देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। अवैध बूचडखानों पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में मीट व्यापारियों की हडताल फिलहाल जारी है। गुरूवार को मीट कारोबारियों ने सीएम योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मीट व्यापारी सिराजुद्दीन कुरैशी ने बातचीत को बेहद सफल बताया। उन्होंने कहा,योगीजी ने कहा कि किसी के खिलाफ गलत कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर ऎसे कुछ होता है तो हमें बताइए। हमने उन्हें कई परेशानियां गिनाई हैं- जैसे गाडियां रोक ली जाती हैं, लाइसेंसी बूचडखानों को नियमों का पालन करने के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी का नाम, धर्म देखकर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि सभी प्रतिनिधिमंडलों (मीट कारोबारियों) ने सीएम का समर्थन किया और कहा कि भारत के नागरिक के तौर पर यह देखना हमारा कर्तव्य है कि किसी गैरकानूनी काम की इजाजत न मिले। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि अगर किसी अधिकारी ने वैध बूचडखाने के खिलाफ कार्रवाई की, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
याद रहे, अवैध बूचडखाने बंद कराए जाने से प्रदेश में अवैध के साथ वैध मांस का कारोबार भी प्रभावित होने लगा है। इस करोबार के बंद होने से करीब 1400 करोड रूपये का हर दिन का व्यवसाय चौपट हो रहा है। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया जामियातुल कुरैशी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष युसूफ कुरैशी का कहना था कि मटन और बीफ के अलावा पुलिस और संबंधित विभाग चिकन और मछली की दुकानों को भी बंद करा रहे हैं। कुरैशी ने बताया,संबंधित विभागों की तरफ से भी कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया जाता है, जिसकी वजह से दुकानदार भी ढीला प़डा रहता है और न ही कोई चेकिंग होती है। हमारी मांग है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने अभी तक गलत ढंग से स्लॉटर हाउस चलने दिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
पोशाक कारोबारी की पत्नी की हत्या, कारोबारी की हालत गंभीर
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 256 अंक और निफ्टी 98 अंक की बढ़त के साथ हुए बंद