BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MLA ने योगी को पढ़ाया पाठ, ''भ्रष्टाचार चरम पर, कठिन परिश्रम की जरूरत''

MLA ने योगी को पढ़ाया पाठ, ''भ्रष्टाचार चरम पर, कठिन परिश्रम की जरूरत''लखनऊ। कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी के लोग भी बगावत पर उतर आए हैं। हरदोई के गोपामऊ से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने इस हार की वजह लोगों में योगी सरकार के प्रति नाराजगी और भ्रष्ट अधिकारियों को बताया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है, इसलिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। 

पिछली सरकार की अपेक्षा इस सरकार में ज्यादा बढ़ा भ्रष्टाचार

श्याम प्रकाश ने उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अधिकारी भ्रष्ट हैं। किसान सरकार से खुश नहीं हैं। कई ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से बीजेपी को नुकसान हुआ है। मैं सरकार के खिलाफ नहीं हूं। अधिकारियों की गलती है। पिछली सरकार की अपेक्षा इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसकी वजह से मैंने यह प्रतिक्रिया दी है।

 

कविता से दिया संदेश 

गौरतलब है कि गुरुवार को उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार को लेकर अपने फेस-बुक वॉल पर श्याम प्रकाश ने एक कविता पोस्ट की थी। इस कविता में विधायक ने सीएम योगी पर सरकार चलाने में विफलता का आरोप लगाया है।

श्याम प्रकाश ने लिखा है-

पहले गोरखपुर, फूलपुर और अब कैराना, नूरपुर में बीजेपी की हार का है हमें दुख लेकिन वर्तमान हकीकत की पांच पंक्तियां...

 

मोदी नाम से पा गए राज।

कर न सके जनता मन काज।।

संघ, संगठन हाथ लगाम।

मुख्यमंत्री भी असहाय।।

जनता और विधायक त्रस्त।

अधिकारी,अध्यक्ष भी भ्रष्ट।।

उतर गई पटरी से रेल।

फेल हुआ, अधिकारी राज।।

समझदार को है ये इशारा।

आगे है अधिकार तुम्हारा।।

गौरतलब है कि कैराना और नूरपुर से पहले गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा सीट पर भी विपक्षी एकता के सामने बीजेपी को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा था।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More