BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणगौर का पर्व

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणगौर का पर्वभरतपुर । जिले में गणगौर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवरात्रा के तीसरे दिन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तीज को गणगौर माता की पूजा की जाती है। 

श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में गुरूवार को ऐतिहासिक गणगौरी महोत्सव 2017 मनाया गया। सभा के मंत्री निरंजन सिंह लवानियां एडवोकेट ने बताया कि गणगौरी महोत्सव के तहत शाम को लक्ष्मण मंदिर चैकसभा स्थित विश्राम गृह प्रांगण में गणगौरी माता का पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य यजमान नगर निगम के महापौर शिवसिंह भोंट सपत्निक मौजूद रहे। पूजन के उपरान्त शहर के मुख्य बाजारों में होकर गणगौरी माता की सवारी निकाली गई। जिसमें आकर्षक झांकिया सहित शहर के प्रमुख बैण्ड शामिल रहे। 

यह शोभायात्रा लक्ष्मन मंदिर से कोतवाली चैराहा, अनाह गेट, नीमदा गेट, धाऊ पायसा, गणेश मंदिर, बुद्ध की हाट, गंगा मंदिर, जामा मस्जिद होते हुए वापिस विश्राम गृह पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का बाजारों में लोगों ने फूलवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा को देखने के लिए भारी संख्या में जनसमूह उमडा। शोभायात्रा के लिए लोगों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था रखी। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर में जगह-जगह पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।     

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More