BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भरतपुर । जिले में गणगौर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवरात्रा के तीसरे दिन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तीज को गणगौर माता की पूजा की जाती है।  श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में गुरूवार को ऐतिहासिक गणगौरी महोत्सव 2017 मनाया गया। सभा के मंत्री निरंजन सिंह लवानियां एडवोकेट ने बताया कि गणगौरी महोत्सव के तहत शाम को लक्ष्मण मंदिर चैकसभा स्थित विश्राम गृह प्रांगण में गणगौरी माता का पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य यजमान नगर निगम के महापौर शिवसिंह भोंट सपत्निक मौजूद रहे। पूजन के उपरान्त शहर के मुख्य बाजारों में होकर गणगौरी माता की सवारी निकाली गई। जिसमें आकर्षक झांकिया सहित शहर के प्रमुख बैण्ड शामिल रहे।  यह शोभायात्रा लक्ष्मन मंदिर से कोतवाली चैराहा, अनाह गेट, नीमदा गेट, धाऊ पायसा, गणेश मंदिर, बुद्ध की हाट, गंगा मंदिर, जामा मस्जिद होते हुए वापिस विश्राम गृह पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का बाजारों में लोगों ने फूलवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा को देखने के लिए भारी संख्या में जनसमूह उमडा। शोभायात्रा के लिए लोगों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था रखी। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर में जगह-जगह पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ। अवैध बूचडखानों पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में मीट व्यापारियों की हडताल फिलहाल जारी है। गुरूवार को मीट कारोबारियों ने सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की।    बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मीट व्यापारी सिराजुद्दीन कुरैशी ने बातचीत को बेहद सफल बताया। उन्होंने कहा,योगीजी ने कहा कि किसी के खिलाफ गलत कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर ऎसे कुछ होता है तो हमें बताइए। हमने उन्हें कई परेशानियां गिनाई हैं- जैसे गाडियां रोक ली जाती हैं, लाइसेंसी बूचडखानों को नियमों का पालन करने के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी का नाम, धर्म देखकर कार्रवाई नहीं की जाएगी।    कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि सभी प्रतिनिधिमंडलों (मीट कारोबारियों) ने सीएम का समर्थन किया और कहा कि भारत के नागरिक के तौर पर यह देखना हमारा कर्तव्य है कि किसी गैरकानूनी काम की इजाजत न मिले। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि अगर किसी अधिकारी ने वैध बूचडखाने के खिलाफ कार्रवाई की, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।    याद रहे, अवैध बूचडखाने बंद कराए जाने से प्रदेश में अवैध के साथ वैध मांस का कारोबार भी प्रभावित होने लगा है। इस करोबार के बंद होने से करीब 1400 करोड रूपये का हर दिन का व्यवसाय चौपट हो रहा है। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया जामियातुल कुरैशी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष युसूफ कुरैशी का कहना था कि मटन और बीफ के अलावा पुलिस और संबंधित विभाग चिकन और मछली की दुकानों को भी बंद करा रहे हैं। कुरैशी ने बताया,संबंधित विभागों की तरफ से भी कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया जाता है, जिसकी वजह से दुकानदार भी ढीला प़डा रहता है और न ही कोई चेकिंग होती है। हमारी मांग है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने अभी तक गलत ढंग से स्लॉटर हाउस चलने दिए। साभार-khaskhabar.com      

Read More

नई दिल्ली । वित्त मंत्री अरूण जेटली और पूर्व वित्त मंत्री पी। चिदंबरम के बीच राज्यसभा में बुधवार को आधार कार्ड और डेटा की गोपनीयता को लेकर बहस सुनने को मिली। चिदंबरम ने महेंद्र सिंह धोनी की आधार डीटेल लीक होने के मामले का उदाहरण दिया। पूर्व वित्त मंत्री ने गोपनीयता, तथ्य और सामग्री की सुरक्षा के संबंध में सवाल खडे किए।  पूर्व वित्त मंत्री ने कहा,पेंटागन को हैक किया जा रहा है - ऎसे में क्या गारंटी है कि आप आधार को हैक होने से रोकेंगेक् उन्होंने कहा,धोनी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति की आधार डीटेल सार्वजनिक हो गई है। इस पर जवाब देते हुए अरूण जेटली ने कहा, पेंटागन को बिना आधार के भी हैक कर लिया गया। इसलिए हैकिंग आधार की वजह से नहीं हुई।  इस पर चिदंबरम ने कहा,मेरे प्रश्न को महत्वहीन बताने की कोशिश न की जाए। उन्होंने पूछा,यदि आप मेरे प्रश्नों का जवाब नहीं देना तो कोई बात नहीं। अब बारी अरूण जेटली की थी। उन्होंने उत्तर देते हुए कहा,सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कहीं भी हो सकता है।  इससे पहले एक घटनाक्रम में नागरिकों का आधार कार्ड बनाने में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की मदद करने वाली एक एजेंसी ने कुछ ज्यादा उत्साहित होते हुए क्रिकेट खिलाडी महेन्द्र सिंह धोनी के आधार कार्ड की जानकारी को टि्वटर पर शेयर कर दिया था। केंद्रीय कानून, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद को धोनी की पत्नी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी और रोष जताया।  दरअसल एजेंसी के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ने 27 मार्च को अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था- क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार ने वीएलई मारिया फारूकी के सीएसई रांची, झारखंड के केन्द्र से अपना आधार कार्ड अपडेट कराया। इस ट्वीट में प्रसाद को भी टैग किया गया था। ट्वीट में सीएसई प्रतिनिधि के साथ एक फोटो भी शेयर किया गया था। यही नहीं, इसमें क्रिकेटर की निजी जानकारियां भी थी। बाद में इस ट्वीट को हटा लिया गया। साभार-khaskhabar.com

Read More

लक्ष्मणगढ़ (सीकर) । श्री महावीर सेवा समिति की ओर से गुरुवार को गणगौर की ऐतिहासिक व पारंपरिक सवारी निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष विनोद बनाईवाला व मंत्री पवन निर्मल ने बताया कि गणगौर की सवारी शोभायात्रा के रूप में शाम 5 बजे समिति कार्यालय से रवाना होकर मुरलीमनोहरजी के मंदिर, पक्की प्याऊ, कबूतरिया कुआं, लाल कुआं, न्यामा बाजार, केशरिया कंवर, पुराना बस स्टैंड, चौपड़ बाजार होती हुई मेला स्थल रामलीला मैदान पहुंचेगी। रामलीला मैदान में आयोजित विशाल मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए समिति की ओर से ढप चंग का कार्यक्रम रखा गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के कैंट रोड पर स्थित अपने आधिकारिक बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन, राजनीतिक गलियारों में इस बंगले को मनहूस बताया जाता है। कहा जाता है कि इसमें रहने वाला मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। इस आवास के साथ जो रहस्य जुड़ा है उससे उत्तराखंड के पूर्व में रहे सभी सीएम भी डरते थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तो इस बंगले में कभी रहे ही नहीं। इस बंगले में रहने वाले मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, बीएस खंडूरी और विजय बहुगुणा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे।  अब देखना यह है कि त्रिवेंद्र इस बंगले के साथ जुड़े कथित अभिशाप के शिकार होते हैं या तोड़ पाने में कामयाब होते हैं। कहा जा रहा है कि सीएम प्रवेश से पहले कई ज्योतिष और पंडितों से रायशुमारी के बाद ही इस बंगले में आए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ तकरीबन दो घंटे तक पूजा की और इसके बाद बंगले में शिफ्ट हो गए। इस दौरान उनकी कैबिनेट के मंत्री जैसे सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, प्रकाश पंत, यशपाल आर्य और मदन कौशिक मौजूद दे। राज्य के बीजेपी प्रमुख अजय भट्ट भी मौके पर मौजूद थे। सियासी हल्कों में बदनामी के लिए मशहूर है यह बंगला कैंट में राजभवन से लगा हुआ मुख्यमंत्री आवास अपनी खूबसूरती के लिए इतना मशहूर नहीं है, जितना सियासी हल्कों में अपनी बदनामी के लिए जाना जाता है। इसके संबंध में यहां तक कहा जाता है कि इसके निर्माण के बाद ही नहीं निर्माण के दौरान ही मुख्यमंत्रियों की कुर्सियां खिसकती रही हैं। यह सिलसिला सूबे में कांग्रेस की तिवारी सरकार से शुरू हुआ। उनके वक्त में यह बंगला निर्माणाधीन था। इससे पहले कि तिवारी यहां रहने आते, उनकी सरकार की चली गई। तिवारी सरकार के बाद प्रदेश में आई बीजेपी की सत्ता में सिरमौर बने बीसी खंडूड़ी ने इस अधूरे बंगले को अपनी पसंद के हिसाब से तैयार करवाया। मगर, खंडूड़ी जब इस बंगले में रहने के लिए पहुंचे तो लगभग ढाई साल में ही उनकी कुर्सी खिसक कर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के पास आ गई। कैसा है यह बंगला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगले को पारंपरिक पहाड़ी स्टाइल में डिजाइन किया गया है। यह साल 2010 में तकरीबन 16 करोड़ रुपये की लागत से बना था। बंगला 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है लेकिन मनहूसियत की अफवाहों की वजह से यह कई सालों तक खाली रहा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आज लोकभवन में बीजेपी विधायकों की क्लास ले रहे हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह दस बजे शुरू हो चुकी है। मीटिंग में योगी अपने विधायकों को काम पर फोकस का मंत्र देंगे। योगी बताएंगे की क्या करना है और क्या नहीं करना है।    योगी अपनी सरकार को चाल, चरित्र और चेहरा के आधार पर सबसे अच्छा पेश करना चाहते हैं। इसीलिए अब जब सरकार बनने का जश्न और मिलने-मिलाने का काम खत्म हो चुका है तो योगी चाहते हैं कि अब फोकस सिर्फ काम पर हो। योगी इस क्लास में मंत्रियों और विधायकों को जनता के बीच आचरण और व्यवहार को लेकर भी हिदायत भी दे सकते हैं। आपको बात दें कि बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने फलाहार पार्टी में बीजेपी के उन नेताओं को सम्मानित किया था जिन्होंने बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। योगी ने बीजेपी नेताओं को गिफ्ट भी बांटे थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने आरएसएस की तर्ज पर धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) का गठन किया है। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप ने मंगलवार को नए संगठन की घोषणा करते हुए कहा कि डीएसएस को राष्ट्रीय स्तर पर फैलाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि डीएसएस में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धमों के लोग शामिल होंगे। यह संगठन आरएसएस और योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी का मुकाबला करने को तैयार है। तेजप्रताप ने कहा,डीएसएस आरक्षण के मुद्दे पर आरएसएस को खदेड देगा। आरक्षण हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। हम आरएसएस की मनमानी नहीं चलने देंगे। डीएसएस के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजप्रताप को पहले आरएसएस का प्रशिक्षण लेने की सलाह दे दी। उन्होंने कहा, तेजप्रताप को पहले आरएसएस की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। उसके बाद कोई संगठन बनाने की बात करनी चाहिए। प्रशिक्षण लेने के बाद संगठन की असफलता का शक कम हो जाएगा। बिना प्रशिक्षण के असफलता का भय बना रहेगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पानीपत । चर्चित रियल्टी शो बिग बॉस के हंगामेदार प्रतिभागी रहे स्‍वामी ओम ने अब पानीपत में कुछ युवकों पर हथियारों के दम पर 30 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है। स्‍वामी ओम ने आराेप लगाया है कि वह पिछले दिनों पानीपत में थे तो कुछ युवकों ने रात में कमरे में सोते समय उनके लूटपाट की। हथियारों के बल पर इन लोेगों ने उनसे 30 हजार रुपये लूट लिये। दूसरी आेर, इन युवकों का कहना है कि वे स्‍वामी ओम के साथ सेल्‍फी लेने गए थे और उन्‍होंने उन पर लूट का गलत आरोप लगा दिया। पानीपत पुलिस का कहना है कि युवक स्‍वामी ओम के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। युवकों को अचानक देख कर स्वामी घबरा गए और उन्होंने लूट की शिकायत दे दी। स्‍वामी ओम ने इस संबंध थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर छह-सात की पुलिस चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 मार्च की रात 11 बजे अपने परिचित की कोठी नंबर ठहरे थे। तभी अक्षय गाबा, पार्थ, अंकुश जैन, प्रफुल्ल, कर्ण और एक अन्य युवक काले रंग की वरना कार से आए। गेट पर ताला लगा था और युवक गेट फांदकर अंदर घुस आए। शिकायत में कहा गया है कि युवकों ने बेसबाल के स्टिक से लगते कमरे की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और चिटकनी तोड़कर स्‍वामी ओम के कमरे में घुस गए। उन्होंने रिवाल्वर व चाकू उसके पेट व छाती पर अड़ाकर करीब 30 हजार रुपये लूट लिये। इसमें 15 नोट दो-दो हजार रुपये के थे। स्‍वामी ओम ने शिकायत में कहा है कि आरोपी युवकों ने लूट की राशि उनके सामने ही बांटी। युवकों ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी। ओमजी ने वारदात की सूचना 100 नंबर पर दी। इसके बाद मौके पर डीएसपी (शहर) आत्माराम ने पहुंचकर छानबीन की। उधर, आरोपी अंकुश जैन का कहना है कि वह और उसके दोस्त ओमजी स्वामी के साथ सेल्फी लेने गए। उन्‍होंने गेट पर ताला लगा देखा तो गेट फांदकर अंदर चले गए, लेकिन किसी तरह की लूटपाट का आरोप गलत है। इस बारे में से पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि अक्षय गाबा, पार्थ, अंकुश जैन, प्रफुल्ल, कर्ण, पृथी और एक अन्य युवक के खिलाफ अवैध हथियार रखने, छीनाझपटी, जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि छानबीन में पता चला है स्‍वामी ओम आरोपी युवकों के दोस्त के घर में ठहरे हुए थे। युवक स्‍वामी ओम के साथ सेल्फी लेने गए थे, लेकिन उन्हें गेट पर ताला लगा देखा। इसी वजह से गेट फांदकर अंदर घुसे। डीएसपी आत्माराम भी आरोपी युवकों से पूछताछ कर चुके हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2014, 2015 और 2016 के लिए डॉ. बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाने वालों में दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया सहित इस संस्थान के नौ चिकित्सक शामिल हैं। इनके अलावा दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के दो डॉक्टर- डॉ. एस. राणा और अरविंद कुमार भी शामिल हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले अन्य प्रमुख चिकित्सक हैं- डॉ. विपुल आर. पटेल, डॉ. अनिल कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दलजीत सिंह, प्रो. प्रेमनाथ डोगरा, डॉ. एम.उन्नीकृष्णा, डॉ. जी.एस. उमामहेश्वर राव, डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, डॉ. संजय बलवंत कुलकर्णी, डॉ. ओ.पी. यादव, डॉ. पविंद्र लाल, डॉ. रघुनाथ राव, प्रो प्रदीप्त टंडन, डॉ. टी. राजगोपाल, डॉ. सतचित बलसारी, प्रो. एस. गीता लक्ष्मी, डॉ. देवराज आदि। समारोह में वर्ष 2008, 2009, 2010, 2014, 2015 और 2016 के लिए हरि ओम आश्रम ऐलेम्बिक अनुसंधान पुरस्कार भी प्रदान किए गए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर। प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखा दिए हैं। मार्च का महीना है, यह तो गर्मी की शुरुआत है। मई-जून की गर्मी के बारे में तो सोचकर भी पसीना आ जाता है।    गर्मी की तपन से हर शख्स परेशान है। इंसान ही नहीं जानवर भी बेहाल है। शहर का पारा बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बदन झुलसाती गर्मी में प्यास भी बहुत अधिक लगती है। डॉक्टर घूंट-घूंट पानी बार-बार पीने की सलाह देते हैं। इंसान तो अपने साथ पानी की बोतल रख सकते हैं, लेकिन जानवर अपनी प्यास कैसे बुझाएं। वे यहां वहां भटककर अपनी प्यास बुझाने की जुगत बिठा ही लेते हैं। ऐसा ही एक बंदर पानी की तलाश करते हुए इस हैंडपंप पर पहुंचा। हैंडपंप पर बूंद-बूंद पानी टपक रहा था, जिससे इस बंदर ने अपनी प्यास बुझाई। फोटो शहर के गलता गेट का है। जिसे हमारे फोटो जर्नलिस्ट राजेश शर्मा ने क्लिक किया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

ग्रेटर नोएडा। अफ्रीकी छात्रों पर ग्रेटर नोएडा में हुए नस्लीय हमले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम होती नजर आ रही है। यूपी सरकार के दावों के बीच एक बार फिर एक अफ्रीकी छात्रा पर हमला हुआ है। बुधवार को कैब जा रही इस छात्रा को नॉलेज पार्क के पास अज्ञात लोगों ने रोककर उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। लडक़ी को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लडक़ी केन्या की रहने वाली बताई जा रही है। मंगलवार को ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों को पूरी सुरक्षा दिए जाने का भरोसा दिलाया था।   जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। एक अफ्रीकी लडक़ी को कॉलेज जाते समय ऑटो से उतार कर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। लडक़ी को पीटने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मारपीट में लडक़ी को कई चोटें आई हैं, उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। मंगलवार को जिले के डीएम की मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था, पर ताजा घटना से साफ है कि पुलिस अफ्रीकी छात्रों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।     इससे पहले नाइजीरियाई छात्रों पर मंगलवार को हुए हमले में पुलिस ने पांच गिरफ्तार किया है। वहीं इस केस में करीब 1200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, जिसमें दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए 54 लोगों की पहचान की गई है। पुलिस चिह्नित किए गए लोगों की तलाश में है।  बता दें कि ग्रेटर नोएडा में एक स्कूली छात्र की मौत में कथित तौर पर अफ्रीकियों का हाथ सामने आने के बाद शहर के कुछ लोगों का गुस्सा भडक़ उठा था। उन्होंने रविवार रात से सोमवार शाम तक 5 अलग-अलग जगहों पर अफ्रीका छात्रों को जमकर पीटा था और उनकी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की थी। ग्रेटर नोएडा निवासी मनीष (17) की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से मनीष की मौत हुई थी। मनीष के पिता ने नाइजीरियाई मूल के उस्मान अब्दुल कादिर, मोहम्मद आमिर, सईद कबीर, अब्दुल उस्मान और सईद अबु वकार के खिलाफ थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। इस घटना के बाद लोगों का नाइजीरियाइयों के प्रति गुस्सा भडक़ उठा था। 27 मार्च को कुछ नाइजारियाई छात्रों पर हमला कर दिया था। इसके बाद मामले ने नस्लीय हिंसा का रूप ले लिया। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले नाइजीरियाई छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। कई गाडियों में तोडफ़ोड़ भी की गई।   पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था। मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दखल देते हुए यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया था। दूसरी ओर, कानून-व्यवस्था किसी भी हाल में बिगडऩे न पाए, इसके लिए मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया। पीडि़त छात्रों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। नाइजीरियाई छात्रों के एक समूह ने बैनर और बोर्ड लेकर ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन करते हुए इस मामले में न्याय की मांग की है।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली । मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट स्कायमेट के अनुसार इस साल (2017 में) भी मानसून सामान्य से कम रहेगा। वेबसाइट के अनुमान के मुताबिक इस साल भी मॉनसून 95 फीसदी के करीब होगा यानी सामान्य से कम रहेगा हालांकि, अनुमान में 5 फीसदी कम या ज्यादा का अंतर हो सकता है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि प्री-मॉनसून बारिश उत्तर-पूर्व में जल्द ही शुरू हो सकती है। इसके अनुसार जून से सितंबर के बीच मानसूनी बारिश 95 प्रतिशत रह सकती है हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। बता दें, देश में 70 प्रतिशत बरसात इन्ही तीन महीनों में होती है जिस पर खेती निर्भर करती है और यह खरीफ फसलों के लिए महत्वपूर्ण है। स्कायमैट के अनुसार अल नीनो का असर मानसून पर हवी हो सकता है और इसके चलते सामान्य मानसून की 50 फीसदी की उम्मीद है। पश्चिमी इलाके और इससे जुडे मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में समान्य से कम बरसात हो सकती है, वहीं पूर्वी भारत में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।  कमजोर मानसून के लिए इस बार अल नीनो जिम्मेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग के मुताबिक अल-नीनो बढने से एशिया में सूखा और दक्षिण अमेरिका में भारी बारिश की संभावना बन रही है। अल-नीनो का असर जुलाई से दिखने को मिल सकता है। साल 2016 में अच्छे मानसून से मजबूत खरीफ फसल के बाद एक बार फिर 2017 में खराब मानसून की आशंका है। इससे पहले 2014 और 2015 में भी अलनीनो के चलते सूखे का दंश झेलना पडा था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More