BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उपचुनाव परिणाम : आरएलडी की तबस्सुम ने जीता 'कैराना का किला', BJP हारी फूलपुर

उपचुनाव परिणाम : आरएलडी की तबस्सुम ने जीता 'कैराना का किला', BJP हारी फूलपुरकैराना। उत्तरप्रदेश के कैराना लोस सीट पर हुए उपचुनाव में आरएलडी जीत के करीब है। दोपहर एक बजे तक 20वें राउंड के बाद आरएलडी 49449 वोटों से जीत दर्ज की। 20वें राउंड के बाद आरएलडी की तबस्सुम हसन को 401464 वोट जबकि भाजपा उम्मीदवार के खाते में 352173 वोट हैं। 

हालांकि बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह ने हार मान ली है। वहीं कैराना उपचुनाव के नतीजे आने के बाद आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि जिन्ना नहीं गन्ना जीता है। 

यूपी की कैराना लोस और फूलपुर विस सीटों पर सोमवार को वोटिंग हुई थी। 

वहीं समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन ने 6,211 वोटों के अंतर से गुरुवार को नूरपुर विधानसभा सीट जीत ली। इस सीट से भाजपा के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के फरवरी में सडक़ दुर्घटना में निधन के बाद से इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी था। इस सीट पर सोमवार को चुनाव हुए थे।

बढ़ी सीएम योगी की मुश्किलें 

अपने एक साल के कार्यकाल में खुद की और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट गंवा बैठे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों ने उनके खाते में एक और हार लिख दी है, वहीं बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले नूरपुर विधानसभा की सीट भी योगी नहीं बचा पा रहे हैं। पहले से ही सरकार और पार्टी के अंदर घिरते जा रहे योगी आदित्यनाथ के लिए ये नए नतीजे मुसीबत खड़ी करने वाले हैं। 

उम्मीद पर खरे नहीं उतरे योगी

आशा के विपरीत योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के एक साल पूरा होने से पहले ही अपनी ही गोरखपुर सीट सपा के हाथों गंवा बैठे। सिर्फ यही नहीं पार्टी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की फूलपुर सीट भी नहीं बचा सकी और सपा-बसपा ने एक साथ आकर सीएम योगी और बीजेपी को एक साथ दो बड़े झटके दे दिए। 

 

कैराना में हुआ था 73 केन्द्रों पर पुनर्मतदान 

कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना आज सुबह शुरू हुई थी। कैराना में सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आयी थीं। कैराना सीट पर कल 73 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था।

भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के कारण कैराना सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। इस सीट पर रालोद से तबस्सुम हसन मैदान में हैं जिन्हें सपा, बसपा और कांग्रेस का समर्थन भी प्राप्त है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More