देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश लोकसभा उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी (एसपी) के साथ गठबंधन की बात को खारिज किया है। प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। मायावती ने कहा कि, गठबंधन को लेकर इस तरह की जो भी बातें की जा रही है वह सिर्फ अफवाह है। आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि राज्य में दो लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीएसपी एसपी को समर्थन करेगी।
मीडिया से बात करते हुए मायावती ने कहा, यूपी में हाल ही में राज्य सभा और विधान परिषद में होने वाले चुनव में बीजेपी को हराने के लिए एसपी और बीएसपी के द्वारा एक दूसरे को वोट ट्रांसफर कर दिया जाता है तो ये कोई चुनावी गठबंधन नहीं है। आपको बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर 11 मार्च को चुनाव होने हैं और नतीजे 14 मार्च आएंगे।
1993 में SP-BSP एक साथ चुनाव लड़ चुके हैं-
आपको बता दें कि इससे पहले 1993 में एसपी-बीएसपी एक साथ चुनाव लड़ चुके हैं। तब एसपी और बीएसपी गठबंधन को 176 सीटें मिली थी और बीजेपी को 177 सीट मिली थी। गेस्ट हाउस कांड के बाद यह गठबंधन टूट गया था, लेकिन अब फिर से दोनों पार्टी साथ आती दिख रही है।
योगी आदित्यनाथ ने ली चुटकी-
इस बात की जानकारी सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर चुटकी ली थी। उन्होंने रहीम के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा था, कह रहीम कैसे निभे, केर-बेर को संग।
इस दोहे का मतलब है कि केले का पत्ते और बेर का साथ नहीं हो सकता। क्योंकि अगर यह दोनों साथ आए तो बेर के कांटें केले के पत्ते को काट देंगे। योगी ने कहा था कि भले ही दोनों दल साथ आने का दिखावा कर रहे हैं लेकिन दोनों के बीच की दूरियां कभी कम नहीं हो सकती है।
आपको बता दें कि सीएम योगी रविवार को त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा था कि गेस्ट हाउस कांड किसने कराया था। लखनऊ में बने स्मारक तोडऩे की चेतावनी कौन दे रहा था। आपको बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर के सांसद पद से इस्तीफा देकर विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। इस उपचुनाव में बीजेपी ने वाराणसी के पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं एसपी की तरफ से नागेंद्र सिंह पटेल उपचुनाव में अपना भाग्य अपनाएंगे। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता जेएन मिश्र के पुत्र मनीष मिश्र को भाग्य आज़माने का मौका दिया है।
वहीं योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के बाद खाली हुई गोरखपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि एसपी की तरफ से प्रवीण कुमार निषाद उपचुनाव लड़ेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार
लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद मलूक नागर हुए RLD में शामिल