देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पानी की कमी से संबंधित झगड़े में तीन लोगों की मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और रविवार को शहर के हालात के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘शहर में पानी के भीषण संकट के चलते भाजपा कार्यकर्ता रविवार को शहर के 280 वार्डों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।’’उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शहर में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालयों के सामने भी प्रदर्शन करेंगे।
इस बीच, पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश सिंह साहेब वर्मा, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता, भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और निलंबित आप विधायक कपिल मिश्रा ने सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और केजरीवाल से अपना नाटक समाप्त करने की मांग कर शहर की पानी समस्या सुलझाने को कहा।
मिश्रा ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि दिल्ली में जीवन और खून पानी से ज्यादा सस्ता है।’’
दिल्ली में जल संकट से संबंधित झगड़े में तीन लोगों की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि ऐसा 25 से 30 वर्षों में पहली बार हुआ है, जब लोग भीषण पानी की कमी से मर रहे हैं। केजरीवाल पर तंज कसते हुए मिश्रा ने कहा, ‘‘एक केजरीवाल हैं, जो एयर कंडीशन कमरे में धरना दे रहे हैं, जबकि अधिकारी काम कर रहे हैं।’’ केजरीवाल जल मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की फाइलें न तो उपराज्यपाल के पास भेजी जा रही हैं और न ही केंद्र सरकार के पास। उन्होंने कहा, ‘‘वास्तविकता यह है कि जल बोर्ड का अध्यक्ष काम छोडक़र चुपचाप धरने पर बैठा है।’’मिश्रा ने कहा, ‘‘वह क्या कर रहे हैं? उन्हें अपना धरना समाप्त कर देना चाहिए, क्योंकि वह लोगों के सामने बेनकाब हो चुके हैं।’’उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री से दिल्ली के मुद्दे पर बोलने का आग्रह किया। उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में केजरीवाल और उनके कैबिनेट सहयोगियों का धरना प्रदर्शन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज