BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस्लामिक हेरिटेज में बोले पीएम मोदी, हम आतंकवाद पर काबू पाने में सक्षम

इस्लामिक हेरिटेज में बोले पीएम मोदी, हम आतंकवाद पर काबू पाने में सक्षमनई दिल्ली। स्लामिक हेरिटेज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद पर काबू पाने में सक्षम है। दुनियाभर के मजहब और मत भारत की मिट्टी में पनपे हैं। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को पीएम मोदी ने कहा कि जॉर्डन एक ऐसी पवित्र भूमि पर आबाद है जहां से खुदा का पैगाम, पैगम्बरों और संतों की आवाज बनकर दुनियाभर में गूंजा है। जॉर्डन नरेश की इस्लाम की पहचान बनाने में अहम भूमिका है। इस कार्यक्रम में जॉर्डन के किंग अब्दुल द्वितीय बिन-अल-हुसैन के साथ कई मुस्लिम धर्म गुरु भी मौजूद थे। 

 

पीएम मोदी ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता ही हमारी पहचान है। देश में मंदिर में दिया भी जलता है तो मस्जिद में सजदा भी होता है। गुरुद्वारे में सबद गाई जाती है तो चर्च में प्रार्थना भी की जाती है। उन्होंने कहा अभी होली के रंग हैं, कुछ ही दिन बाद रमजान मनाया जाएगा। देश में बुद्ध नववर्ष, गुड फ्राइडे मनाया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि इंसानियत के खिलाफ दरिंदगी करने वाले ये नहीं जानते कि ऐसा करने से धर्म का भी नुकसान होता है। आतंकवाद के खिलाफ मुहिम किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि मानसिकता के खिलाफ है। आतंकवाद पर काबू पाने में हम सक्षम हुए हैं। 

 

उन्होंने कहा हमारे देश में युवा के हाथ में कंप्यूटर है तो दूसरे हाथ में कुरान भी है। उन्होंने कहा कि अमन समझौते पर दस्तखत करने वालों में दो भारतीय शामिल रहे। देश की खुशहाली से ही सभी की खुशहाली है। इस मौके पर किंग ऑफ जॉर्डन शाह अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन कहा ने कि धर्म सभी से प्रेम करना सिखाता है, सभी पड़ोसियों को साथ लेकर चलना सिखाता है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथ चिंता का विषय है, मानवियता और इंसानियत ही दुनिया की बुनियाद है। 

 

पीएम मोदी के साथ विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले जॉर्डन के किंग राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन किंग का भव्य स्वागत किया। किंग अब्दुल्ला और पीएम मोदी के बीच आज हैदराबाद में कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत होगी। कई मुद्दों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर चर्चा अहम है। बातचीत में फलस्तीन के मुद्दों के साथ आतंकवाद और चरमपंथ से निपटने के तरीकों पर बात हो सकती है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More