BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आधार की डेटा प्राइवेसी को लेकर चिदंबरम ने अरूण जेटली पर दागे कडे सवाल

आधार की डेटा प्राइवेसी को लेकर चिदंबरम ने अरूण जेटली पर दागे कडे सवालनई दिल्ली । वित्त मंत्री अरूण जेटली और पूर्व वित्त मंत्री पी। चिदंबरम के बीच राज्यसभा में बुधवार को आधार कार्ड और डेटा की गोपनीयता को लेकर बहस सुनने को मिली। चिदंबरम ने महेंद्र सिंह धोनी की आधार डीटेल लीक होने के मामले का उदाहरण दिया। पूर्व वित्त मंत्री ने गोपनीयता, तथ्य और सामग्री की सुरक्षा के संबंध में सवाल खडे किए। 

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा,पेंटागन को हैक किया जा रहा है - ऎसे में क्या गारंटी है कि आप आधार को हैक होने से रोकेंगेक् उन्होंने कहा,धोनी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति की आधार डीटेल सार्वजनिक हो गई है। इस पर जवाब देते हुए अरूण जेटली ने कहा, पेंटागन को बिना आधार के भी हैक कर लिया गया। इसलिए हैकिंग आधार की वजह से नहीं हुई। 

इस पर चिदंबरम ने कहा,मेरे प्रश्न को महत्वहीन बताने की कोशिश न की जाए। उन्होंने पूछा,यदि आप मेरे प्रश्नों का जवाब नहीं देना तो कोई बात नहीं। अब बारी अरूण जेटली की थी। उन्होंने उत्तर देते हुए कहा,सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कहीं भी हो सकता है। 

इससे पहले एक घटनाक्रम में नागरिकों का आधार कार्ड बनाने में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की मदद करने वाली एक एजेंसी ने कुछ ज्यादा उत्साहित होते हुए क्रिकेट खिलाडी महेन्द्र सिंह धोनी के आधार कार्ड की जानकारी को टि्वटर पर शेयर कर दिया था। केंद्रीय कानून, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद को धोनी की पत्नी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी और रोष जताया। 

दरअसल एजेंसी के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ने 27 मार्च को अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था- क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार ने वीएलई मारिया फारूकी के सीएसई रांची, झारखंड के केन्द्र से अपना आधार कार्ड अपडेट कराया। इस ट्वीट में प्रसाद को भी टैग किया गया था। ट्वीट में सीएसई प्रतिनिधि के साथ एक फोटो भी शेयर किया गया था। यही नहीं, इसमें क्रिकेटर की निजी जानकारियां भी थी। बाद में इस ट्वीट को हटा लिया गया।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More