सकीतरा गोवर्धन मुकेश निवासी मथुरा और बलराम जमालपुर मथुरा का यह राशन है। हालांकि लिखित बयान देने के बाद चालक फरार हो गया।

इसक पीछे पूर्ति निरीक्षक मोहन उपाध्याय का कहना है कि जिस समय यह कार्रवाही हुई पुलिस उनके साथ नहीं थी। इसी का लाभ उठाकर चालक फरार हो गया। कैंटर से राशन की बोरियों को ट्रैक्टर में लादकर पुलिस थाने पर ले आये। जहां नामजदांे के खिलाफ आगे की कार्रवाही की जा रही है।  


सूचना मिली थी कि शरकारी राशन बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। कार्रवाही करते हुए जचैंदा के पास आईशर कैंटर को पकड लिया गया। चालक मनोज ने लिखित बयान दर्ज कराये हैं। जिसमें भगवत, मकेश और बलराम के नाम सामने आये हैं। हालांकि चालक मनोज लिखित बयान दर्ज कराने के बाद फरार हो गया।
मोहन उपाध्याय, पूर्ति निरीक्षक

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More