BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दाती महाराज सामने आए, कहा-मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा

दाती महाराज सामने आए, कहा-मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगानई दिल्ली। धर्म गुरु दाती महाराज पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 25 वर्षीय युवती का बुधवार को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने बयान दर्ज किया। उसके बाद से दाती महाराज गायब हो गए थे। पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया। इसके बाद गुरुवार को दाती महाराज सामने आए और मीडिया को बताया कि मैं जांच मं पूरा सहयोग करूंगा। दाती महाराज ने यह भी कहा है कि मैं सोमवार तक अपने आश्रम की सभी बच्चियों को व्यवस्थित कर पुलिस के पास जाऊंगा।

 

पीड़िता साल 2008 में मेरे आश्रम में आई...

 

एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान दाती महाराज ने कहा, ’मुझे सचिन जैन ने पीड़िता के नाम पर बर्बाद करने की धमकी दी थी। पीड़िता साल 2008 में मेरे आश्रम में आई थी और मैंने उसे पहले बीसीए करवाया फिर जोधपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भेजा। इतना ही नहीं पीड़िता को अजमेर में मैंने एमसीए भी करवाने भेजा था।’

 

2016 से पीड़िता और उसके परिवार से कोई संपर्क नहीं...

 

उन्होंने आगे कहा, पीड़िता मेरी बेटी है और अप्रेल 2016 के बाद मेरा उससे या उसके परिवार से कोई सम्पर्क नहीं हुआ है। पीड़िता ने जिन तारीख़ों के बारे में लिखा है, उन तारीखों के बारे में मैं मेरा कार्यक्रम बनाने वाले लोगों से पूछूंगा।’’

 

मेरे आर्थिक हालात ठीक नहीं...

 

जब दाती महाराज से पूछा गया कि आपके ऊपर संगीन आरोप लगे हैं। क्या आप अग्रिम ज़मानत या क़ानूनी मदद के लिए जाएंगे! इसके जवाब में उन्होंने कहा, ’मेरे आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन में कोशिश करूंगा।’

 

बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। दाती महाराज देश से भाग न जाए, इसके लिए लुक आउट सर्कुलर जारी करने की भी तैयारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि महिला ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ रविवार को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्वयंभू बाबा की एक दशक से शिष्य रही है लेकिन दाती महाराज और उसके दो शिष्यों द्वारा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने गृह प्रदेश राजस्थान लौट गई। पुलिस ने बताया कि उसने मजिस्ट्रेट के सामने पीडि़ता का बयान दर्ज कराया। उसने कहा कि स्वयंभू बाबा देश छोडक़र फरार न हो जाए, यह सुनिश्चत करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। 

 

युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी। लेकिन महाराज और चेलों द्वारा बार-बार बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गई थी। युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी। मना करने पर धमकाती थी कि वह सभी से कहेगी कि पीडि़ता अन्य चेलों के साथ भी यौन संबंध बनाती है। वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गई थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबरकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई और उनके साथ पुलिस को शिकायत दी है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More