BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली । लोकसभा में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देते हुए एलान किया है कि अब ट्रेन टिकट के लिए उन्हें आधार कार्ड देने की जरूरत नहीं होगी। रेल मंत्री प्रभु ने बताया कि रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों का डेटाबेस बनाने की भी प्रक्रिया शुरू की है।  सुरेश प्रभु ने बुधवार को कहा,वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट के लिए आधार कार्ड देना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा,अब बिना आधार कार्ड के भी वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में मिलने वाली छूट मिलती रहेगी।  प्रभु ने सदन में बताया,रेलवे ने इसके लिए आधार डिटेल की मदद से वरिष्ठ नागरिकों के प्री-वेरिफिकेशन के माध्यम से डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। रेलमंत्री ने कहा,सीनियर सिटीजन के नाम पर टिकट में छूट लेने के लिए धांधली की जाती है। ऎसे में इस धांधली को रोकने के लिए रेलवे प्री-वेरिफिकेशन प्रोसेस तैयार कर रही है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । यूपी के बाद अब पीएम मोदी गुजरात चुनावों की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पीएम मोदी आज नई दिल्ली में पीएम आवास पर गुजरात के बीजेपी सांसदों के साथ मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी गुजरात के इन बीजेपी सांसदों के साथ नाश्ता करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाश्ते पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी आने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए सांसदों को सफलता का मंत्र बता सकते हैं।  ज्ञातव्य है कि गुजरात में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पीएम मोदी इसी माह 7 और 8 मार्च को गुजरात दौरे पर भी गए थे। पीएम मोदी के इस गुजरात दौरे को गुजरात के आगामी चुनावों से जोडकर देखा जा रहा है।  गुरुवार को यूपी के सांसदों को भी बुलाचा नाश्ते पर: ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी ने गुरुवार को यूपी के सांसदो को भी नाश्ते पर बुलाया था। पीएम मोदी के साथ अमित शाह भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने यूपी के सांसदों को जीत की बधाई दी और साथ में चेतावनी भी दी। पीएम ने कहा कि सांसद यूपी में पुलिस और दूसरे अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहें। उन्होनें कहा कि जो भी अधिकारी गलत काम करेगा, उसे सजा मिलेगी। साथ ही उन्होनें सीएम पर दबाव ना बनाने के लिए भी कहा। यूपी जीत के बाद अब पीएम ने सांसदों को आम चुनाव के लिए भी तैयारी शुरू कर देने को कहा है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

खातों से हुई है शोपिंग और पेटीएम द्वारा निकाली धनराशि पुत्रियों के पिता ने एसएसपी से लगाई गुहार बैंक मैनेजर नही दिया संतोषजनक जबाब सौंख। पिछले माह दो बहनों के एक साथ बैंक खातों में से पैसे उड़ा लिये। खातों में जमा धनराशि से पेटीएम और कुछ शोपिंग भी की है। पता चला जब दोनों बहनों ने खातों को चैक कराया। इसे लेकर लड़कियों के पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है और कार्यवाही की मांग की है। कस्बा के निकटवर्ती गांव तसिया निवासी मोहनसिंह की पुत्री नीलम चैधरी और भावना चैधरी है। इनके खाते स्थानीय स्टेट बैंक में है। इन दोनों बहनों ने पिछले कई माह से खातों से कोई लेन-देन नही किया था। इसके बाद 5 फरवरी को मोहन सिंह ने दोनों पुत्रियों की शादी कर दी थी। शादी के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों बहनों के बैंक खातों से शोपिंग करना शुरू कर दिया और कुछ पैसे पेटीएम के द्वारा निकाले गये। इस बारे में नीलम चैधरी बताया कि 17 मार्च को जयपुर से मेरे पास फोन आया था कि आपके एसबीआई बैंक खाते से 53 हजार रूपये निकाले जा चुके इसकी जानकारी सम्बन्धित शाखा में पहुंचकर कर लें। जब दोनों बहनें नीलम चैधरी और भावना चैधरी अपनी ससुराल से अपने गांव आयी और पिता मोहन सिंह के साथ स्थानीय स्टेट बैंक पहुंची और बैंक खातों को चैक किया तो छोटी पुत्री भावना चैधरी के खातें से भी दस हजार रूपये भी पैसे निकाले जा चुके थे। मोेहन सिंह सहित दोनों बहनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। इस सम्बंध में मोहन सिंह ने दोनों बेटियों के साथ स्टेट बैंक के शाखा प्रबन्धक से बात की तो शाखा प्रबन्धक ने उच्चाधिकारियों के नाम प्रार्थना पत्र लिखने की बात कही। लेकिन कोई संतोषजनक जबाब नही मिला। मोहन सिंह का कहना है कि दोनों बेटियों के खाता संख्याओं पर मोबाइल मेसेज करने की सुविधा भी चालू थी लेकिन पैसे निकलने का दोनों पुत्रियों मे से किसी के मोबाइल पर कोई मेसेज नही आया। इसे लेकर तसिया निवासी मोहन सिंह ने दोनों पुत्रियों के बैंक खाता संख्याओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कठोर कार्यवाही की मांग की है।                 

Read More

गोरखपुर। यूपी की सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ शनिवार को पहली बार अपने गोरखपुर आ रहे हैं। उनके करीब दो दिन के दौरे को लेकर गोरखपुर में तैयारियां की जा रही हैं।    सीएम आदित्यनाथ योगी की फ्लीट के लिए आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ां लखनऊ से गोरखपुर पहुंच चुकी है। इसके अलावा गोरखपुर में भी साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  आदित्यनाथ योगी शनिवार शाम को आएंगे और रविवार की शाम को वापस लखनऊ जाएंगे।  रविवार को योगी गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजय स्मृति सभागार में बाबा गंभीरनाथ के पुण्यतिथि शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को सबोधित करेंगे।  जानकारी के मुताबिक वह गोरखनाथ मंदिर के मठ में शनिवार को रात्रि विश्राम करेंगे। साभार-khaskhabar.com    

Read More

अमृतसर । पंजाब के स्थानीय निकाय, पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्रालय का पद संभालने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कॉमेडी शो करने की बात पर अड़े हुए है। सिद्धू इसे अपना हक बता र‍‍हे हैं। उनका कहना है कि टीवी शो न करू़ं तो क्‍या भ्रष्‍टाचार और पंजाब का पेट काटकर अपना व परिवार का पेट भरूं।  बुधवार को कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने दिल्‍ली मेंं कहा कि यदि सिद्धू का वैधानिक रूप से किसी टीवी शो का हिस्सा लेने में दिक्‍कत नहीं है तो हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके साथ उन्‍होंने सिद्धू का विभाग बदलने के संकेत भी दिए। उन्‍होंने कहा कि अगर वैधानिक रूप से जरूरी हुआ तो सिद्धू का संस्कृति मंत्रालय का विभाग बदला जा सकता है।  वहीं, गुरुनगरी पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर खासे गरम रहे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उनके टीवी शो करने पर एडवाकेट जनरल से मांगी गई कानूनी राय पर उन्होंने दो टूक कहा कि मैं शो न करूं तो क्या पंजाब का पेट काटकर अपना भरूं या फिर सुखबीर सिंह बादल की तरह रोडवेज को खत्म करके बसें चलाऊं। सुबह से शाम तक भ्रष्टाचार करूं।` सिद्धू ने कहा, `जो वकील है वो वकालत करता है। कल ही वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने स्पष्ट किया है कि वह किसान हैं और खेती करते हैं। बतौर मंत्री मैं आईपीएल नहीं करूंगा। 75 फीसदी टीवी शो मैं पहले ही छोड़ चुका हूं। अगर महीने में चार दिन रात को सात बजे के बाद सुबह छह बजे तक मैं कुछ करता हूं तो किसी को पेट में दर्द क्यों होता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई । तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के बाद एआईएडीएमके पर कब्जा जमाने की कोशिश में लगे शशिकला कैंप को चुनाव आयोग से बुधवार को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने बुधवार को तमिलनाडु में सत्ताधारी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के चुनाव चिह्न (दो पत्ती) को ही जब्त कर लिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि दोनों गुटों में से कोई भी इस चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करेगा। आपको बता दें कि सत्ताधारी गुट की अगुवाई महासचिव वी. के. शशिकला कर रही हैं, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम कर रहे हैं। शशिकला अभी जेल में हैं।  ऐसे निर्वाचन आयोग के पास तीन विकल्प थे। आयोग या तो शशिकला गुट को या पन्नीरसेल्वम गुट को चिन्ह आवंटित कर दे या चिन्ह को फ्रीज कर दे। लेकिन, चुनाव आयोग ने तीसरा विकल्प चुनना ही बेहतर समझा है। चुनाव आयोग ने कहा है कि दोनों गुटों को अलग-अलग चुनाव चिह्न भी दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को विधानसभा उपचुनाव होना है। ऐसे में चिह्न के आवंटन का मामला महत्वपूर्ण था। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता प्रतिनिधि चुनी गई थीं। लेकिन, उनके निधन के कारण यहां उप चुनाव होना है। एआईएडीएमके उप महासचिव टीटीवी दिनकरन सत्ताधारी दल से आरके नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पन्नीरसेल्वम गुट ने ई. मधुसूदन को मैदान में उतारा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अजमेर । ख्वाजा साहब के 805वें उर्स में बाहर से आने वाले जायरीन और शहरवासियों को इस बार नया आयोजन देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से उर्स के दौरान सूफी म्यूजिक फेस्टीवल के आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दरगाह कमेटी से सहयोग मांगा गया है। दरगाह कमेटी ने हालांकि इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, लेकिन फिलहाल कार्यक्रम की रूपरेखा बनना बाकी है। जिला कलेक्टर गौरव गोयल की मंशा है, इस बार उर्स में कुछ नया किया जाए जो यहां आने वाले जायरीन और शहरवासियों के लिए यादगार हो। उन्होंने इस संबंध में दरगाह से जुड़े से लोगों के साथ बैठक कर चर्चा की। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नयी दिल्ली । मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने डीडीसीए और क्रिकेटर से अब नेता बने चेतन चौहान द्वारा दर्ज कराए गए एक आपराधिक मानहानि मामले में आप नेता,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी।  मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अभिलाष मल्होत्रा द्वारा मुख्यमंत्री की मौजूदगी पर जोर देने के बाद केजरीवाल मंगल को अदालत के सामने पेश हुए। इसके बाद अदालत ने उन्हें राहत दी। केजरीवाल अपराह्न तीन बजकर 40 मिनट पर अदालत पहुंचे और उन्हें दस हजार रूपये के निची मुचलके तथा इतनी राशि का एक जमानतदार देने पर जमानत दे दी गई।  इस बीच, केजरीवाल ने उनके खिलाफ कार्यवाही खत्म करने का अनुरोध किया जबकि इस मामले में जमानत पर चल रहे निलंबित भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने आरोपमुक्त करने की मांग को लेकर आवेदन दायर किया। अदालत ने डीडीसीए और चौहान को सुनवाई की अगली तारीख एक अप्रैल को उनकी याचिकाओं पर जवाब देने को कहा।  अदालत ने 30 जनवरी को केजरीवाल और आजाद को सम्मन करके कहा था कि उनके बयान पहली नजर में क्रिकेट संगठन और इसके अधिकारियों की प्रतिष्ठा को प्रतिकूल तरीके से प्रभावित करते हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोरखपुर । उप्र में भाजपा सरकार की मांस की दुकानों पर टेढ़ी नजर है। सोमवार को शहर के कोतवाली, तिवारीपुर, गोरखनाथ और राजघाट थाना क्षेत्रों में चलने वाली गोश्त की दुकानों पर पुलिस ने लाइसेंस जांच अभियान चलाया।  बक्शीपुर, अस्करगंज, जाफराबाजार, तुर्कमानपुर, रहमतनग, गोरखनाथ, रसूलपुर, पिपरापुर, जमुनहिया इलाकों में चलने वाली इन दुकानों पर भैंस के गोश्त का कारोबार होता है। हालांकि इन दुकानदारों का कहना है कि उनके पास लाइसेंस है लेकिन उसका नवीनीकरण 2002 से नहीं हुआ है। अभी तो केवल लाइसेंस जांच चल रही हैं।  शहर में करीब 150 दुकानें हैं । इस तरह देखा जायें तो किसी दुकानदार के पास नवीनीकृत लाइसेंस नहीं हैं। अगर शासन इन दुकानों को बंद करती हैं तो हज़ारों मुस्लिम परिवारों पर सीधे इसका असर पड़ेगा। होटल व्यवसाय पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ेगा। कोतवाली और राजघाट थाना प्रभारियों ने बताया कि केवल लाइसेंस जांच की जा रही हैं। पशु महानगर के लगभग करीब 5-6 स्थानों पर कटता है। जहां पर और जहां से ले जाकर गोश्त को लगभग 150 दुकानों से बेचा जाता हैं। जहां तक लाइसेंस का सवाल हैं तो लाइसेंस सभी दुकानदारों के पास है लेकिन बीते करीब 15 वर्षो से किसी के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है। नवीनीकरण न होने की बड़ी वजह हुमांयूपुर स्थिति स्लाटर हाउस का बंद होना हैं। करीब 15 वर्ष पूर्व स्लाटर हाउस बंद कर भटहट शिफ्ट कर दिया गया। तभी से गोश्त व्यवसायियों ने अपने रिहाईशगाहों पर गोश्त काटना व बेचना शुरु कर दिया।  शासन के निर्देश पर लाइसेंसों का वेरिफिकेशन कर उसकी सूची तैयार की जा रही है। जो शासन को भेजी जायेगी। मालूम हो कि गोश्त की दुकानें लाइसेंस नवीनीकरण न होने तथा कारोबार चलते रहने की दशा में अवैध बूचड़खानों की श्रेणी में आ सकती है। लाइसेंसियों की सूची तैयार कर शासन को भेजेगी जहां से अन्तिम निर्णय निर्गत होगा।  सिर्फ लाइसेंसों की हो रही जांच: एसपी सिटी  गोरखपुर। एसपी सिटी हेमराज मीणा ने दूरभाष पर हुई बातचीत में कहा कि अभी सिर्फ लाइसेंसों की जांच प्रक्रिया चल रही है । जिसकी सूची तैयार कर शासन को भेजी जायेगी। आगे जो दिशा निर्देश मिलेगा, उस पर त्वरित कार्यवाही होगी।  करीब 50 मुस्लिम होटलों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, 5 हजार लोग हो सकते बेरोजगार गोरखपुर। महानगर की बात करें तो गोश्त की दुकानों से निकले गोश्त के जरिए लगभग 50 होटल महानगर में चलते हैं। कई किलो गोश्त इन होटलों पर प्रतिदिन खपत होता हैं। इस गोश्त के व्यवसाय से करीब 5 हजार लोगों को रोजगार जुड़ा हुआ है। अगर गोश्त की दुकानों पर पाबंदी लगायी गयी तो रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो सकता हैं। मुस्लिमों की बड़ी आबादी की निर्भता इसी गोश्त पर ही हैं। ऐसे में सरकार का यह कदम मुहं से निवाला छीनने वाला साबित हो सकता हैं। ऐसे में चल रहे करीब 50 मुस्लिम होटल बंद भी हो सकते हैं। फिलहाल लोग आगे की कार्यवाही का इन्तेजार कर रहे है।  बिक्री दुकानों पर पशु काटने का नहीं मिलता लाइसेंस: डीओ गोरखपुर। रसद विभाग खाद्य एवं औषधीय विभाग के जिला अभिहीत अधिकारी अजीत कुमार राय ने कहा कि गोश्त बिक्री वाली दुकानों को वध लाइसेंस नहीं मिलता। वध लाइसेंस सिर्फ स्लाटर हाउस होने पर जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही मिलता है। उन्होंने कहा कि जो गोश्त बिक्री की दुकानें है और लाइसेंसी है तो वह बेच सकतेे पर काट नहीं सकते। वहीं मेयर सत्या पांडेय ने कहा कि वर्ष 2002 से लाइसेंस देने का अधिकार नगर निगम के पास नहीं हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । तीस साल तक भारतीय समुद्री सीमा का प्रहरी रहे भारतीय नौसेना का विमान वाहक पोत आईएनएस विराट होटल और एक विमान संग्रहालय में तब्दील हो जाता, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार की 50 फीसदी साझेदारी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने आईएएनएस विराट को एक विमान संग्रहालय में तब्दील करने का प्रस्ताव 26 अक्टूबर, 2016 को दिया था। इसमें व्यावसायिक स्तर की पर्यटक और आतिथ्य सुविधाएं भी होतीं। भामरे ने कहा, आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित विशेष उद्देश्यीय वाहन (एसपीवी) के प्रस्ताव में रक्षा मंत्रालय के साथ 50 प्रतिशत साझेदारी का अनुरोध किया था। मंत्री ने कहा, रक्षा मंत्रालय ने साझेदारी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और इस फैसले से आध्र प्रदेश सरकार को पिछले साल 14 दिसम्बर को अवगत करा दिया गया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ। यूपी के घोषणापत्र में बीजेपी ने महिलाओं और लडकियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने की बात की थी। अब योगी आदित्यनाथ के सीएम पद संभालते ही इस पर अमल भी शुरू हो गया है। एंटी रोमियो स्क्वॉड के लिए योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर दिया है और पुलिस ने मनचलों की धरपकड भी शुरू कर दी है।   नए आदेश के तहत जोनल आईजी अपने अपने क्षेत्र के एंटी रोमियो स्कवॉड की मॉनिटर करेंगे। डीजीपी के आदेश के बाद तमाम शहरों में एंटी रोमियों स्कवॉड सडकों पर नजर भी आने लगी हैं। मनचलों को हिरासत में लिया जा रहा है    और लडकियों के स्कूल और कॉलेज के पास से गुजरने वाले लडकों से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, बांदा सहित कई प्रमुख शहरों में कार्रवाई के साथ बुधवार को लखीमपुर खीरी में एंटी रोमियो स्कवॉड ने गर्ल्स स्कूल के बाहर खडे दर्जनों मनचलों को पकड कर थाने भेज दिया गया। गलती मानते हुए मनचलों ने भविष्य में ऐसी हरकत ना करने की बात कही है। पीलीभीत में कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस की टीम ने पांच लडकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए मनचलों के परिजनों को बुलाकर उनकी हरकतों की जानकारी दी जा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार ने आते ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठा दिया है। सरकार ने ऐसे आदेश जारी किए हैं, जिससे कई लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही कांग्रेस सरकार एक्शन-मोड में आ गई है। अपने दूसरे कार्यकाल में काफी आक्रामक नजर आ रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े तेवर अपनाने के संकेत दिए हैं। सूबे के जमीनी हालात का जायजा लेने को कैप्टन ने सोमवार को पंजाब भवन में राज्य के सभी डीसी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी के साथ बैठक की। सीएम ने डीसी और एसएसपी को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।    भ्रष्टाचार के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया गया। अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। अधिकारियों से नियमों व संवैधानिक तरीकों से काम करने को कहा गया। काम में तेजी लाने और निगरानी बढ़ाने को डिजिटल प्रणाली अपनाने की हिदायत दी गई।    अधिकारियों से कहा गया कि भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकतम तीन दिनों के अंदर नोटिस जारी कर चार्जशीट दायर की जाए। सभी पक्षों की बात सुनी जाए और उचित तरीका अपनाया जाए। सभी अधिकारी अपने जूनियर अधिकारियों के कामकाज की निगरानी रखें और कार्रवाई के बारे में सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट दें। सरकारी मुलाजिमों की भलाई और लोगों को सेवाएं प्रदान करने को विभिन्न कदम उठाए जाएं। सीएम ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सारे अधिकारी तेजी से काम शुरू करेंगे। लोगों को सेवाएं प्रदान करने के मामले में यह तब्दीली दिखनी चाहिए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More