BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दर्दनाक : भूख से तड़प-तड़प कर 'मां' की मौत, तीन दिन से नहीं मिला था खाना

दर्दनाक : भूख से तड़प-तड़प कर 'मां' की मौत, तीन दिन से नहीं मिला था खानाझारखंड के गिरीडीह जिले के डुमरी इलाके में एक बड़ा ही दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक 58 साल की महिला ने भूख से तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बेटों ने बताया कि पिछले तीन से घर में खाने के लिए कुछ नहीं था। 

मृतक महिला का नाम सावित्री देवी था। डुमरी की एमओ शीतल प्रसाद ने बताया कि अथॉरटीज की लापरवाही के कारण सावित्री देवी का राशन कार्ड नहीं बन पाया था। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।

राशन कार्ड के लिए बहुत कोशिश की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया 

सावित्री देवी की मौत के बाद उनकी बहु सरस्वती देवी ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड बनावाने के लिए बहुत कोशिश की पर किसी ने कभी ध्यान नहीं दिया। उनकी सास सावित्री पिछले 3 दिनों से भूखी थी। उनके दोनों बेटे किसी तरह बाहर जाकर कमाते थे पर पिछले कुछ दिनों से उनसे बात नहीं हो पा रही थी। 

 

भीख मांगकर खाना खा रहा था परिवार 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से वे सिर्फ भीख मांगकर ही खाना खा पा रहे थे। इस घटना पर डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर विषय है और अधिकारियों की लापरवाही के कारण उस महिला की मौत हो गई।

साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मामले को सदन में भी उठाएंगे। बता दें कि पिछले साल भी झारखंड में ऐसे कई मामले देखने को मिले थे जहां लोगों की कथित रूप से भूख से मौत हो गई थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More