देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
झुंझुनूं । जिला कलक्टर प्रदीप कुमार बोरड स्वयं प्रशासनिक कार्यों में से समय निकालकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को पढ़ाने पहुंच रहे हैं। अब उनकी मिसेज रजनी बोरड भी पीछे नहीं है। वे कस्तुबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ाने पहुंच गई और छात्राओं को कई अहम टिप्स दिए। कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में खास तौर से अल्पसंख्यक छात्राएं अध्ययन कर रही है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज खास तौर पर मुस्लिम समाज में बेटियों को कम ही पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि वे इन बेटियों के परिजनों से भी मुलाकात करेगी और बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगी। वे करीब एक घंटे तक स्कूल में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें समय मिलेगा, वे इन छात्राओं के बीच में आएगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद