BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं के स्टूडेंट्स को थोड़ा सरप्राइज देते हुए तय समय से पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिया। पहले बताया जा रहा था कि रिजल्ट शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।  परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइ www.cbseresults.nic.in, www.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने के 3 दिन बाद ही 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव अनिल स्‍वरूप ने ट्वीट के जरिए दी।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार की चार वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए ‘संपर्क से समर्थन’ कार्यक्रम की शुरुआत की। शाह ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग से यहां मंदिर मार्ग में स्थित उनके घर पर मुलाकात की और कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सुहाग को मोदी सरकार के उपलब्धियों से संबंधित कुछ पुस्तिकाएं भी भेंट की। भाजपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रव्यापी अभियान ‘संपर्क से समर्थन’ लॉन्च किया। घर-घर जाने की इस पहल का उद्देश्य बीते चार वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा शुरू की गई परिवर्तनीय पहलों से लोगों को जागरूक करना है।’’ पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि अमित शाह पहले हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सुहाग के आवास से संपर्क अभियान की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में इसे रद्द कर दिया गया। शाह इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए 50 नामचीन व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे। यह अभियान पार्टी की 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अधिकतम लोगों तक पहुंच बनाने के प्रयास का हिस्सा है।   साभार-khaskhabar.com      

Read More

बागपत (उत्तर प्रदेश)। कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रविवार को कहा कि एक परिवार की पूजा करने वाले लोग लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकते। कांग्रेस का संदर्भ देते हुए देश के लोगों से अपने विकल्पों के मूल्यांकन की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं, जिनके लिए उनका परिवार ही उनका देश है, जबकि उनके लिए देश ही उनका परिवार है। नेहरू-गांधी परिवार की देश की खातिर कुर्बानियों पर मिट्टी डालने के बाद मोदी ने विपक्षी पार्टी को गरीब व दलित विरोधी बताया। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी हम पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किसी भी कार्यक्रम की घोषणा करते हैं, तो कांग्रेस ऐसे कार्यक्रमों का मजाक उड़ाती है।’’    मोदी ने 135 किलोमीटर लंबे ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘उन्हें विकास मजाक लगता है ... स्वच्छता, महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण, महिलाओं के लिए बैंक खाते खोलना एक मजाक है... सिर्फ गरीब विरोधी मानसिकता के लोगों को ये सभी मुद्दे मजाक लग सकते हैं।’’ कांग्रेस पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए सर्वोच्च अदालत में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह अहसास नहीं होता कि वह देश में अस्थिरता पैदा कर रही है।   उन्होंने कहा, ‘‘अब वे किसानों के बीच एक नया झूठ फैल रहे हैं कि यदि वे अपनी जमीन अनुबंध खेती के लिए देते हैं तो सरकार उनसे 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज करेगी। पार्टी जो चुनाव में अपनी हार से नहीं सीखती है, वह झूठ फैल रही है और किसानों को गुमराह कर रही है।’’ उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि उनके झूठ पर भरोसा नहीं करें और इसके बजाय जो इसे फैला रहे हैं, उनकी शिकायत करें।   उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘उनसे पूरी तरह से कानूनी तरीके से निपटा जाएगा।’’ मोदी ने कहा कि जो एक परिवार की पूजा करते हैं, वे लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि वे मोदी का विरोध करते हुए राष्ट्र का विरोध शुरू कर देंगे।’’ उन्होंने भारत के पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने पर कांग्रेस द्वारा संदेह किए जाने का आरोप भी लगाया। मोदी ने कहा, ‘‘जब वे सत्ता में थे, तो विभिन्न एजेंसियों ने विकास आंकड़े जारी किए। अब जब वही एजेंसियां हमारी हासिल किए गए आंकड़े जारी करती हैं तो वे एजेंसियों पर संदेह करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दस सालों में किए गए कार्यों की तुलना में उनकी सरकार ने बीते चार सालों में ज्यादा कार्य किए हैं।   उन्होंने कहा, ‘‘चार साल पहले हर रोज 12 किलोमीटर सडक़ बनते थे, लेकिन अब हम रोजाना 27 किलोमीटर सडक़ बना रहे हैं। संप्रग सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान वे सिर्फ 59 पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ सके, लेकिन बीते चार सालों में हमने एक लाख से ज्यादा गांवों को जोड़ा है।’’   उन्होंने कहा, ‘‘हमने देश में मेक इन इंडिया कार्यक्रम के जरिए निर्माण को बढ़ावा दिया है और हमारी सरकार से पहले सिर्फ दो विदेशी कंपनियां भारत में मोबाइल फोन बनाती थीं, अब 10 विदेशी कंपनियां बना रही हैं। इसमें से ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हैं।’’   इससे पहले, प्रधानमंत्री ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। यह कुंडली से हरियाणा के पलवल को जोड़ेगा। इससे इनके बीच यात्रा का समय चार घंटे से कम होकर 72 मिनट रह जाएगा। मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पहले नौ किलोमीटर सडक़ का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि दोनों सडक़ों से दिल्ली में यातायात जाम व प्रदूषण में कमी आएगी, क्योंकि दिल्ली में प्रवेश करने वाले 30 फीसदी वाहनों को इस रास्ते गुजारा जाएगा। साभार-khaskhabar.com      

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में किसान की मौत को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रधानमंत्री की रैली के एक दिन पहले प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के एक दिन पहले प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। इस लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को एकजुट हुए विपक्ष से चुनौती मिल रही है। कैराना बागपत से 50 किलोमीटर से ज्यादा दूर है।    राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसान सोच रहे हैं कि यूपीए की स्कीम का श्रेय लेने वाले प्रधानमंत्री रोडशो में उनके खेतों से होकर पार करते हैं, लेकिन उन पर ध्यान नहीं देते हैं। दुर्भाग्यवश, अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान देने वाले उदयवीर जैसे किसान यह नजारा देखने के लिए जीवित नहीं रहे।’’ गन्ना उत्पादक उदयवीर की शनिवार को बागपत के बरौत तहसील में गन्ने का बकाया और बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी प्रदर्शन के दौरान किसान की मौत को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘उदयवीर को गन्ना उत्पादकों के प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ी। गन्ना उत्पादकों को 14 दिन के भीतर गन्ने का दाम दिलाने के वादे के साथ सत्ता में आए मोदी और आदित्यनाथ भूल गए हैं कि किसानों का बकाया 12,224 करोड़ रुपये हो गया है। बिजली का बिल बढक़र 1,600 रुपये प्रति माह हो गया है। सिर्फ मोदी के भाषणों से किसी का पेट भरने वाला नहीं है।’’ मोदी ने इससे पहले रविवार को कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सपे्रस-वे परियोजना का उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेस-वे के चालू हो जाने से यातायात के दबाव से दिल्ली को राहत मिलेगी।   साभार-khaskhabar.com      

Read More

बेंगलुरु। कर्नाटक में सरकार बनने के बाद अभी कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के सामने उलझनों का दौर जारी है। सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद अब कैबिनेट विस्तार पर खींचतान शुरू हो गई है। अब कांग्रेस और जेडीएस के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच अभी विभागों को लेकर कुछ मतभेद चल रहे हैं, लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे इसे प्रतिष्ठा से जोड़कर नहीं देखेंगे और इसका समाधान करने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि इस संबंध में राज्य के कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। आपको बता दें कि कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनने के बाद कैबिनेट विस्तार और विभाग आवंटन के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि इस संबंध में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और पीसीसी के प्रमुख जी परमेश्वर, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार सहित कांग्रेस नेताओं के राहुल गांधी और सोनिया गांधी से चर्चा हो सकती है।   साभार-khaskhabar.com        

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे को देश को समर्पित करेंगे। 11,000 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे कुल 135 किलोमीटर का है। पीएम मोदी इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पहले चरण की भी शुरुआत करेंगे। पीएम यहां खुली गाड़ी में रोड शो भी करेंगे।      प्रधानमंत्री का ‘रोड शो’ निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू होगा, यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लगभग नौ किलोमीटर का पहला चरण है। इस पर छह किलोमीटर की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर से बागपत जाने का कार्यक्रम है जहां वह पूर्वी बाहरी एक्सप्रेस-वे को देश को समर्पित करेंगे।      पहला राजमार्ग जहां सौर बिजली से रोशन होगी सडक़ ईस्टर्न पेरीफेरल देश का पहला राजमार्ग है जहां सौर बिजली से सडक़ रोशन होगी। इसके अलावा प्रत्येक 500 मीटर पर दोनों तरफ वर्षा जल संचयन की व्यवस्था होगी। साथ ही इसमें 36 राष्ट्रीय स्मारकों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा 40 झरने होंगे।      500 दिन में पूरा हुआ, 8 सौर संयंत्र लगाए गए  इसे रिकॉर्ड 500 दिनों में पूरा किया गया है, इस एक्सप्रेस वे पर 8 सौर संयंत्र हैं। जिनकी क्षमता 4 मेगावाट है। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के लिये आधारशिला पांच नवंबर 2015 को रखी थी।    साभार-khaskhabar.com      

Read More

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 4 साल पूरा होने के मौके पर शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि विपक्ष मोदी को हटाना चाहता है इसलिए वह झूठ को जोर से और सार्वजनिक तौर पर बोलने की सियासत कर रहा है जबकि बीजेपी और पीएम मोदी का एजेंडा गरीबी और भ्रष्टाचार को हटाने का है।  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को ताक पर रखने वाले लोग हमसे कह रहे हैं कि आज डर का माहौल है। बीजेपी प्रेजिडेंट ने कहा कि जनता सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और हमें उम्मीद है कि 2019 में भी मोदी सरकार को एक और मौका देगी। देश की 65 प्रतिशत जनता की सेवा कर रहा एनडीए शासन  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा कि अच्छे काम का ही नतीजा है कि आज 20 राज्यों में एनडीए का शासन है और हम देश की 65 प्रतिशत जनता की सेवा कर रहे हैं। कई राज्यों के स्थानीय निकाय के चुनावों में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। सरकार की योजनाएं गिनाते हुए शाह ने कहा कि 19 हजार गांव बिजली से छूट गए थे, अब देश के हर गांव में बिजली पहुंच गई है।  हम 2022 तक हर व्यक्ति को घर देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। गरीबों को सिलेंडर दिया गया है। डेढ़ करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री के कहने पर गैस सब्सिडी छोड़ दी है। पॉलिसी पैरालिसिस से मुक्त हुआ देश  उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश को सर्वाधिक परिश्रम करने वाला प्रधानमंत्री दिया है, जो 15-16 घंटे काम करता है। 2014 के बाद देश की राजनीति में भी बड़ा बदलाव आया है। मोदी सरकार ने परिवारवाद, तुष्टीकरण और जातिवाद को खत्म कर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की नीति को आगे बढ़ाया है। पॉलिसी पैरालिसिस से मुक्त कर सबका साथ-सबका विकास पर जोर दिया है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन शनिवार को 12वीं का परिणाम (सीबीएसई रिजल्ट 2018) जारी कर दिया है। लंबे समय से 12वीं के छात्र रिजल्ट (सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2018) का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। हालांकि पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि 30 मई को परिणाम जारी होगा, लेकिन बोर्ड ने चार दिन पहले (शनिवार 26 मई) ही 12.30 बजे जारी कर दिया।  यह परिणाम छात्र सीबीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट http://cbse.examresults.net/ और http://cbseresults.nic.in/ पर चेक कर सकेंगे। इस साल सीबीएसई 12वीं के एग्जाम में 11.86 लाख छात्र शामिल हुए थे। सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थीं। वहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द भी की गई थीं। जिसकी वजह से परीक्षा कराने में देरी हुई थी। इस साल कुल 28 लाख छात्रों ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं जिसमें 10वीं के एग्जाम में 16,85, 000 बैठे थे जबकि 12वीं के एग्जाम में 11.86 लाख छात्र शामिल हुए थे।  टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी... जानकारी के मुताबकि, मेघना श्रीवास्तव ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है। मेघना स्टेप बाय स्टेप स्कूल गौतमबुद्धनगर की स्टूडेंट हैं। वहीं गाजयिाबाद की अनुष्का चंद्रा (498) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जयपुर के रहने वाले चाहत बोधराज (497) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टॉप 10 की बात करें, तो 7 लड़कियों ने बाजी मारी है। पिछली बार सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 82 फीसदी रहा था।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बेंगलूरु। फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए होने वाले शक्ति परीक्षण में भाजपा ने एस. सुरेश का नाम दिया था हालांकि भाजपा ने उनका नाम वापस ले लिया। इसके बाद पूर्व स्पीकर और स्वास्थ्य मंत्री के.आर. रमेश कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर चुने गए। कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण शुरू हो चुका है और सीएम एचडी कुमारस्वामी ने राज्य की विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। कुमारस्वामी ने कांग्रेस-जेडीएस के समर्थन में 117 विधायकों (कांग्रेस के 78, जेडीएस के 37, 2 अन्य) के हस्ताक्षर वाला विश्वास प्रस्ताव पेश किया। कुमारस्वामी के शक्ति परीक्षण करने के पश्चात भाजपा विधायकों ने सदन का वॉकआउट कर दिया।      इससे पहले सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनादेश बीजेपी के लिए नहीं था।  उन्होंने कहा कि इस बार का जनादेश साल 2004 की तरह है। उस वर्ष मैं पहली बार विधायक बना था और सदन की कार्यवाही को देखता था। कुमारस्वामी ने कहा मैं गुलाम नबी आजाद, सिद्धारमैया और परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहूंगा।      वहीं भाजपा द्वारा स्पीकर के लिए वापस लिए गए नाम पर बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि स्पीकर पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए उन्होंने ऐसा किया। जद (एस)-कांग्रेस-बसपा गठबंधन के नेता कुमारस्वामी ने गुरुवार को विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं की मौजदूगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी बीच फ्लोर टेस्ट के साथ ही बीजेपी ने स्पीकर पोस्ट के लिए अपना उम्मीदवार उतारकर सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। स्पीकर के चुनाव के कारण कांग्रेस-जेडीएस को दोहरे शक्ति परीक्षण से गुजरना होगा। कांग्रेस के 78 विधायक हैं जबकि कुमारस्वामी की जद (एस) के 36 और बसपा का एक विधायक है। गठबंधन ने केपीजेपी के एकमात्र विधायक और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन का भी दावा किया है।      क्या पांच साल तक रहेगी ये सरकार? शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12.15 बजे शुरू होगी। और दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री कुमारस्वामी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव को पेश करेंगे। परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि गठबंधन को मुख्यमंत्री के रूप में जद (एस) नेता के कार्यकाल पर अभी चर्चा करनी है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कुमारस्वामी पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘‘हमने अभी तक इन पर चर्चा नहीं की है।’’     कुमारस्वामी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी के बी एस येदियुरप्पा ने 17 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन सदन में विश्वास मत हासिल करने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी।      शपथ लेने के बाद कुमारस्वामी ने विश्वास मत हासिल किये जाने के बारे में विश्वास जताया था, लेकिन उन्होंने आशंका भी जताई थीं कि उनकी सरकार को गिराने के लिए बीजेपी ‘‘ऑपरेशन कमल’’ दोहराने का प्रयास कर सकती है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय के 49वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना शुक्रवार को शामिल हुए। पीएम मोदी और शेख हसीना ने रविन्द्र भवन का भी दौरा किया। दोस्ती की नई इबारत लिखते हुए दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत और बांग्लादेश के सांस्कृतिक संबंधों के प्रतीक ‘बांग्लादेश भवन’ का उद्घाटन किया।    आपकी डिग्री आपकी प्रतिभा को दर्शाती है दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विवि में किसी भी तरह की असुविधा के लिए मैं जिम्मेदार हूं। मैं यहां अतिथि के रूप में नहीं बल्कि प्राचार्य के रूप में आया हूं। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र ही इस देश का प्राचार्य है। पीने के पानी की समस्या की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। मोदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी डिग्री आपकी प्रतिभा को दर्शाती है।    इनोवेशन के लिए देशभर के 2400 स्कूलों को चुना एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कम उम्र में ही इनोवेशन (नवोन्मेष) का माइंड सेट तैयार करने की दिशा में हमने देशभर के 2400 स्कूलों को चुना है। इन स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से छठी से 12वीं कक्षा के छात्रों पर फोकस किया जा रहा है। इन लैब्स में बच्चों को आधुनिक तकनीक से परिचित करवाया जा रहा है। उन्होंने ने कहा शैक्षिक संस्थाओं को पर्याप्त सुविधाएं मिले, इसके लिए 1000 करोड़ रुपए के निवेश के हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी शुरू की गई है। इससे प्रमुख शैक्षिक संस्थाओं में हाई क्वालिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए निवेश में मदद मिली है।    बिगड़ता एजुकेशन सिस्टम सबसे बड़ी चिंता  आज के दौर में बिगड़ता एजुकेशन सिस्टम सबसे बड़ी चिंता का विषय है। क्योंकि बेहतर शिक्षा का न मिल पाना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पीएम मोदी का कहना है कि देश के युवाओं को अगर बेहतर शिक्षा और सुविधा मिलेगी, तभी देश प्रगति की ओर आगे बढ़ सकेगा। वहीं मोदी ने विद्यार्थियों से कहा अगले चार साल में देश के एजुकेशन सिस्टम को सुधारने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे ताकि भारत में हर छात्र को एक बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके।    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की कर्मस्थलि शांति निकेतन में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर शुक्रवार सुबह पहुंचीं। इससे पहले शांति निकेतन पहुंचने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्ती ने पीएम मोदी का स्वागत किया।    प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह मोदी का विश्वविद्यालय का पहला दौरा है। आखिरी बार 2008 में संस्थान के कोई कुलाधिपति दीक्षांत समारोह में मौजूद थे। तब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वहां का दौरा किया था।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी फिटनेस टेस्ट से गुजरने वाले हैं। जल्द ही वह पुशअप्स लगाते दिखाई दे सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का दिया हुआ ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार किया है। पीएम नरेंद्र मोदी फिटनेस टेस्ट से गुजरने वाले हैं। जल्द ही वह पुशअप्स लगाते दिखाई दे सकते हैं।      कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उन्हें फिटनेस चैलेंज की चुनौती दी थी।      भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार करते हुए यह चैलेंज दिया था। मोदी खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए योग करते हैं. साथ ही वह दूसरों को भी योग करने की सलाह देते रहते हैं।      आपको बता दें कि अमेरिकी दौरे पर नवरात्र के दौरान कम खाने के बावजूद मोदी की एनर्जी देखकर तत्कानलीन प्रेसिडेंट बराक ओबामा हैरान हो गए थे। तब मोदी ने इसे योग का कमाल बताया था।  साभार-khaskhabar.com       

Read More

तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में विरोध-प्रदर्शन के कारण स्टरलाइट कॉपर प्लांट बंद होने से 32 हजार 500 नौकरियों पर असर पड़ा है। इनमें 3 हजार 5 सौ लोगों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जबकि 30 से 40 हजार नौकरियों पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ा है।  स्टरलाइट कॉपर प्लांट में 2,500 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर हैं, जिन्हें कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट के फोर्स मैज्योर प्रावधान का उल्लेख करते हुए नोटिस जारी किया है।      कम से कम 30 हजार अप्रत्यक्ष कर्मचारी कारखाना बंद होने से बेरोजगार हो गए हैं, जोकि सप्लायर्स, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, कॉपर वॉयर यूनिट अन्य गतिविधियों के जरिए कारखाने से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए थे।      प्लांट का लाइसेंस रिन्यू करने से इनकार  बेरोजगार हो चुके इन लोगों के सामने प्लांट के बंद रहने तक आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लांट का लाइसेंस रिन्यू करने से इनकार कर दिया है, बोर्ड ने अप्रैल के बाद से तीन मुख्य प्रावधानों के उल्लंघन का जिक्र किया है।  साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More