BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PNB घोटाला: ICICI बैंक की CEO चंदा और ऐक्सिस की MD शिखा को समन

PNB घोटाला: ICICI बैंक की CEO चंदा और ऐक्सिस की MD शिखा को समनमुंबई। करोड़ो रुपयों के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले मामले में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और ऐक्सिस बैंक की एमडी शिखा शर्मा को समन भेजा है। एसएफआईओ ने आईसीआईसीआई और ऐक्सिस बैंक की प्रमुखों को नोटिस जारी कर गीतांजलि ग्रुप को वर्किंग कैपिटल फैसिलिटी दिए जाने पर जवाब मांगा है। 31 बैंकों के कन्सॉर्टियम ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के गीतांजलि ग्रुप को 5,280 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल फैसिलिटी दी थी। एसएफआईओ ने इस मसले पर पहले पीएनबी को नोटिस जारी किया था, अब एजेंसी ने कुछ अन्य बैंकों से इस बारे में जवाब मांगा है। आईसीआईसीआई बैंक ने 405 करोड़ रुपये का लोन गीतांजलि ग्रुप को जारी किया था। इसके अलावा ऐक्सिस ने भी बड़ी राशि इस समूह को जारी की थी। 

 

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एसएफआईओ की ओर से कोचर और शिखा शर्मा से इस पर पूछताछ भी की जा सकती है। इससे पहले पीएनबी के एमडी सुनील मेहता को भी समन जारी किया गया था। कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय के तहत आने वाला एसएफआईओ का काम कारोबारी क्षेत्र में फ्रॉड की जांच करना है। एसएफआईओ को संदेह है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने देश भर में करीब 400 शेल कंपनियां बना रखी थीं, जिनमें देश भर में फर्जी डायरेक्टर भी थे और इनके जरिए रकम को देश से बाहर भेजने का काम किया गया।

 

 

गीतांजलि के टॉप अधिकारी से पूछताछ

 

इधर, सीबीआई ने मंगलवार को गीतांजलि समूह के बैंकिंग कामकाज के उपाध्यक्ष से पूछताछ शुरू की। दिल्ली में सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘विपुल चितालिया से पूछताछ की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि चितालिया के बैंकॉक से लौटने के बाद सीबीआई उसे मुंबई हवाईअड्डे से ही पूछताछ के लिए लेकर चली गई। आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के साथ चोकसी पर 12,600 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का आरोप है। इसी घोटाले में अतिरिक्त 1,300 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का 26 फरवरी को खुलासा हुआ था। 

 

सीबीआई ने 14 फरवरी को नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी, भाई निशाल मोदी, मेहुल चोकसी और उनकी कंपनियों डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोट्र्स और स्टेलार डायमंड के खिलाफ पहली प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की थी। मोदी, उनका परिवार और चोकसी जनवरी के पहले सप्ताह में ही देश छोडकऱ फरार हो गए थे। सीबीआई ने चोकसी के गीतांजलि समूह के खिलाफ 4,886.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर 15 फरवरी को दूसरी प्राथमिकी दर्ज की थी।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More