BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली : पुलिस मुठभेड़ में 4 इनामी बदमाश ढेर, 6 पुलिसकर्मी जख्मी

दिल्ली : पुलिस मुठभेड़ में 4 इनामी बदमाश ढेर, 6 पुलिसकर्मी जख्मीराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को एक एनकाउंटर में चार इनामी बदमशों को ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में हुआ है। इसमें कुछ पुलिसवाले भी जख्मी हुए है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि राजेश भारती, अपनी गैंग के साथ छतरपुर में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। आमना-सामना होने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।

पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई। इसी में मोस्ट वांटेड राजेश भारती और उसकी गैंग के पांच बदमाशों को पुलिस की गोलियां लगीं। इनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि एक जख्मी है। फायरिंग में पुलिस के कई जवान भी जख्मी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल के 6 पुलिसकर्मियों को गोलियां लगी हैं।

राजेश भारती हरियाणा के जींद का रहने वाला है। उसके खिलाफ 302 और 307 जैसी गंभीर धाराओं में दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में कई केस दर्ज हैं। वह खासतौर पर साउथ दिल्ली में अपराध को अंजाम देकर हरियाणा भाग जाता था। राजेश भारती पर 1 लाख का इनाम रखा गया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More