BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सोनम कपूर आहूजा फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के साथ जुड़ीं

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने गुरुवार को एक वीडियो अपलोड किया, जहां उन्होंने फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। अभिनेत्री ने एक पोस्ट में कई तस्वीरें डालीं, साथ ही उन्होंने फिल्म विरासत को संरक्षित की आवश्यकता बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। वह यह भी चाहती हैं कि आने वाली पीढ़ियां यह देखें कि दिग्गजों ने सिनेमा की कला में किस तरह के प्रयास किए हैं।

इंस्टाग्राम कैप्शन में, उन्होंने लिखा, "सिनेमा को सेलिब्रेट करने वाले परिवार की दूसरी पीढ़ी की अभिनेत्री होने के नाते, मैं चाहती हूं कि आने वाली पीढ़ी न केवल उनके जुनून को देखें, बल्कि यह भी देखें कि कैसे उन्होंने फिल्मों के लिए सबकुछ दिया है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के साथ जुड़ने का मेरा निर्णय इस बात का प्रमाण है कि मैं भविष्य के लिए हमारी विरासत को संरक्षित करने के बारे में कितनी ढृढ़ता से महसूस करती हूं।"

काम के मोर्चे की बात करें तो, सोनम जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। भूमिका के लिए, वह नेत्रहीनों की शारीरिक भाषा सीख रही है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More