BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

POK से घुसपैठ कर सकता है पाकिस्तान, तैयार की 450 आतंकियों की फौज

 POK से घुसपैठ कर सकता है पाकिस्तान, तैयार की 450 आतंकियों की फौजरमजान के पवित्र महीने में भी पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने से बाज नहीं आ रहा है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर के दौरे के बीच पाकिस्तान की नापाक चाल का बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक आर्मी ने 450 आतंकियों को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से भेजने के लिए तैयार किया है। 

 

पाकिस्तान 11 नए लॉन्चिंग पैड के जरिए पीओके से घुसपैठ कराने की फिराक में है। मौजूद खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि लॉन्चिंग पैड पर मौजूद 450 आतंकियों में से सबसे ज्यादा आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को पीओके में पाक आर्मी की सरपरस्ती में बनाए गए नयाली ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग दी गई है। आईएसआई इस समय जैश के आतंकियों पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहा है। 

 

खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बोई, मदारपुर, फगोश और देवलियां के ट्रेनिंग कैंप में लश्कर के फिदायीन आतंकियों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। 

 

पीओके में मौजूद 11 लॉन्चिंग पैड 

पीओके में मौजूद जूरा लॉन्चिंग पैड से 61 लश्कर के आतंकियों को बीएटी एक्शन के लिए पाक आर्मी की स्पेशल सर्विस ग्रुप ने तैयार किया है। खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाक 11 नए लॉन्चिंग पैड सक्रिय कर सभी 450 आतंकियों को एलओसी पार कराना चाहता है। 11 लॉन्चिंग पैड पर इस समय 450 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More