देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। कश्मीर में पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। वारदात के 20 घंटे के भीतर हुई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कश्मीर जोन के आईजी एसपी पाणी ने कहा कि घटना में शामिल होने की आशंका में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त शख्स को विडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जम्मू-कश्मीर में पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में एक बड़ा खुलासा हुआ है। अभी तक इस मामले में तीन आतंकियों का नाम आ रहा था, लेकिन अब चौथा संदिग्ध भी सामने आया है। जिस जगह पर शुजात बुखारी को गोली मारी गई थी, वहां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चौथा संदिग्ध दिख रहा है।
चौथा संदिग्ध शुजात बुखारी की बॉडी के पास ही खड़ा है और वहां पर तुरंत मौका देखते ही पिस्टल उठाकर भाग जाता है। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि शुरू में तो चौथा संदिग्ध पहले मदद करने का नाटक कर रहा है और जैसे ही वहां पर भीड़ बढ़ जाती है तो वह मौका देखते ही पिस्टल उठाकर भागने की कोशिश करता दिख रहा है।
15 गोलियां दागी थी
पहले तीन आतंकियों का नाम आया था सामने पुलिस के मुताबिक, आतंकी शुजात बुखारी को मारने में कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहते थे और इसीलिए उन पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागी गई थीं। शुजात बुखारी की हत्या के बाद सामने आए संदिग्ध बाइक सवार हमलावरों की पहचान कर ली गई थी। तीनों लश्कर के आतंकी हैं। उनकी पहचान अबू उसामा, नवीद जट और मेहराजुद्दीन बंगारू के रूप में हुई है।
बाइक पर बैठा दिख रहा है संदिग्ध
इनमें से नवीद जट कुछ समय पहले कश्मीर हॉस्पिटल से फरार हो गया था। संदिग्धों की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें नवीद जट बाइक पर बीच में बैठा दिख रहा है। पुलिस ने तीनों संदिग्धों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें जारी की थीं और स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई।
दो सुरक्षाकर्मियों की भी हुई थी मौत
श्रीनगर में गुरुवार की शाम तीन बाइक सवार आतंकियों ने शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की शाम वह श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में स्थित अपने ऑफिस से एक इफ्तार पार्टी में शरीक होने के लिए निकले थे।
तभी उन पर यह जानलेवा हमला हुआ। हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जलियांवाला बाग हत्याकांड ने दिया जीवन को महत्वपूर्ण मोड़
सागर धनखड़ हत्याकांड - सुशील कुमार के 3 साथियों की तलाश में पुलिस
बिकरू हत्याकांड में 36 के खिलाफ चार्जशीट दायर