मुंबई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि पर्रिकर सहित कुछ केंद्रीय मंत्रियों को राज्यों में भेजे जाने के बाद एमपी के सीएम शिवराज जैसे वरिष्ठ नेताओं को केंद्र में बुलाया जा सकता है। शिवराज सिंह इंडिया टुडे से बातचीत में ऐसी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी मुख्यमंत्री दिल्ली नहीं जा रहा है। उनसे पूछा गया था कि आपके भोपाल से दिल्ली जाने की चर्चा चल रही है, आप मुख्यमंत्री पद को ज्यादा शक्तिशाली मानते हैं या फिर केंद्र में मंत्री पद को इस पर चौहान ने कहा, ‘बीजेपी शासित राज्यों का कोई भी मुख्यमंत्री के दिल्ली नहीं जा रहा है। मुझे पता नहीं चल रहा है कि आखिरकार कौन ऐसी अफवाहें उड़ा रहा है।’ इस दौरान चौहान ने केंद्र सरकार की ओर से गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव के आरोपों को भी सिरे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की योजनाओं पर गौर किया जाए, तो गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव के आरोप बेबुनियाद साबित होते हैं। केंद्र सरकार की ओर से नीति आयोग समेत कई संगठनों की बैठक में सभी राज्यों को समान रूप से आमंत्रित किया जाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि फिलहाल राज्यों से जुड़ी योजनाओं के केंद्रीय संगठन में कांग्रेस समेत सभी दल के मुख्यमंत्री हिस्सा लेते हैं, लेकिन भविष्य में पता नहीं कि वे इसमें हिस्सा लेने लायक रहते हैं या नहीं। दरअसल, चौहान से पूछा गया था कि केंद्रीय संगठनों की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेते हैं या नहीं? साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












