BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पति भी नहीं ले सकता पत्नी का एटीएम यूज, ऐसा किया तो ये होगा...

पति भी नहीं ले सकता पत्नी का एटीएम यूज, ऐसा किया तो ये होगा...अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपना एटीएम कार्ड और उसका पिन नंबर किसी दूसरे को देकर पैसा निकालने को कह देते हैं। लेकिन ऐसा करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका अंदाजा बेंगलूरु की एक महिला को हो गया जिसने अपने पति को एटीएम कार्ड देकर पैसा निकालने भेजा था। 

 

एटीएम से निकाली गई 25 हजार की रकम को पाने के लिए कोर्ट में साढ़े तीन सालों तक केस लडऩे के बाद महिला के हाथ निराशा ही लगी। कोर्ट ने आखिरकार एसबीआई के नियम पिन शेयर हुआ, केस खत्म को मानते हुए बैंक के पक्ष में फैसला दिया।

 

पत्नी मैटर्निटी लीव पर थी, पति को दिया था एटीएम कार्ड 

करीब साढ़े चार साल पुराने केस में बेंगलूरु के मराठाहल्ली इलाके की निवासी वंदना नामक महिला ने 14 नवंबर 2013 को अपने पति राजेश को एटीएम कार्ड देकर पैसा निकालने के लिए भेजा। उस वक्त कुछ दिनों पहले ही बच्चे को जन्म देने वाली वंदना मैटर्निटी लीव पर चल रही थीं। पति ने पैसा निकालने के लिए लोकल एटीएम में कार्ड स्वाइप किया, जहां उन्हें पैसा तो नहीं मिला लेकिन पैसा निकलने की पर्ची जरूर मिल गई।

 

कुछ दिनों में कर दिया केस बंद 

एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर राजेश ने एसबीआई के कॉल सेंटर पर फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। 24 घंटे के बाद भी पैसा रिफंड नहीं होने पर वह एसबीआई की ब्रांच में गए और शिकायत दर्ज कराई। लेकिन उन्हें उस वक्त शॉक लगा जब एसबीआई ने कुछ दिनों में केस को यह कहते हुए बंद कर दिया कि ट्रांज़ैक्शन सही था और कस्टमर को पैसा मिल गया।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More