BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पत्रकार संगठनों ने की बुखारी की हत्या की निंदा, लश्कर-ए-तैयबा पर शक

पत्रकार संगठनों ने की बुखारी की हत्या की निंदा, लश्कर-ए-तैयबा पर शकश्रीनगर। श्रीनगर में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘राइजिंग कश्मीर’ के प्रधान संपादक शुजात बुखारी की गुरुवार को आतंकियों द्वारा हत्या की कई पत्रकार संगठनों ने निंदा की है। पत्रकार संगठनों ने बुखारी की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। 

आतंकियों ने श्रीनगर में रेजिडेंसी रोड स्थित प्रेस इंक्लेव इलाके में उनके दफ्तर के बाहर नजदीके से गोली मारकर उनकी और उनके ड्राइवर की हत्या कर दी। वारदात में उनका सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 

हत्या की इस घटना को कायराना हमला करार देते हुए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा कि बुखारी धैर्य और साहस की आवाज और बड़े दिल वाले संपादक थे जिन्होंने कश्मीर में युवा पत्रकारों के एक बड़े वर्ग का मार्गदर्शन किया। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘गिल्ड जम्मू-कश्मीर की सरकार से दोषियों का जल्द नाम दर्ज करने और राज्य में मीडिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।’’

 

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों पर शक:-

सूत्रों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने शुजात बुखारी की हत्या की है। जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले की निंदा की है। शुजात बुखारी के भाई सईद बसारत बुखारी महबूबा मुफ्ती के मंत्रिमंडल में हॉर्टिकल्चलर मंत्री हैं। आतंकियों को शह देने वाले पाकिस्तान ने भी बुखारी की हत्या पर दुख जताया है। पुलिस ने जारी की संगदिग्ध हमलावरों की तस्वीर:- 

चश्मदीदों के मुताबिक, शुजात बुखारी पर हुए हमले में दो आतंकी शामिल थे, जिन्होंने आईएनएसएएस रायफल से इस हमले को अंजाम दिया है। इससे पहले आतंकी हमले के लिए AK-47 का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने संगदिग्ध हमलावरों की तस्वीर भी जारी की है। इसमें बाइक पर दो लोग दिख रहे हैं। शक है कि इन्हीं बाइक सवारों ने पत्रकार बुखारी की कार पर गोलियां चलाईं।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More