नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के उपराज्यपाल के आवास पर चल रहा अपना धरना खत्म कर दिया है। केजरीवाल का यह धरना नौ दिनों तक चला। धरना खत्म करने से पहले राज्य के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उन्हें हालात की जानकारी दी। इसके बाद केजरीवाल के धरना खत्म करने की जानकारी सामने आ गई। केजरीवाल दिल्ली के एलजी से मिलने को लेकर धरने पर बैठे थे, वह और उनके साथ मौजूद गोपाल राय एलजी से बिना मिले ही लौट आए। डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी इसी दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने कहा कि ज्यादातर अधिकारी काम पर लौट आए हैं। अधिकारियों ने मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। मनीष सिसोदिया ने दूसरे मंत्रियों के साथ मंगलवार को कामकाज संभाला था। धरना नहीं एलजी साहब से मिलने का इंतजार कर रहे थे हालांकि, मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने एलजी हाउस पर धरना नहीं दिया था, हम एलजी साहब से मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे। राशन की बात अब हम जनता के बीच में जाकर ही करेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कल सभी मंत्रियों की तरफ से कुछ रिव्यू बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा को एक कार्यक्रम में दिल्ली आना है, उस आयोजन के लिए कल एक बैठक बुलाई गई है। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












