देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भारत ने पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट की 20वीं सालगिरह पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण कर दिया है। ओडिशा के बालासोर जिले में अग्नि-5 को अब्दुल कलाम आइसलैंड से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज द्वारा लॉच किया गया। रविवार सुबह 9: 48 बजे लॉच पैड 4 द्वारा लॉच किया गया। इससे पहले 18 जनवरी 2018 को परीक्षण किया गया था, जो सफल रहा था। यह बेहद शक्तिशाली मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है और इसकी रेंज में भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान भी हैं।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की माने तो इस स्वदेश निर्मित परमाणु क्षमता वाली सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल के द्वारा 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक के दायरे तक में निशाना साधा जा सकता है। बता दें कि 50 टन के वजन वाली इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। यह एक बार में अपने साथ एक टन से ज्यादा के परमाणु हथियार ले जा सकती है।
गौरतलब है कि अग्नि-5 एक आधुनिक मिसाइसल है। इस मिसाइल को आखिरी बार दिसंबर 2016 में परीक्षण किया गया था। इसके अलावा भारत के पास पहले से ही अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 मिसाइलें हैं। इसके इंजन में नेविगेसन और गाइडेंस का वारहेड लगा हुआ है। इस मिसाइल की बनावट ऐसी है कि यह सीधा अपने लक्ष्य पर हमला करती है। उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही भारत पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट की 20वीं सालगिरह मना रहा है। साल 1999, 11 मई के दिन लॉच किया गया था। पोखरण टेस्ट राजस्थान के थार मरुस्थल में किया गया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैनचेस्टर टेस्ट - ऋषभ पंत के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा