देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के उपराज्यपाल के आवास पर चल रहा अपना धरना खत्म कर दिया है। केजरीवाल का यह धरना नौ दिनों तक चला। धरना खत्म करने से पहले राज्य के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उन्हें हालात की जानकारी दी। इसके बाद केजरीवाल के धरना खत्म करने की जानकारी सामने आ गई। केजरीवाल दिल्ली के एलजी से मिलने को लेकर धरने पर बैठे थे, वह और उनके साथ मौजूद गोपाल राय एलजी से बिना मिले ही लौट आए।
डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
इसी दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने कहा कि ज्यादातर अधिकारी काम पर लौट आए हैं। अधिकारियों ने मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। मनीष सिसोदिया ने दूसरे मंत्रियों के साथ मंगलवार को कामकाज संभाला था।
धरना नहीं एलजी साहब से मिलने का इंतजार कर रहे थे
हालांकि, मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने एलजी हाउस पर धरना नहीं दिया था, हम एलजी साहब से मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे। राशन की बात अब हम जनता के बीच में जाकर ही करेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कल सभी मंत्रियों की तरफ से कुछ रिव्यू बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा को एक कार्यक्रम में दिल्ली आना है, उस आयोजन के लिए कल एक बैठक बुलाई गई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पितृपक्ष 2026: 14 दिनों के पक्ष में होंगे 16 दिन श्राद्ध, जानें किस तिथि का हुआ क्षय
नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए : केजरीवाल
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास