BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिकरू हत्याकांड में 36 के खिलाफ चार्जशीट दायर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी को उनकी 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कामना की है कि भारत के राष्ट्रपिता के आदर्श लोगों में दया, करुणा की भावना विकसित करने में मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "हम गांधी जयंती पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। बापू के आदर्श हमें समृद्ध और करुणापूर्ण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहे।"

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी के सिद्धांतों की सराहना करते हुए दो मिनट का वीडियो भी साझा किया। क्लिप में, उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "गांधीजी ने कभी भी अपने जीवन में अपना प्रभाव बनाने की कोशिश नहीं की, हालांकि, उनका जीवन अपने आप में एक प्रेरणा बन गया।" मोदी ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।

कानपुर। कानपुर पुलिस ने 3 जुलाई को हुए बिकरू हत्याकांड में 36 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। गौरतलब है कि इस कांड में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा कि जांच अधिकारी ने गुरुवार को 36 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था, उसमें कहा गया कि आठ पुलिसकर्मियों की हत्या पूर्व नियोजित थी।

एसपी ने कहा कि सभी आरोपियों पर आईपीसी के तहत धारा 302 और 120 बी आरोप लगाए गए हैं और आरोप पत्र 1,600 से अधिक पृष्ठों का है।

श्रीवास्तव ने कहा, जांच अधिकारी ने अपनी जांच में सभी उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक, फोरेंसिक और वैज्ञानिक सबूत एकत्र किए थे और आरोप पत्र प्रस्तुत किया था।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 394, 396, 504, 506 और 120 बी और सीएलए एक्ट के 34 और 7 और 3/25 आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिसकर्मियों की 3 जुलाई को घात लगाकर हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे 10 जुलाई को एक मुठभेड़ में मारा गया था। उज्जैन से गिरफ्तार किए जाने के बाद कानपुर लाने के दौरान पुलिस वाहन पलटने से कथित तौर पर भागने के प्रयास में उसका एनकाउंटर किया गया।

दुबे के पांच सहयोगी भी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए।

घटना में 44 से अधिक आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें से 36 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More