BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

झारखंड के गिरीडीह जिले के डुमरी इलाके में एक बड़ा ही दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक 58 साल की महिला ने भूख से तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बेटों ने बताया कि पिछले तीन से घर में खाने के लिए कुछ नहीं था।  मृतक महिला का नाम सावित्री देवी था। डुमरी की एमओ शीतल प्रसाद ने बताया कि अथॉरटीज की लापरवाही के कारण सावित्री देवी का राशन कार्ड नहीं बन पाया था। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। राशन कार्ड के लिए बहुत कोशिश की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया  सावित्री देवी की मौत के बाद उनकी बहु सरस्वती देवी ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड बनावाने के लिए बहुत कोशिश की पर किसी ने कभी ध्यान नहीं दिया। उनकी सास सावित्री पिछले 3 दिनों से भूखी थी। उनके दोनों बेटे किसी तरह बाहर जाकर कमाते थे पर पिछले कुछ दिनों से उनसे बात नहीं हो पा रही थी।    भीख मांगकर खाना खा रहा था परिवार  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से वे सिर्फ भीख मांगकर ही खाना खा पा रहे थे। इस घटना पर डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर विषय है और अधिकारियों की लापरवाही के कारण उस महिला की मौत हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मामले को सदन में भी उठाएंगे। बता दें कि पिछले साल भी झारखंड में ऐसे कई मामले देखने को मिले थे जहां लोगों की कथित रूप से भूख से मौत हो गई थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश में बैंकों द्वारा ग्राहकों को दी जा रही मुफ्त सेवाएं जैसे एटीएम, चेक बुक या स्टेटमेंट इत्यादि पर जीएसटी नहीं लगेगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज और कस्टम ने सवाल-जवाब के दौरान यह जानकारी दी।  हालांकि टैक्स विभाग ने कहा है कि क्रेडिट कार्ड के बकाए का लेट पेमेंट करना अथवा ईएमआई भुगतान करने में विफल होने पर बैंक जीएसटी वसूलेंगे। इसके अलावा मुफ्त सेवा के अतिरिक्त दी जाने वाली सभी सेवाओं पर जीएसटी लगाया जाएगा। कहने का अर्थ ये है कि अगर एटीएम से फ्री निकासी की लिमिट समाप्त होने के बाद कोई निकासी की जाती है तो उसपर जीएसटी लगेगा।  गौरतलब है कि बैंकिंग सुविधा पर जीएसटी में यह विवाद तब सामने आया जब वित्त मंत्रालय के दो विभाग डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज और डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू का मुफ्त सेवाओं पर जीएसटी लगाए जाने को लेकर अलग-अलग मत सामने आया। इसके बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज और कस्टम ने बाकायदा सवाल-जवाब जारी करते हुए बैंकों और ग्राहकों के लिए मामले को पूरी तरह स्पष्ट करने की कोशिश की है।  प्रति माह है 3-5 एटीएम निकासी मुफ्त  टैक्स विभाग की सफाई के बाद साफ है कि ग्राहकों को प्रति माह बैंकों द्वारा जो 3-5 एटीएम निकासी मुफ्त दिए जाते हैं, उनपर तो किसी तरह का जीएसटी नहीं लगाया जाएगा। लेकिन इस मुफ्त निकासी से इतर होने वाली निकासी टैक्स के दायरे में रहेगी। इसी तरह ग्राहकों को बैंक से मिलने वाली फ्री चेकबुक या फ्री बैलेंस स्टेटमेंट पर जीएसटी नहीं लगेगा। लेकिन फ्री सुविधा से इतर बैंक चार्ज देते हुए चेकबुक और स्टेटमेंट प्राप्त करने पर जीएसटी देय होगा।  सर्विस चार्ज से डिस्काउंट घटाकर वसूला जाएगा जीएसटी  टैक्स विभाग के सवाल जवाब के मुताबिक यदि बैंक अपने ग्राहकों को किसी भी सेवा के लिए सर्विस चार्ज पर डिस्काउंट देता है तो ऐसी स्थिति में कुल सर्विस चार्ज से डिस्काउंट को घटाकर ही जीएसटी वसूला जाएगा।  इस फैसले के चलते बैंक द्वारा कस्टमर केयर, ब्रांच विजिट, बैंक ड्राफ्ट, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग इत्यादि सेवाओं के लिए जीएसटी देय होगा। गौरतलब है कि बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग दर पर चार्ज लगाते हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

 भारत ने पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट की 20वीं सालगिरह पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण कर दिया है। ओडिशा के बालासोर जिले में अग्नि-5 को अब्दुल कलाम आइसलैंड से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज द्वारा लॉच किया गया। रविवार सुबह 9: 48 बजे लॉच पैड 4 द्वारा लॉच किया गया। इससे पहले 18 जनवरी 2018 को परीक्षण किया गया था, जो सफल रहा था। यह बेहद शक्तिशाली मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है और इसकी रेंज में भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान भी हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की माने तो इस स्वदेश निर्मित परमाणु क्षमता वाली सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल के द्वारा 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक के दायरे तक में निशाना साधा जा सकता है। बता दें कि 50 टन के वजन वाली इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। यह एक बार में अपने साथ एक टन से ज्यादा के परमाणु हथियार ले जा सकती है।  गौरतलब है कि अग्नि-5 एक आधुनिक मिसाइसल है। इस मिसाइल को आखिरी बार दिसंबर 2016 में परीक्षण किया गया था। इसके अलावा भारत के पास पहले से ही अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 मिसाइलें हैं। इसके इंजन में नेविगेसन और गाइडेंस का वारहेड लगा हुआ है। इस मिसाइल की बनावट ऐसी है कि यह सीधा अपने लक्ष्य पर हमला करती है। उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही भारत पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट की 20वीं सालगिरह मना रहा है। साल 1999, 11 मई के दिन लॉच किया गया था। पोखरण टेस्ट राजस्थान के थार मरुस्थल में किया गया था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मध्यप्रदेश में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने फर्जी मतदाता का मुद्दा उठाया है। हाल के चुनावों में ईवीएम और वीवीपैट का मुद्दा उठाने वाली कांग्रेस ने अब फर्जी वोटरों का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की वोटर लिस्ट में गड़बडिय़ों का आरोप लगाते हुए 60 लाख फर्जी वोटर होने का दावा किया है।  कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। पार्टी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये दावा किया है और सबूत पेश किए हैं।  100 विधानसभा क्षेत्रों में की गई छानबीन  रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कमलनाथ ने बताया कि हमने 100 विधानसभा क्षेत्रों में छानबीन कराई है, जहां 60 लाख फर्जी वोटर की सूची का पता चला है।  आबादी 24 प्रतिशत बढ़ी लेकिन मतदाता की संख्या में 40 फीसदी इजाफा कैसे? कमलनाथ ने दावा किया कि मध्यप्रदेश की आबादी 24 प्रतिशत बढ़ी है, लेकिन मतदाताओं की संख्या में 40 प्रतिशत इजाफा हुआ है। उन्होंने इस आंकड़े को हैरान करने वाला बताया है। साथ ही जान-बूझकर फर्जी वोटर लिस्ट बनाए जाने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने ये भी आरोप लगाया कि यूपी से जुड़े क्षेत्रों में कई ऐसे लोग हैं, जिनके नाम दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में है। इसके अलावा कई लोगों ने नाम कई अन्य सूचियों में है। कमलनाथ ने कहा कि हमने नई वोटर लिस्ट बनाने की मांग की है। पड़ोसी राज्यों में हो मतदाता सूची की जांच  कमलनाथ ने ये भी कहा कि पड़ोस के राज्यों में भी वोटर लिस्ट की जांच होनी चाहिए। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है, क्योंकि उन्होंने ही ये कराया है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि उन्होंने 60 लाख फर्जी मतदाता होने के सबूत के साथ चुनाव आयोग से शिकायत की है।  चुनाव आयोग ने कांग्रेस को लिस्ट में सुधार का भरोसा दिया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े सट्टेबाजी के मामले में नाम सामने आने के बाद सलमान खान के भाई और बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान ने ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल में स्वीकार कर लिया है कि उनके कुख्यात सट्टेबाज सोनू जालान के साथ रिश्ते हैं। अरबाज ने कहा कि पिछले पांच सालों से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। अरबाज ने इसके साथ ही आईपीएल में सोनू के जरिए सट्टेबाजी की बात भी स्वीकार कर ली है।  अरबाज ने बताया है कि आईपीएल सट्टेबाजी में वह 2.8 करोड़ रुपए हार गए थे। आईपीएल सट्टेबाजी में नाम आने और समन मिलने के बाद अरबाज खान पूछताछ के लिए शनिवार को ठाणे के क्राइम ब्रांच ऑफिस में पहुंचे थे। अरबाज ने अपने बयान के दौरान कई अहम खुलासेे भी किए हैं। अरबाज खान ने पूछताछ में बताया कि पिछले साल के आईपीएल में 2 करोड़ 75 लाख की बेटिंग वो हारे लेकिन उसके बाद वो कई मैच में सोनू जालान के जरिए जीते भी हैं। पूछताछ के दौरान अरबाज खान ने बताया कि शादी में हुई अनबन की वजह से वो काफी डिप्रेशन में भी थे और आर्थिक रूप से भी पिछले कुछ सालों में कमजोर थे। अरबाज खान ने पूछताछ में बताया कि वो शौकिया तौर पर बेटिंग करते थे और कई इंटरनेशनल मैचे और खासकर आइपीएल पे बेटिंग करते थे। इसे लेकर परिवार में भी उन्हें खरी-खोटी सुननी पड़ती थी। उनकी एक्स वाइफ और पिता भी उन्हें बेटिंग से रोकते थे। पूछताछ में अरबाज खान ने बताया कि पिछले 6 साल से वो सोनू जालान के संपर्क में थे लेकिन उन्हें याद नहीं की बुकी सोनू जालान से उन्हें किसने मिलाया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी (बेटिंग) के मामले में तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में सट्टा बाजार के नामी बुकी सोनू जालान का नाम सामने आया था, जिसके बाद सोनू जालान को गिरफ्तार किया गया।   अरबाज खान का नाम ऐसे सामने आया... पूछताछ में उसने बताया कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी बेटिंग में अलग-अलग नामों से पैसा लगाते हैं। जिसके बाद अरबाज खान का नाम भी सामने आया। अब इसी मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने अरबाज खान को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ब्लैकमेल कर रहा था सोनू जालान... एंटी एक्सटॉर्शन सेल के मुताबिक, सोनू जालान ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बेटिंग के पैसे आईपीएल में लगाए थे और मुनाफा भी कमाया था। साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ब्लैकमेल कर रहा था कि अगर सोनू जालान को पैसे नही मिले, तो सोशल मीडिया पर उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नामों को स्टिंग किए गए वीडियोज के साथ एक्सपोज कर देगा। ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल के मुताबिक, अभिनेता अरबाज खान ने सोनू जालान के जरिए कुछ समय पहले बेटिंग की थी और करोड़ों रुपए हार गए थे। बुकी सोनू जालान इन पैसों की वसूली के लिए लगातार अरबाज खान को ब्लैकमेल कर रहा था।   दाऊद का करीबी है सोनू जालान... पुलिस के मुताबिक, 42 साल का सट्टेबाज सोनू जालान दाऊद इब्राहिम गैंग का बहुत करीबी है। वह पाकिस्तान और सउदी अरब में रहकर क्रिकेट में सट्टेबाजी करता है। पुलिस ने उसे कल्याण कोर्ट से तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह इसी केस में एक आरोपी से मिलने आया था। सूत्रों के मुताबिक, डी कंपनी के लिए काम करने वाले सोनू मलाड में दो क्रिकेट मैच फिक्स किए थे।   इन देशों में फैला रखा है सिंडीकेट... मामले की जांच टीम में शामिल पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के मुताबिक, सट्टेबाजी रैकेट से सोनू जालान का सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ है। जालान के नाम पर कई मामले दर्ज हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सउदी अरब, दक्षिण अफ्री समेत कई देशों में उसका सिंडीकेट है. वहीं, भारत में अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, चंडीगढ़ में उसका गैंग एक्टिव है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 नई दिल्ली। हाल ही में देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन को मिली सफलता से अब 2019 के लिए नए सियासी समीकरण बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। विपक्षी दलों के इस गठबंधन में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी संभावनाएं नजर आ रही हैं। फिलहाल दोनों दलों की तरफ से कुछ ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिसमें इस बात को बल मिलता है कि 2019 में होने वाले आम चुनाव में बीजेपी को रोकने के लिए दोनों पार्टियां दिल्ली में गठबंधन कर सकती हैं।    वहीं दूसरी और दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की 7 में से 5 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिया और पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली सीटों पर आम आदमी पार्टी ने प्रभारी नियुक्त नहीं किया जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना तलाशते हुए पार्टी ने यह दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं। लेकिन केजरीवाल के एक ट्वीट ने यह साफ कर दिया है कि 2019 में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है।    दरअसल, हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की थी तो आप के पूर्व दिल्ली प्रदेश के संयोजक दिलीप पांडे ने साफ किया था कि कि कांग्रेस के नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। एक खबर के साथ केजरीवाल ने ट्ववीट कर लिखा था, ‘लोग डॉ. मनमोहन सिंह जैसे पढ़े लिखे प्रधानमंत्री को मिस कर रहे हैं। पीएम तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए।’ वहीं आप नेता दिलीप पांडे ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के एक ट्वीट को कोट करते हुए लिखा था, ‘अजय माकन जी! कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता ‘आम आदमी पार्टी’ के संपर्क में हैं, और वे हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में हमारा साथ/सहयोग चाहते हैं, और दिल्ली में हमसे वे एक सीट मांग रहें हैं।’ हालांकि, माकन के ट्वीट पर पांडे द्वारा जो जवाब दिया गया है उससे लगता है कि अभी स्थिति साफ नहीं है। दरअसल इन अटकलों को तब और भी बल मिला जब शुक्रवार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से सिर्फ पांच के लिए ही अपने प्रभारियों की घोषणा की। ऐसी चर्चाएं हैं कि ये दो सीटें आप ने कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं। अजय माकन का कहना है कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता तेजी से गिर रही है इसलिए वह इस तरह की बात कर रही है। वहीं एक टीवी चैनल से बात करत हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आप के साथ इस तरह का गठबंधन संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इतनी पुरानी पार्टी पांच साल पहले आई पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों पर एकसाथ चुनाव लडऩे को लेकर आप और कांग्रेस के बीच पिछले महीने बात हुई थी लेकिन तब कांग्रेस ने इससे इंकार कर दिया था।  अखबार के मुताबिक, पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही है और दोनों पार्टियों में पिछले काफी समय से गठबंधन की बातें हो रही हैं, जो सीटों के बंटवारे की लड़ाई की वजह से सामने आ गई है। नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस हरकदम उठाने के लिए तैयार है जबकि कई गठबंधन की स्थिति में कई कांग्रेस नेताओ को अपने राजनीतिक भविष्य पर संकट मंडराता हुआ भी दिखाई दे रहा है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी के लोग भी बगावत पर उतर आए हैं। हरदोई के गोपामऊ से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने इस हार की वजह लोगों में योगी सरकार के प्रति नाराजगी और भ्रष्ट अधिकारियों को बताया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है, इसलिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।  पिछली सरकार की अपेक्षा इस सरकार में ज्यादा बढ़ा भ्रष्टाचार श्याम प्रकाश ने उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अधिकारी भ्रष्ट हैं। किसान सरकार से खुश नहीं हैं। कई ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से बीजेपी को नुकसान हुआ है। मैं सरकार के खिलाफ नहीं हूं। अधिकारियों की गलती है। पिछली सरकार की अपेक्षा इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसकी वजह से मैंने यह प्रतिक्रिया दी है।   कविता से दिया संदेश  गौरतलब है कि गुरुवार को उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार को लेकर अपने फेस-बुक वॉल पर श्याम प्रकाश ने एक कविता पोस्ट की थी। इस कविता में विधायक ने सीएम योगी पर सरकार चलाने में विफलता का आरोप लगाया है। श्याम प्रकाश ने लिखा है- पहले गोरखपुर, फूलपुर और अब कैराना, नूरपुर में बीजेपी की हार का है हमें दुख लेकिन वर्तमान हकीकत की पांच पंक्तियां...   मोदी नाम से पा गए राज। कर न सके जनता मन काज।। संघ, संगठन हाथ लगाम। मुख्यमंत्री भी असहाय।। जनता और विधायक त्रस्त। अधिकारी,अध्यक्ष भी भ्रष्ट।। उतर गई पटरी से रेल। फेल हुआ, अधिकारी राज।। समझदार को है ये इशारा। आगे है अधिकार तुम्हारा।। गौरतलब है कि कैराना और नूरपुर से पहले गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा सीट पर भी विपक्षी एकता के सामने बीजेपी को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा था।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित देश के सात राज्यों में शुक्रवार से किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। किसान यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 10 दिवसीय किसान आंदोलन का आह्वान किया है। इसके तहत किसी गांव से कोई भी खाद्य सामग्री शहरों में नहीं जाएगी। आम किसान यूनियन के प्रमुख सिरोही ने बताया कि मध्य प्रदेश के 150 से ज्यादा किसान संगठनों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है। साथ ही प्रदेश की सभी 53 हजार पंचायतों ने किसान हित की लडाई जारी रखने पर हामी भरी है।    लाइव अपडेट:::::: -पंजाब के फरीदकोट में किसानों ने सब्जियों को सड़कों पर फेंका, शहर के लिए जाने वाली सब्जियों, फलों और दूध के सप्लाई को रोका। - उत्तर प्रदेश के संभल में किसानों ने कर्जमाफी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने को लेकर 10 दिनों की हड़ताल 'किसान अवकाश' शुरू किया। - शिव कुमार शर्मा ने कहा, हमने 10 जून को दोपहर 2 बजे तक भारत बंद करने का निर्णय लिया है। शहर के सभी व्यापारियों से निवेदन है कि अपनी दुकानें बंद रखें और पिछले साल जान गंवाने वाले किसानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दें। - राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा, '130 से ज्यादा किसान संगठन हमारे साथ हैं। यह अब राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन चुका है। हमने प्रदर्शन का नाम 'गांव बंद' दिया है। हम शहरों में नहीं जाएंगे क्योंकि हम लोगों की सामान्य जिंदगी को परेशान नहीं करना चाहते हैं।' - किसानों के प्रदर्शन पर मंदसौर के जिलाधिकारी ओ पी श्रीवास्तव ने कहा, 'यहां स्थिति सामान्य है। दूध और सब्जी जैसी महत्वपूर्ण चीजों के सप्लाई में कोई किल्लत नहीं है। हमने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए हैं ताकि अगर कुछ होता है तो हम उससे सही तरीके से निपट सके।' - मंदसौर में किसानों के 10 दिनों के 'किसान अवकाश' को लेकर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से अधिकतर के नतीजे आ गए हैं। 14 में से मात्र दो सीटों पर बीजेपी जीती है। यूपी में बीजेपी को दोहरा झटका गया है। समाजवादी पार्टी ने उससे नूरपुर सीट छीनी, तो कैराना लोकसभा सीट भी संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार आरएलडी के खाते में जाना तय है। बिहार के अररिया के जोकीहाट में भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी ने जीत दर्ज की है।    ताजा नतीजों में चार लोकसभा सीटों में से भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट पर जीत आई है। महाराष्ट्र की पालघर सीट पर ही भाजपा को जीत मिली है। वहीं 10 विस सीटों में से एकमात्र उत्तराखंड की थराली सीट पर भाजपा उम्मीदवार को जीत नसीब हुई।      चार लोस सीटों में से मात्र एक पर जीती भाजपा    कैराना में आरएलडी की जीत  बीजेपी के सांसद हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई यह सीट आरएलडी की तबस्सुम हसन ने बड़े अंतर से जीती। उन्होंने ये मुकाबला करीब 49449 मतों से जीता। हुकुम सिंह की बेटी और बीजेपी प्रत्याशी मृगांका ने दो बजे अपनी हार मान ली।    भंडारा -गोंदिया में एनसीपी आगे  यहां एनसीपी उम्मीदवार के आगे निकलने की खबर। इससे पहले कई राउंड तक भाजपा उम्मीदवार आगे थे। भंडारा-गोंदिया में बीजेपी सांसद नाना पटोले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।    पालघर में खिला कमल  पालघर में बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र गावित ने 29 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। गावित कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में आए थे। बीजेपी सांसद चिंतामन वनागा के जनवरी में निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।    नगालैंड में सत्तारूढ़ उम्मीदवार को बढ़त  नगालैंड लोकसभा उपचुनाव में जारी मतगणना के मुताबिक सत्तारूढ़ पीपल्स डेमोक्रैटिक अलायंस (पीडीए) के उम्मीदवार तोखेहो येपथोमी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनपीएफ के उम्मीदवार से 41,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।    10 विस सीटों में से मात्र एक पर जीत सकी भाजपा    बीजेपी ने गंवाई फूलपुर सीट  एसपी उम्मीदवार नईमुल हसन ने 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की। विधायक लोकेंद्र सिंह की सडक़ दुर्घटना में मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी, जहां से उनकी पत्नी अवनी सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया था।   झारखंड में दोनों सीटों पर जेएमएम की जीत  सिल्ली सीट पर जेएमएम उम्मीदवार सीमा महतो ने जीत दर्ज कर ली है। गोमिया विधानसभा सीट पर भी जेएमएम उम्मीदवार बबीता देवी ने जीत दर्ज की है।    बिहार में आरजेडी की जीत, छीनी जोकिहाट सीट अररिया जिले की जोकिहाट से आरजेडी उम्मीदवार ने बड़ी जीत दर्ज की। जेडीयू विधायक सरफराज आलम के इस्तीफा देने के चलते इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। आरजेडी के उम्मीदवार शाहनवाज 41,224 वोटों से जीते। पंजाब: शाहकोट पर कांग्रेस का कब्जा  शाहकोट सीट पर 38 हजार वोटों से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। शाहकोट सीट से अकाली दल के विधायक अजीत सिंह के इस साल फरवरी में निधन के बाद यहां चुनाव हुए।  केरल की चेंगनूर विस सीट पर सीपीएम को मिली जीत  चेंगनूर विधानसभा उपचुनाव में सीपीएम उम्मीदवार ने 20956 सीटों से जीत दर्ज की। इस बार यूडीएफ ने डी विजयकुमार को प्रत्याशी बनाया था जबकि एलडीएफ ने साजी चेरियन को मैदान में उतारा।  मेघालय की अंपाती सीट पर कांग्रेस जीती अंपाती सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा ने 3191 वोटों से जीत दर्ज की। मियानी नेकि सत्तारूढ़ मेघायल डेमोक्रैटिक गठबंधन ने क्लेमेंट जी मोमिन को हराया। पश्चिम बंगाल में ममता की पार्टी को मिली जीत  महेशताला विधानसभा सीट से तृणमूल के दुलाल दास ने दर्ज की जीत। उनकी पत्नी एवं विधायक कस्तूरी दास के निधन के चलते इस सीट पर उपचुनाव हुआ है।  पलूस काडेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध जीते कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पटंगराव कदम के निधन के बाद खाली हुई थी। पार्टी ने उनके बेटे विश्वजीत कदम को मैदान में उतारा है। शिवसेना ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया है।  उत्तराखंड की थराली में बीजेपी ने बचाई सीट थराली विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। बीजेपी विधायक मगनलाल शाह के निधन के कारण खाली हुई। बीजेपी की ओर से इस सीट पर मुन्नी देवी ने जीत दर्ज की।   साभार-khaskhabar.com

Read More

कैराना। उत्तरप्रदेश के कैराना लोस सीट पर हुए उपचुनाव में आरएलडी जीत के करीब है। दोपहर एक बजे तक 20वें राउंड के बाद आरएलडी 49449 वोटों से जीत दर्ज की। 20वें राउंड के बाद आरएलडी की तबस्सुम हसन को 401464 वोट जबकि भाजपा उम्मीदवार के खाते में 352173 वोट हैं।  हालांकि बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह ने हार मान ली है। वहीं कैराना उपचुनाव के नतीजे आने के बाद आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि जिन्ना नहीं गन्ना जीता है।  यूपी की कैराना लोस और फूलपुर विस सीटों पर सोमवार को वोटिंग हुई थी।  वहीं समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन ने 6,211 वोटों के अंतर से गुरुवार को नूरपुर विधानसभा सीट जीत ली। इस सीट से भाजपा के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के फरवरी में सडक़ दुर्घटना में निधन के बाद से इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी था। इस सीट पर सोमवार को चुनाव हुए थे। बढ़ी सीएम योगी की मुश्किलें  अपने एक साल के कार्यकाल में खुद की और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट गंवा बैठे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों ने उनके खाते में एक और हार लिख दी है, वहीं बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले नूरपुर विधानसभा की सीट भी योगी नहीं बचा पा रहे हैं। पहले से ही सरकार और पार्टी के अंदर घिरते जा रहे योगी आदित्यनाथ के लिए ये नए नतीजे मुसीबत खड़ी करने वाले हैं।  उम्मीद पर खरे नहीं उतरे योगी आशा के विपरीत योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के एक साल पूरा होने से पहले ही अपनी ही गोरखपुर सीट सपा के हाथों गंवा बैठे। सिर्फ यही नहीं पार्टी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की फूलपुर सीट भी नहीं बचा सकी और सपा-बसपा ने एक साथ आकर सीएम योगी और बीजेपी को एक साथ दो बड़े झटके दे दिए।    कैराना में हुआ था 73 केन्द्रों पर पुनर्मतदान  कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना आज सुबह शुरू हुई थी। कैराना में सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आयी थीं। कैराना सीट पर कल 73 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था। भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के कारण कैराना सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। इस सीट पर रालोद से तबस्सुम हसन मैदान में हैं जिन्हें सपा, बसपा और कांग्रेस का समर्थन भी प्राप्त है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में आंधी-तूफान एक बार फिर कहर बरपा रहा है। सोमवार शाम को आए आंधी-तूफान के कारण इन राज्यों में 45 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच स्थितियां अनुकूल होने के कारण मानसून कर्नाटक के तटीय इलाकों में पहुंच गया है। इस कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।    इस तूफान के चलते बिहार में करीब 17, झारखंड में 13 और यूपी में लगभग 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं झारखंड में 28 लोगों समेत 50 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार में बिजली गिरने और आंधी-तूफान के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कटिहार, नवादा, मुंगेर और रोहतास में भी जानमाल के नुकसान की खबरें है।   मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ में दोबारा तूफान की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभाग ने आंधी का अलर्ट जारी किया है।    सोमवार को झमाझम बारिश से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान जरूर गिरा है लेकिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग हिस्सों में लोगों की जानें भी गई हैं। बिहार के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने से रास्ते में पेड़ गिर गए।   बिहार में आंधी-पानी, बिजली और दीवार गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। यहां सबसे ज्यादा नुकसान औरंगाबाद में हुआ है जहां 5 लोग आंधी-पानी की चपेट में आ गए। इसके अलावा कटिहार, नवादा, मुंगेर और रोहतास में भी जानमाल के नुकसान की खबरें है। वहीं, झारखंड में 13 लोगों की मौत हो गई है और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आंधी-पानी की चपेट से यूपी भी नहीं बच पाया। प्रदेश में अब तक कुल 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। यहां उन्नाव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। जलभराव और बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। यूपी के उन्नाव में 5, रायबरेली में 2, कानपुर नगर में 2 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा उन्नाव में 5 और रायबरेली में 2 लोगों के घायल होने की खबर है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2018 को रद्द करने से इनकार कर दिया और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएल) को 31 मई को परिणाम घोषित करने का आदेश दिया। क्लैट के परिणामों की घोषणा के बाद देश के 19 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि महाविद्यालयों में दाखिला लेने का रास्ता खुल जाएगा। न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति एम एम शांतानगौदर की अवकाश पीठ ने शिकायत निवारण समिति से क्लैट अभ्यर्थियों की शिकायतों पर गौर कर छह जून तक अपनी रिपोर्ट दायर करने को भी कहा है। शिकायतों में 13 मई को संपन्न टेस्ट में कई तकनीकी एवं अन्य खामियां होने का आरोप लगाया गया है। शिकायत निवारण समिति की अध्यक्षता हाईकोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश कर रहे हैं। पीठ ने याचिकाकर्ता की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें उसने क्लैट 2018 की परीक्षा को खारिज कर परीक्षा दोबारा कराने की मांग की थी।  देश भर में करीब 54000 अभ्यर्थियों ने 19 राष्ट्रीय विधि महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्लैट 2018 परीक्षा दी थी। नेशनल यूनिवर्सिटी आफ एडवान्स्ड लीगल स्टडीज ने निजी फर्म मेसर्स सिफी टेक्नोलॉजीस लिमिटेड के सहयोग से 13 मई को क्लैट की परीक्षा आयोजित की थी। इसके परिणाम कल घोषित किए जाने हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More