BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रदेश की 60 हजार महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन मिलेगी

प्रदेश की 60 हजार महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन मिलेगीचंडीगढ़ । हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सृष्टि के आदि वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग 60 हजार पंजीकृत महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन बांटी जाएगी। इन पर करीब 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सैनी की अध्यक्षता में आयोजित ‘भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड़ की 14वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे महिला श्रमिकों के लिए उनके अतिरिक्त समय के प्रयोग से कमाई अन्य विकल्प बनेगा। यह सहायता न्यूनतमएक वर्ष से नियमित पंजीकृत महिलाओं को ही दी जाएगी। 

श्रम मंत्री ने कहा कि पंजीकृत निमार्ण श्रमिकों की प्राकृतिक मृत्यु पर दी जानी वाली सहायता राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया गया है। दुर्घटना से मृत्यु होने पर पंजीकृत श्रमिक को 5 लाख रुपये तथा गैर पंजीकृत श्रमिक को 2.5 लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान किया है। इतना ही नही, कार्य के दौरान किसी दुर्घटना से श्रमिकों को अपंगता के आधार पर दी जाने वाली 1 से 2 लाख रूपये की सहायता राशि को बढ़ाकर अब 1.5 से 3 लाख रूपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को पहले दी जाने वाली अपंगता पैंशन को 10 गुणा बढ़ाकर 300 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति मास किया गया है। सैनी ने कहा कि पंजीकृत मजदूरों को सभी सुविधाएं आसानी से पहुंचाने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाये जाएंगे तथा श्रमिकों की सुविधा के लिए कन्यादान योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को शादी से न्यूनतम 3 दिन से पहले देना सुनिश्चित किया जाएगा। श्रमिकों के बच्चों को आईआईटी, मेडिकल, कानूनी पढ़ाई व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का पूरा खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। विभाग ने मेडिकल पढ़ाई के लिए सीटे आरक्षित करवाई है, ऐसे बच्चों का पूरा डॉटा भी तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा, 12 कक्षा तक पढऩे वाले बच्चों को 3 से 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसके तहत सरकार ने गत वर्ष 9.56 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की है। 

श्रम मंत्री ने कहा कि विभाग में अभी तक 5 लाख श्रमिक पंजीकृत है, जिनकी धार्मिक यात्राओं के लिए भी 10 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। श्रमिकों को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की गई है, जिसके तहत अभी तक करीब 11500 श्रमिकों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड़ में स्वीकृत सभी पदों को शीघ्र भरने के लिए प्रक्रिया चलाई जाएगी। श्रमिकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके लिए नुक्कड नाटकों का आयोजन, प्रचार वाहनों का प्रयोग, बोर्ड, बैनर लगाने, अखबारों, टीवी, रेडियों इत्यादि में विज्ञापन से जागरूक किया जाएगा।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More