देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जम्मू एवं कश्मीर के केरन सेक्टर में रविवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर 6 आतंकवादियों को मार गिराया। फिलहाल इस क्षेत्र में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इस दौरान 6 आतंकवादी मारे गए।’’
बता दें कि जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी भारतीय इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही सैनिकों ने वहां पहुंचकर इलाके को घेर लिया। खुद को घिरते देखकर आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई करते ही सेना ने 6 आतंकियों को वहीं मार गिराया। अभी तक इस कार्रवाई में किसी भी जवान के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
इससे पहले 5 जून को आतंकियों ने बांदीपोरा जिले के हाजिन में मंगलवार रात आर्मी कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया। करीब 4 से 6 आंतकवादियों ने 13 राष्ट्रीय राइफल की पोस्ट और पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड लॉन्चर से करीब 8 राउंड की फायरिंग की थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद
जम्मू-कश्मीर के 11 उम्मीदवारों ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023