BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दो महिलाओं को मारपीट कर किया गंभीर घायल

मथुरा। बांकेबिहारी पुलिस चैकी क्षेत्र के अंतर्गत अठखम्बा स्थित छत्ता गली में बुधवार मध्य रात्रि उपरांत अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान पर हमला बोल दिया। बदमाश मकान में रह रही दो वृद्ध महिलाओं के साथ मारपीट कर नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के ठाकुरजी के चांदी के पूजा पात्र आदि लूट ले गए। पुलिस ने इस संबंध में नौकरानी समेत दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि मकान स्वामिनी प्रेमलता सिंघानियां (75) एवं मुन्नी देवी (74) पिछले करीब 50 साल से छत्ता गली स्थित अपने घर में रहकर ठाकुरजी की पूजा सेवा एवं भजन साधना करती हैं। उनके बेटे गोवाहटी (आसाम) में रहते हैं। बुधघ्वार को रात्रि करीब 1.30 बजे दो नकाबपोश युवक छत के रास्ते घर में घुस आए और दोनों वृद्ध महिलाओं को बंधक बना लिया।

युवकों ने उनके साथ मारपीट कर अलमारी की चाबियां छीन लीं और वहां रखे करी 1.28 लाख रुपये नगद समेत करीब 5 किलो चांदी के बने ठाकुर जी के पूजा पात्र, खिलौने आदि लूट कर ले गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों वृद्ध महिलाओं को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More