BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की इफ्तार पार्टी के बाद बीजेपी के एक विधायक ने ऐसी पार्टियां देने वालों को वोट का भिखारी बताया है। उन्होंने यह विडिया सोशल मीडिया साइट पर डाला है, जिसे लेकर अब बवाल मचा हुआ है। फेसबुक पर अपलोड किया विडियो  हैदराबाद के घोसामहल सीट से बीजेपी विधायक राजा सिंह लोध ने फेसबुक पर एक विडिया अपलोड किया है। जिसमेें वे कह रहे हैं कि इफ्तार पार्टी देने वाले लोग दरअसल वोट के भिखारी होते हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसी किसी भी पार्टी में कभी शामिल नहीं हुए और न ही भविष्य में कभी होंगे।  हिंदुओं की हत्या करने वालों के साथ कभी संबंध नहीं  उन्होंने विडियो में कहा है कि हिंदुओं की हत्या की बात करने वालों के साथ वे कभी संबंध नहीं रखते। वे आगे कहते हैं कि इन दिनों वोट के भिखारी सिर पर टोपी पहनकर ऐसी पार्टी कर रहे हैं, जबकि हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं। इफ्तार पार्टी के नाम पर 66 करोड़ खर्च  दरअसल तेलंगाना में ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के तहत आने वाली 400 मस्जिदों और राज्य की 400 अन्य मस्जिदों में ‘इफ्तार पार्टी’ का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन राज्य सरकार की तरफ से हो रहा है, जिसमें तोहफे के तौर पर कपडे बांटे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन आयोजनों पर राज्य सरकार करीब 66 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। बीजेपी विधायक का विरोध इसी बात को लेकर है कि ऐसे आयोजन सरकार अपने खर्चे पर क्यों कर रही है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने किसानों के आंदोलन पर पीएम मोदी की चुप्पी पर भी हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों का साथ देती है। मोदी जी के पास सिर्फ उन्हीं से मिलने का वक्त है। उनके दिल में किसानों के लिए कोई जगह नहीं है।  उन्होंने पीएम मोदी के कई महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया पर कहा कि मोदी जी कहते हैं देश में स्किल (कौशल) की कमी है लेकिन ये सच नहीं है। सच तो ये है कि आपके टैलेंट को प्रकाश में लाया ही नहीं जा रहा है।  2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने काम करना शुरू कर दिया है। सोमवार को कांग्रेस ने ओबीसी सम्मेलन बुलाया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सम्मेलन में कहा कि आज हिंदुस्तान बीजेपी और आरएसएस का गुलाम बन गया है।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम में कहा कि आज से कुछ समय पहले मैंने एक कहानी पढ़ी, जिसमें भारत के फैशन डिजाइनरों ने फ्रांस में अपने कपड़े दिखाए। उस दौरान विदेशी डिजाइनरों ने भारतीयों को मज़ाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि मैं कुछ समय बाद जब फैशन डिजाइनर से मिला तो मैंने कहा बतौर हिंदुस्तानी ये मुझे अच्छा नहीं लगा। पीएम मोदी ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया राहुल गांधी ने आगे कहा कि उस डिजाइनर ने बताया कि मैं फैशन डिजाइनर नहीं हूं सिर्फ एक दर्जी हूं। जब मैं कपड़े को देखता हूं तो मैं उसे समझ जाता हूं। लेकिन मैं अपने काम को अच्छी तरह से समझता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में जो व्यक्ति काम करता है उसे रिवॉर्ड नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि देश में किसान काम करता है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए कुछ नहीं किया। राहुल बोले कि पीएम ने सिर्फ 15 उद्योगपतियों का 2.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया। राहुल ने कहा कि आज दुनिया में जो भी बड़ी कंपनी चल रही हैं, वो छोटे लोगों ने ही शुरू की थी।  जो लोग काम करते हैं उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जाता  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में जो लोग काम करते हैं उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जाता है। पीएम मोदी कहते हैं कि हमारे देश में स्किल की कमी है, लेकिन ये सब झूठ है। राहुल ने कहा कि बीजेपी के 4-5 ओबीसी सांसद मेरे पास आए तो मैंने उनसे पूछा कि क्या हो रहा है।  उन्होंने कहा कि मेरे जैसा बेवकूफ कोई नहीं है, मैं इनको लाया, मैंने इनको प्रधानमंत्री बनाया लेकिन अब ये ही मेरी बात नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ आरएसएस की सुनी जाती है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि संपर्क (कनेक्टिविटी) परियोजनाएं भारत की प्राथमिकता हैं लेकिन ऐसे कार्यक्रमों को किसी भी देश की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए। चीन के शहर किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के सीमित सत्र में मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी का मतलब केवल भौतिक संपर्क नहीं बल्कि यह लोगों से लोगों का संपर्क है। भारत, चीन की बेल्ट एवं रोड परियोजना का विरोध करता रहा है जिसका खास हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है।  मोदी ने कहा, ‘‘हम फिर से एक मंच पर पहुंचे हैं जहां भौतिक और डिजिटल कनेक्टिविटी भूगोल की परिभाषा को बदल रही है। इसलिए, हमारे पड़ोस और एससीओ क्षेत्र में कनेक्टिविटी हमारी प्राथमिकता है। हम किसी भी ऐसी नई कनेक्टिविटी परियोजना का स्वागत करेंगे जो समावेशी, पारदर्शी, स्थाई और देशों की संप्रभुता व अखंडता का सम्मान करती हो। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा, चाबहार बंदरगाह में भारत की सक्रिय भागीदारी विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’ मोदी ने कहा कि भारत के लिए सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने सिक्योर शब्द का वर्णन करते हुए कहा, एस फॉर सिक्योरिटी (एस का मतबल सुरक्षा), ई फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट (ई का मतबल आर्थिक विकास) सी फॉर कनेक्टिविटी इन द रीजन (सी का मतबल क्षेत्र में कनेक्टिविटी) यू फॉर यूनिटी (यू का मतलब एकता) आर फॉर रिस्पेक्ट ऑफ सोवरिनिटी एंड इंटिग्रिटी (आर का मतलब संप्रभुता और अखंडता का सम्मान) और ई फॉर इनवॉयरमेंट (ई का मतलब पर्यावरण संरक्षण) है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

 जम्मू एवं कश्मीर के केरन सेक्टर में रविवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर 6 आतंकवादियों को मार गिराया। फिलहाल इस क्षेत्र में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इस दौरान 6 आतंकवादी मारे गए।’’ बता दें कि जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी भारतीय इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही सैनिकों ने वहां पहुंचकर इलाके को घेर लिया। खुद को घिरते देखकर आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई करते ही सेना ने 6 आतंकियों को वहीं मार गिराया। अभी तक इस कार्रवाई में किसी भी जवान के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 5 जून को आतंकियों ने बांदीपोरा जिले के हाजिन में मंगलवार रात आर्मी कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया। करीब 4 से 6 आंतकवादियों ने 13 राष्ट्रीय राइफल की पोस्ट और पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड लॉन्चर से करीब 8 राउंड की फायरिंग की थी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बीजिंग/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चीन के चिंगदाओ पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी यहां होने वाली दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन से हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि देश के पूर्ण सदस्य के तौर पर समूह की पहली बैठक में वह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को लेकर रोमांचित हैं। यहां वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के नेता हालांकि पहले भी एक दर्जन से ज्यादा बार मिल चुके हैं लेकिन किंगडाओ में शनिवार को होने वाली मुलाकात मध्य चीनी शहर वुहान में हुई ‘ऐतिहासिक अनौपचारिक मुलाकात’ के करीब दो महीने बाद हो रही है। भारत और पाकिस्तान को पिछले साल आधिकारिक रूप से इस आठ सदस्य सुरक्षा ब्लॉक में शामिल किया गया था। इस संगठन में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं। दोनों देशों के बीच एक साल पहले दो महीने चले सैन्य गतिरोध के बाद 2018 में भारत और चीन के रिश्ते में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है। चीन इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेपरेरी इंटरनेशनल रिलेशंस के दक्षिण व दक्षिणपूर्व एशियाई एवं ओशियनियन संस्थान के निदेशक हु शीशेंग ने आईएएनएस को बताया, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण मुलाकात है लेकिन स्वरूप में अधिक प्रतीकात्मक है। इसकी तुलना वुहान से नहीं की जा सकती। किंगडाओ में होने वाली मुलाकात औपचारिक होगी।’’   साभार-khaskhabar.com

Read More

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को एक एनकाउंटर में चार इनामी बदमशों को ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में हुआ है। इसमें कुछ पुलिसवाले भी जख्मी हुए है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि राजेश भारती, अपनी गैंग के साथ छतरपुर में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। आमना-सामना होने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई। इसी में मोस्ट वांटेड राजेश भारती और उसकी गैंग के पांच बदमाशों को पुलिस की गोलियां लगीं। इनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि एक जख्मी है। फायरिंग में पुलिस के कई जवान भी जख्मी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल के 6 पुलिसकर्मियों को गोलियां लगी हैं। राजेश भारती हरियाणा के जींद का रहने वाला है। उसके खिलाफ 302 और 307 जैसी गंभीर धाराओं में दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में कई केस दर्ज हैं। वह खासतौर पर साउथ दिल्ली में अपराध को अंजाम देकर हरियाणा भाग जाता था। राजेश भारती पर 1 लाख का इनाम रखा गया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में सामाजिक अध्ययन की किताब में कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने पर प्रतिबंध लगा दिया है। किताब में मानचित्र में कश्मीर को भारत के हिस्से में दिखाया गया है।  पाकिस्तान के मानचित्र में कश्मीर को पाकिस्तान से अलग रखा गया है। पंजाब पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक बोर्ड (पीसीटीबी) की एक अधिसूचना में कहा गया है कि कक्षा दो, चार, पांच, सात और आठ की सामाजिक अध्ययनों की किताबों में विवादास्पद / आपत्तिजनक सामग्री है, विशेष रूप से कश्मीर को भारत का भाग बताया गया है।  पीसीटीबी, जो एक सरकारी निकाय है, ने भी निजी स्कूलों के प्रशासन और गंभीर गलती करने के लिए पुस्तकों के प्रकाशकों के खिलाफ आपराधिक मामले के पंजीकरण के लिए लाहौर पुलिस के साथ शिकायत दर्ज कराई।   साभार-khaskhabar.com

Read More

रावलकोट। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट जमात-उद-दावा ने मुस्लिमों से अपील की है कि वे रमजान के पवित्र महीने में जिहाद छेड़ें। जेयूडी के एक टॉप कमांडर और खुद को आतंकी हाफिज सईद का मेसेंजर बताने वाले मौलाना बशीर ने यह भी कहा है कि एक दिन भारत और अमेरिका में इस्लाम का झंडा फहराएगा और पीएम मोदी मारे जाएंगे। पीओके के रावलकोट में समर्थकों से की मुलाकात मौलाना बशीर अहमद खाकी, शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहा था। बशीर ने इस दौरान कहा, रमजान जिहाद-ओ-कतल (जिहाद और हत्याओं) का पाक महीना है। जो जिहाद करते हुए शहीद होंगे उनके लिए जन्नत के दरवाजे खुले रहेंगे। भारत की बर्बादी के लिए बढ़ा रहे जिहाद  पाकिस्तान भले ही कश्मीर में आतंक फैलाने के आरोपों को खारिज करता है लेकिन बशीर के बयान ने एक बार फिर पाक की पोल खोल दी है। बशीर ने कहा, जेयूडी के लड़ाके अभी भी कश्मीर में जिहाद कर रहे हैं और भारतीय सुरक्षाबलों से लड़ रहे हैं। वे कश्मीर की आजादी और भारत की बर्बादी के लिए जिहाद बढ़ा रहे हैं। यहां आए लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे जिहाद का झंडा उठाएं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपना एटीएम कार्ड और उसका पिन नंबर किसी दूसरे को देकर पैसा निकालने को कह देते हैं। लेकिन ऐसा करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका अंदाजा बेंगलूरु की एक महिला को हो गया जिसने अपने पति को एटीएम कार्ड देकर पैसा निकालने भेजा था।    एटीएम से निकाली गई 25 हजार की रकम को पाने के लिए कोर्ट में साढ़े तीन सालों तक केस लडऩे के बाद महिला के हाथ निराशा ही लगी। कोर्ट ने आखिरकार एसबीआई के नियम पिन शेयर हुआ, केस खत्म को मानते हुए बैंक के पक्ष में फैसला दिया।   पत्नी मैटर्निटी लीव पर थी, पति को दिया था एटीएम कार्ड  करीब साढ़े चार साल पुराने केस में बेंगलूरु के मराठाहल्ली इलाके की निवासी वंदना नामक महिला ने 14 नवंबर 2013 को अपने पति राजेश को एटीएम कार्ड देकर पैसा निकालने के लिए भेजा। उस वक्त कुछ दिनों पहले ही बच्चे को जन्म देने वाली वंदना मैटर्निटी लीव पर चल रही थीं। पति ने पैसा निकालने के लिए लोकल एटीएम में कार्ड स्वाइप किया, जहां उन्हें पैसा तो नहीं मिला लेकिन पैसा निकलने की पर्ची जरूर मिल गई।   कुछ दिनों में कर दिया केस बंद  एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर राजेश ने एसबीआई के कॉल सेंटर पर फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। 24 घंटे के बाद भी पैसा रिफंड नहीं होने पर वह एसबीआई की ब्रांच में गए और शिकायत दर्ज कराई। लेकिन उन्हें उस वक्त शॉक लगा जब एसबीआई ने कुछ दिनों में केस को यह कहते हुए बंद कर दिया कि ट्रांज़ैक्शन सही था और कस्टमर को पैसा मिल गया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

 रमजान के पवित्र महीने में भी पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने से बाज नहीं आ रहा है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर के दौरे के बीच पाकिस्तान की नापाक चाल का बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक आर्मी ने 450 आतंकियों को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से भेजने के लिए तैयार किया है।    पाकिस्तान 11 नए लॉन्चिंग पैड के जरिए पीओके से घुसपैठ कराने की फिराक में है। मौजूद खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि लॉन्चिंग पैड पर मौजूद 450 आतंकियों में से सबसे ज्यादा आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को पीओके में पाक आर्मी की सरपरस्ती में बनाए गए नयाली ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग दी गई है। आईएसआई इस समय जैश के आतंकियों पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहा है।    खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बोई, मदारपुर, फगोश और देवलियां के ट्रेनिंग कैंप में लश्कर के फिदायीन आतंकियों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है।    पीओके में मौजूद 11 लॉन्चिंग पैड  पीओके में मौजूद जूरा लॉन्चिंग पैड से 61 लश्कर के आतंकियों को बीएटी एक्शन के लिए पाक आर्मी की स्पेशल सर्विस ग्रुप ने तैयार किया है। खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाक 11 नए लॉन्चिंग पैड सक्रिय कर सभी 450 आतंकियों को एलओसी पार कराना चाहता है। 11 लॉन्चिंग पैड पर इस समय 450 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। राजधानी की एक अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पत्नी सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप को स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि ‘राजनेता के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पर्याप्त आधार है।’ दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समर विशाल ने शशि थरूर को 7 जुलाई को अदालत के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा। सनंदा पुष्कर की मौत जहर से हुई थी। उनके कमरे से अलप्राक्स की कुल 27 गोलियां मिली थीं लेकिन यह साफ नहीं है कि सुनंदा ने कितनी गोलियां खाई थीं। पुलिस ने अपने 14 मई के आरोपपत्र में थरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने व पत्नी से क्रूरता का आरोप लगाया है। थरूर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 व 498ए के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 10 साल तक जेल हो सकती है। सुनंदा पुष्कर (51) होटल के कमरे में 17 जनवरी 2014 को मृत पाई गई थीं। सुनंदा ने कथित तौर पर अपने पति थरूर व पाकिस्तानी पत्रकार के बीच संबंध होने की बात कही थी, जिसके कुछ दिनों बाद उनकी मौत हुई। साभार-khaskhabar.com

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को अनुसूचित जाति और जनजाति के कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण देने की अनुमति दी है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि सरकार मौजूदा नियमों के अनुसार प्रमोशन में आरक्षण दे सकती है जब तक कि इस मामले में संवैधानिक बेंच कोई फैसला नहीं दे देती। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से एएसजी मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कमर्चारियों को प्रमोशन में आरक्षण देना सरकार की जिम्मेदारी है, अलग अलग हाई कोर्ट के फैसलों के चलते ये रुक गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2006 में एम नागराज वर्सेज यूनियन ऑफ इंडिया मामले की सुनवाई के बाद फैसले में कई शर्तें रखी थीं। जिसमें कहा था कि राज्य और केन्द्र सरकार को प्रमोशन में रिजर्वेशन का फायदा पाने वाले कर्मचारियों के पिछड़ेपन और उसकी क्षमता की जांच करनी होगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More