देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में सामाजिक अध्ययन की किताब में कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने पर प्रतिबंध लगा दिया है। किताब में मानचित्र में कश्मीर को भारत के हिस्से में दिखाया गया है।
पाकिस्तान के मानचित्र में कश्मीर को पाकिस्तान से अलग रखा गया है। पंजाब पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक बोर्ड (पीसीटीबी) की एक अधिसूचना में कहा गया है कि कक्षा दो, चार, पांच, सात और आठ की सामाजिक अध्ययनों की किताबों में विवादास्पद / आपत्तिजनक सामग्री है, विशेष रूप से कश्मीर को भारत का भाग बताया गया है।
पीसीटीबी, जो एक सरकारी निकाय है, ने भी निजी स्कूलों के प्रशासन और गंभीर गलती करने के लिए पुस्तकों के प्रकाशकों के खिलाफ आपराधिक मामले के पंजीकरण के लिए लाहौर पुलिस के साथ शिकायत दर्ज कराई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद