BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

7वें दिन भी जारी केजरीवाल का धरना, आज पीएम मोदी से करेंगे शिकायत

7वें दिन भी जारी केजरीवाल का धरना, आज पीएम मोदी से करेंगे शिकायतनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों का एलजी के ऑफिस में धरना आज रविवार को भी जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री एलजी आवास पर धरने पर हैं। वे आईएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी मीटिंग में आने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें बदतमीजी और मारपीट का डर है। अधिकारियों की ओर से बार-बार चीफ सेक्रटरी के साथ हुई कथित मारपीट की बात भी कही जा रही है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा कि कोई मारपीट नहीं हुई थी। 

 

केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली के लोगों की तरफ से गुहार की है कि नीति आयोग की मीटिंग से पहले दिल्ली के आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म करवाएं। पीएम चाहें तो हड़ताल एक मिनट में खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि मैं ऐसी कई मीटिंग में जाता हूं, जहां पीएम आते हैं लेकिन वह मुझसे बात ही नहीं करते, मेरी तरफ देखते तक नहीं। ऐसी अधिकतर बैठकों में दिल्ली के प्रतिनिधि को बोलने तक का मौका नहीं दिया जाता।

 

वहीं कपिल मिश्रा ने अनशन पर बैठे सत्येंद्र जैन के वजन बढऩे को लेकर तंज किया। मिश्रा ने दूसरी पार्टी के नेताओं से भी अनशन को समर्थन देने पर आड़े हाथों लिया। इधर सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि पिछले चार दिनों में उनका वजन 3.7 किलो कम हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरी रिपोर्ट किसी भी डॉक्टर से दिखाया जा सकता है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी रविवार को पीएम आवास का घेराव करने की तैयारी में है। वहीं इसके जवाब में बीजेपी ने रविवार से दिल्ली के हर इलाके में बिजली-पानी को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसको लेकर दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक अध्यक्ष और महामंत्रियों की उपस्थिति में शुक्रवार को हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 जून को सुबह 9 बजे से 12 बजे के मध्य दिल्ली के सभी 280 मंडलों के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, निगम पार्षद और पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदर्शनों का नेतृत्व करेंगे।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More