देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की इफ्तार पार्टी के बाद बीजेपी के एक विधायक ने ऐसी पार्टियां देने वालों को वोट का भिखारी बताया है। उन्होंने यह विडिया सोशल मीडिया साइट पर डाला है, जिसे लेकर अब बवाल मचा हुआ है।
फेसबुक पर अपलोड किया विडियो
हैदराबाद के घोसामहल सीट से बीजेपी विधायक राजा सिंह लोध ने फेसबुक पर एक विडिया अपलोड किया है। जिसमेें वे कह रहे हैं कि इफ्तार पार्टी देने वाले लोग दरअसल वोट के भिखारी होते हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसी किसी भी पार्टी में कभी शामिल नहीं हुए और न ही भविष्य में कभी होंगे।
हिंदुओं की हत्या करने वालों के साथ कभी संबंध नहीं
उन्होंने विडियो में कहा है कि हिंदुओं की हत्या की बात करने वालों के साथ वे कभी संबंध नहीं रखते। वे आगे कहते हैं कि इन दिनों वोट के भिखारी सिर पर टोपी पहनकर ऐसी पार्टी कर रहे हैं, जबकि हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं।
इफ्तार पार्टी के नाम पर 66 करोड़ खर्च
दरअसल तेलंगाना में ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के तहत आने वाली 400 मस्जिदों और राज्य की 400 अन्य मस्जिदों में ‘इफ्तार पार्टी’ का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन राज्य सरकार की तरफ से हो रहा है, जिसमें तोहफे के तौर पर कपडे बांटे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन आयोजनों पर राज्य सरकार करीब 66 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
बीजेपी विधायक का विरोध इसी बात को लेकर है कि ऐसे आयोजन सरकार अपने खर्चे पर क्यों कर रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जब एक बयान आईना बन जाए
रोडवेज बस से बाहर थूकने पर युवक ने मचा दिया बवाल
महाराष्ट्र के मंत्री का बयान, 'गुप्तेश्वर पांडे बिहार के अगले गृहमंत्री होंगे'