देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। घर पहुंचने के लिए निकले मध्यप्रदेश के छह प्रवासी मजदूरों की रास्ते में ही सडक हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में कुछ सात लोगों की मौत हुई है। जबकि मृतकों में मां बेटी भी सामिल हैं। मृत प्रवासी मजदूरों में चार महिलाएं, दो पुरूष और एक आॅटो चालक है।
हादसा भरतपुर मथुरा मार्ग पर गांव ऊमरी के पास हुआ, जहां सामने से आ रही मेटाडोर ने प्रवासी मजूदरों को मथुरा की ओर ला हरे आॅटो को रौंद दिया। आधी रात को हुई इस आमने-सामने की टक्कर में
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना चांगला के गांव पटली बसरा निवासी मजदूर रामसखी पत्नी अशोक कुमार ,लक्ष्मी पुत्री अशोक, रोशनी पुत्री अशोक, राजूउर्फ कैलाश पुत्र मोहन, सिमरन उर्फ शिवम पुत्र मनीराम और रोटी पुत्री रामरतन निवासी सरवर थाना सरवर छतरपुर मध्य प्रदेश गम्भीर रूप से घायल हो गए।
रामसखी (33) व उसकी 2 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रोहनलाल उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में रोशनी (14), राजू (8), रुचित (8) की मौत हो गई। दो ने अस्पताल में दम तोड दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि डीसीएम बरामद हो गई है जबकि चालक भागने में सफल रहा है। डीसीएम के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। शवों को पोस्घ्टमार्टम के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा।
मजदूर सही पर ये भी तो अपने हैं सरकार
प्रवासी मजदूरों को उनके गांव तक पहुंचाने और किराये को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान मचा है। सच तो यह है कि इनकी किसी को सुध नहीं है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना चांगला के गांव पटली बसरा निवासी मजदूरों को अपने गांव जाना था। वह शहर के बुद्ध विहार कॉलोनी में रहते थे। किसी ने उन्हें बताया कि जाजम पट्टी से छतरपुर जाने की बस मिलेगी। यहां से सभी मजदूर रात में एक ऑटो किराये पर ले गए। उमरी गांव के पास मथुरा-भरतपुर मार्ग पर अचानक सामने से आ रहे ट्रक में टेम्पो की टक्कर हो गयी।













Related Items
BJP wins 635 out of 825 Block Pramukh seats in Uttar Pradesh
Former Himachal Pradesh chief minister Virbhadra Singh passes away
Uttar Pradesh: Multiplex cinema halls, Gyms, stadiums reopen with COVID-19 protocols