BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UP : बीजेपी विधायक का बेतुका बयान, कहा-90 फीसदी मुस्लिम करते हैं बिजली चोरी

UP : बीजेपी विधायक का बेतुका बयान, कहा-90 फीसदी मुस्लिम करते हैं बिजली चोरीकौशांबी। उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक संजय गुप्ता का एक ऑडियो टेप तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह बिजली अधिकारी को फटकार लगाते हुए आरोप लगा रहे हैं कि नब्बे फीसदी मुस्लिम बिजली चोरी करते हैं। कौशांबी के चायल सीट से बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ऑडियो में बिजली विभाग के अधिकारियों को मुस्लिम बस्तियों में जाकर सख्ती से चेकिंग करने और कार्रवाई करने की हिदायत दे रहे हैं।

 

 

 

इस ऑडियो में संजय गुप्ता बिजली विभाग के अधिकारियों को धमकी भी दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विधायक अपने किसी करीबी के खिलाफ बिजली अधिकारियों की कार्रवाई पर नाराज हो रहे थे। ऑडियो की शुरुआत में बिजली विभाग के इंजीनियर अविनाश कहते हैं, डॉ. ओम प्रकाश के अस्पताल के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया है उसका बस मीटर बदलवा दिया गया है।

 

 

 

इसके बाद विधायक पूछते हैं कि एफआईआर किसके खिलाफ दर्ज की गई है? इस पर अविनाश कहते हैं, नरेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इस पर संजय गुप्ता पूछते हैं कि नरेंद्र कुमार कौन है जिस पर इंजनियर बताते हैं कि वह डॉ. के भाई है, जो मीटर वह इस्तेमाल कर रह रहे थे उसके बगल में केबल नहीं जुड़ा हुआ था। वह डायरेक्ट इस्तेमाल कर रहे थे।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More