BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नीरव मोदी की कंपनियों की दिवाला अर्जी में PNB का उल्लेख नहीं

नीरव मोदी की कंपनियों की दिवाला अर्जी में PNB का उल्लेख नहींन्यूयार्क। नीरव मोदी की तीन कंपनियों द्वारा यहां दायर दिवालिया अर्जी में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का ऋणदाता के रूप में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। गौरतलब है कि सरकारी पीएनबी में हुए 2 अरब डॉलर के घोटाले का नीरव मोदी मुख्य आरोपी है। नीरव मोदी की कंपनियों द्वारा दाखिल दिवालिया अर्जी के दस्तावेजों में केवल एचएसबीसी और इजरायल डिस्काउंट बैंक (आईडीबी) बैंक का ऋणदाता के रूप में उल्लेख है, जिनका कुल 2 करोड़ डॉलर दो कंपनियों पर बकाया है। 

 

आईडीबी से ऋण लेने के लिए मोदी ने निजी गारंटी प्रदान की थी, साथ ही दो अन्य कंपनियों ने भी गारंटी प्रदान की थी। हालांकि नीरव मोदी की इन तीन कंपनियों द्वारा अमेरिकी में दाखिल दिवालिया अर्जी अगर मंजूर हो जाती है तो पीएनबी को इन कंपनियों से अपने ऋण की वसूली में बाधाएं खड़ी हो जाएगी। क्योंकि दिवालिएपन के मामले में दाखिल करने से कर्जदार और देनदार की संपत्ति के खिलाफ स्वचालित रूप से कर्ज की वसूली और कर्जदार की संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर रोक लग जाती है। दिवालिया दस्तावेजों में कहा गया है, अगर आप अपने कर्ज की वसूली की कोशिश करते हैं या कोई अन्य कार्रवाई करते हैं तो यह दिवालिया संहिता का उल्लंघन होगा और आपको इसके लिए दंडित किया जा सकता है। नीरव मोदी की तीन कंपनियों - फायरस्टार डायमंड इंक (एफडीआई), फैंटेसी इंक (एफआई), और ए जेफे इंक (एजेआई) ने अमेरिका के दक्षिणी न्यूयार्क दिवालिया अदालत में दिवालिया होने की याचिका दाखिल की है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More