BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

वकील का दावा, इंद्राणी से जेल में मारपीट, यौन उत्पीडऩ की धमकी

वकील का दावा, इंद्राणी से जेल में मारपीट, यौन उत्पीडऩ की धमकीमुंबई । सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को बाइकुला जेल अधिकारियों को बंदी इंद्राणी मुखर्जी को बुधवार को अदालत के सामने पेश करने का आदेश दिया। अदालत ने यह आदेश इंद्राणी के वकील के जेल में हमले की शिकायत पर दिया है। वकील गुंजन मंगला ने कहा, हमने विशेष न्यायाधीश जे.सी. जगदाले के समक्ष 24 जून को जेल में हुए दंगे में इंद्राणी के शरीर व सिर पर चोटों का हवाला देते हुए एक आवेदन किया है।

इसी घटना से जुड़े क्रम में, मुंबई के एनजीओ जय हो फाउंडेशन ने मंगलवार को बांबे उच्च न्यायालय में एक विशेष एजेंसी या केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जेल में हुई हिंसा के जांच का आदेश देने की अपील की। अपने आवेदन में इंद्राणी ने यह भी दावा किया है कि उन्हें जेल में यौन उत्पीडऩ की धमकी दी गई और यह बताया है कि शनिवार को जेल में हुई हिंसा के दौरान उन्हें कैसे चोटें आईं। हिंसा में एक महिला कैदी की मौत हो गई। मंगला ने अपने आवेदन में कहा है कि इंद्राणी का कुछ दिमाग संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। साथ ही वह जानना चाहती हैं कि यदि इंद्राणी को जेल में कुछ होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। जेल हिंसा में जेल की वार्डन मंजुला शेट्टी (40) शिकार हुई हैं। मंजुला को अपने संबंधी की 1996 में हत्या के मामले में 14 साल की सजा दी गई थी, जिसकी सजा के कुछ महीने बाकी थे। 

उसने जेल के भंडार से शुक्रवार को कुछ राशन गायब होने की शिकायत की थी। पुलिस द्वारा रिकार्ड किए गए गवाहों के बयान के मुताबिक, उसे कथित तौर पर महिला जेलर द्वारा बुलाया गया था और निर्दयता से पीटा गया। शेट्टी को पास के सर जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More