देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
रावलकोट। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट जमात-उद-दावा ने मुस्लिमों से अपील की है कि वे रमजान के पवित्र महीने में जिहाद छेड़ें। जेयूडी के एक टॉप कमांडर और खुद को आतंकी हाफिज सईद का मेसेंजर बताने वाले मौलाना बशीर ने यह भी कहा है कि एक दिन भारत और अमेरिका में इस्लाम का झंडा फहराएगा और पीएम मोदी मारे जाएंगे।
पीओके के रावलकोट में समर्थकों से की मुलाकात
मौलाना बशीर अहमद खाकी, शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहा था। बशीर ने इस दौरान कहा, रमजान जिहाद-ओ-कतल (जिहाद और हत्याओं) का पाक महीना है। जो जिहाद करते हुए शहीद होंगे उनके लिए जन्नत के दरवाजे खुले रहेंगे।
भारत की बर्बादी के लिए बढ़ा रहे जिहाद
पाकिस्तान भले ही कश्मीर में आतंक फैलाने के आरोपों को खारिज करता है लेकिन बशीर के बयान ने एक बार फिर पाक की पोल खोल दी है। बशीर ने कहा, जेयूडी के लड़ाके अभी भी कश्मीर में जिहाद कर रहे हैं और भारतीय सुरक्षाबलों से लड़ रहे हैं। वे कश्मीर की आजादी और भारत की बर्बादी के लिए जिहाद बढ़ा रहे हैं। यहां आए लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे जिहाद का झंडा उठाएं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत