BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कुरुक्षेत्र/लाड़वा । खंड शिक्षा अधिकारी रामेश्वर सैनी ने कहा कि किसी भी निजी स्कूल में निर्धारित नियमों के खिलाफ अभिभावकों से फीस, फंड या अन्य रूप से कोई राशि ली तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सैनी बृहस्पतिवार को लाडवा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों के प्रतिनिधियों को आदेश देते हुए कहा कि वह किसी भी अभिभावकों या विद्यार्थी को निर्धारित दुकान से वर्दी या किताबें लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। उयदि किसी स्कूल ने ऐसा किया तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूलों के प्रतिनिधियों से 134ए के बारे में भी स्पष्ट कहा कि जिन विद्यार्थियों का 134ए के तहत प्राईवेट स्कूलों में दाखिले होंगे, उनसे स्कूल न तो किसी प्रकार की कोई फीस लेगा और न ही अन्य किसी राशि के लिए बाध्य करेगा। उन्होंने स्कूल संचालकों को एनसीइआरटी की किताबें ही लगवाने के आदेश दिए और कहा कि कोई भी स्कूल निजी प्रकाशकों की किताबें नहीं लगवाएगा। निजी स्कूल संचालक विभाग द्वारा समय समय पर गुणात्मक सुधर के लिए जारी हिदायतों का पालन करें और उनको अमल में लाए। ऐसा न करने वाले स्कूल संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में लाडवा खंड के 15 स्कूल संचालकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई । तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर के आवास पर शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 4.5 करोड़ रुपये कैश और 85 करोड़ रुपये की कीमत का सोना बरामद हुआ है। आयकर विभाग की टीम ने मंत्री के घर से कई दस्तावेज भी जब्त किये गये हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने विजयभास्कर, उनके रिश्तेदारों तथा सहयोगियों के आवास तथा कारोबारी परिसरों की भी तलाशी ली। पहचान जाहिर न करने की शर्त पर आयकर विभाग के अधिकारी ने कहा, विजयभास्कर के एक विश्वस्त नैनार मोहम्मद के पास से 3.5 करोड़ रुपये की राशि बरामद की गई, जबकि लगभग एक करोड़ रुपये उस शख्स के पास से बरामद की गई, जो विजयभास्कर के पैसों का प्रबंधन करता था। अधिकारी के मुताबिक, विजयभास्कर के घर से कुछ दस्तावेजों भी जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि अभिनेता सरथकुमार के घर भी छापा मारा गया है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के कुछ कार्यकर्ताओं व सरकारी अधिकारियों के परिसरों की भी तलाशी ली गई है। प्रारंभ में, लगभग 35 जगहों पर छापेमारी की गई। बाद में अभियान का विस्तार कर लगभग 50 जगहों पर छापेमारी को अंजाम दिया गया। चेन्नई के बाहर भी कुछ जगहों पर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा, आर.के.नगर विधानसभा क्षेत्र में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए मतदाताओं के बीच पैसा बांटने को लेकर विजयभास्कर के निवास पर छापा मारा गया। विजयभास्कर एआईएडीएमके की महासचिव वी.के.शशिकला के वफादारों में से एक हैं। शशिकला फिलहाल जेल में हैं। शशिकला के रिश्तेदार टी.टी.वी.दिनाकरण आर.के.नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर पैसे बांटने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी। अधिकारी ने कहा कि खनन कारोबार के संबंध में मंत्री विजयभास्कर पिछले एक महीने से आयकर विभाग के रडार पर थे।छापेमारी की खबरें आने के बाद संवाददाता विजयभास्कर के आवास के बाहर जमा हो गए। एआईएडीएमके (शशिकला गुट) के नेता तथा कार्यकर्ता भी घर के बाहर जमा हो गए और घर के अंदर जाने की मांग करने लगे। संवाददाताओं से बातचीत में विजयभास्कर ने कहा कि आयकर अधिकारियों को उनके घर से 10,000 रुपये भी नहीं मिले और उनके बच्चों को स्कूल भी नहीं जाने दिया गया। पट्टाली मक्कल काची के संस्थापक एस.रामदॉस ने एक बयान में आयकर के छापों को लेकर विजयभास्कर तथा अन्य अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएके) के कार्यकारी अध्यक्ष तथा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एम.के.स्टालिन ने कहा कि एआईएडीएमके नेताओं के आवास पर आयकर के छापे नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्रियों नाथम विश्वनाथन, सैदाई दुरईस्वामी तथा अन्य के आवासों पर भी आयकर विभाग छापेमारी कर चुका है। स्टालिन ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव पी.राम मोहन राव के आवास पर आयकर की छापेमारी का जिक्र किया। स्टालिन के मुताबिक, उन लोगों के घरों में आयकर विभाग की छापेमारी के बावजूद बाद में कोई कार्रवाई नहीं की गई और केंद्र सरकार को इसपर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों पर अब प्रदेशभर में बिजली चोरों पर गाज गिरने की गाज गिराने की तैयारी कर ली गई है। जिसके चलते मेरठ में कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है।    मेरठ के मोहनपुरी, थापर नगर, सोतीगंज और पटेल नगर में आज बिजली विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी साथ रहे। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने घरों और कॉमर्शियल संस्थानों की चेकिंग की। साथ ही कई ऐसे मामलों पकड़े मीटर में शंट लगाई गई थी या फिर केबिल का तार काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना लगा कर वसूली भी की जाएगी। इसके अलावा मौके पर कानून व्यवस्था और हंगामे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को भी साथ लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराने की कवायद शुरु कर दी गई है। जिस के चलते सबसे पहले बिजली चोरों पर लगाम कसने की तैयारी कर ली गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई सरकार के आते ही जहां एक तरफ अवैध बूचड़खानों पर नकल कसी और गऊशालाओं को बढावा देने की बात सामने आ रही है वहीं दूसरी तरफ अब मुसलिम समुदाय के लोगों का भी गाय के प्रति प्रेम साफ देखा जा सकता है। ऐसा ही एक मामला मेरठ में सामने आया है।  43वें सैफी दिवस के मौके पर सैफी संघर्ष समिति के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने दिल्ली रोड़ स्थित गौपाल गौशाला पहुंच कर गौमाता की सेवा कर गाय को चारा खिलाया। इस मौके पर गौशाला पहुंचे सैफी समाज के लोगों ने देश और प्रदेश में गाय के नाम पर राजनिति करने वाले लोगों को भी सचेत किया।  सैफी संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक की मानें तो जैसे मुस्लिस धर्म में सुअर का मांस खाना और शराब पीना हराम है वैसै ही गाय की हत्या करना भी हराम की श्रेणी में आता। इनको उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ के सूबे के मुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्य में सुधार हुआ और आने वाले समय में गाय पर राजनीति करने वालों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । रिलायंस जियो को टेलिकॉम रेग्युलेटर ट्राई ने बडा झटका दिया है। ट्राई ने जियो को समर सरप्राइज स्कीम खत्म करने के लिए कहा है। साथ ही 15 दिन के बढाई गई प्राइम मेंबरशिप की समय सीमा भी वापस लेने का आदेश दिया है। हांलांकि जो ग्राहक जियो की इस स्कीम के लिए सब्क्राइब करा चुके हैं, उन्हें इस स्कीम का लाभ मिलेगा। जियो के सीओ ने भी ट्राई के इस आदेश को मानने के संकेत दिए हैं।  क्या थी स्कीम:  गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने समर सरप्राइज स्कीम ऑफर निकाला था। जिसके तहत जियो ग्राहकों को 15 अप्रैल से पहले 303 रुपए का रिचार्च कराना था। इससे ग्राहक आगामी तीन माह तक जियो की पहले जैसी फ्री सेवाएं इस्तेमाल कर सकते थे। अगर आप ने अभी तक इस स्कीम के लिए सब्सक्राइब नहीं किया था तो अब आप इसके फायदे नहीं ले पाएंगे। साथ ही जियो ने प्राइम मेंबरशिप के लिए समय सीमा 15 दिन बढा दी थी। पहले यह समय सीमा 31 मार्च तक थी जिसे जियो ने बढाकर 15 अप्रैल कर दिया था। माना जा रहा है कि 31 मार्च तक जियो प्राइम लेने वाले कस्टमर्स की संख्या कम रहने के कारण जियो ने प्राइम मेंबर बनने के लिए 15 और दिनों का और समय दिया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हिसार । ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदक अब स्वयं ई-दिशा केन्द्र मेें आकर अपनी फाईल ऑनलाइन तैयार करवा सकते हैं। इसके लिए सभी ई-दिशा केन्द्रों में सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां पर कर्मचारी आवेदकों को लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देगा और फाईल को ऑनलाइन तैयार करवाएगा।  यह जानकारी एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने लघु सचिवालय स्थित प्रशासनिक भवन के बैठक कक्ष में हांसी, नारनौंद, बरवाला व हिसार मंडल के सम्बन्धित ऑपरेटरों व क्लर्कों को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए हाथ से भरे आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। इसके लिए आवेदक को स्वयं ई-दिशा केन्द्र में फार्म को ऑनलाइन भरवाना होगा। इसके अलावा आवेदक वेबसाईट पर जाकर स्वयं भी फार्म भरकर ला सकता है। लोगों की सुविधा के लिए ई-दिशा केन्द्र में सुविधा केन्द्र बनाए गए है, जहां पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो ड्राइविंग लाइसेंस की फाईल ऑनलाइन तैयार करेगा और आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से देगा। उन्होंने उपस्थित क्लर्कों व ऑपरेटरों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए हाथ से लिखा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और ना ही कोई बाहर की फाईल स्वीकार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुविधा केन्द्र पर बैठा ऑपरेटर आवेदक से सम्बन्धित दस्तावेजों की पूरी जानकारी लेकर ही आवेदन ऑनलाईन करेगा। इसके बाद प्रिंट निकालकर आवेदक को फाईल वापिस देगा, जिसे आवेदक फाईल को लेकर सम्बन्धित लाइसेंस क्लर्क के पास वेरीफाई के लिए जाएगा। क्लर्क द्वारा फाईल को वेरीफाई करने उपरान्त आवेदक स्वयं दोबारा ई-दिशा केन्द्र में आकर अपनी फीस जमा करवाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन पंजीकरण के लिए फाईल सुविधा केन्द्र पर ही उपलब्ध होगी। फाइल पर सम्बन्धित कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची अंकित रहेगी। इसके अलावा सुविधा केन्द्र पर भी ऑपरेटर अपनी सुविधा के लिए जरूरी सभी दस्तावेजों की सूची चश्पा करें। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमृतसर। बुलेट बाइक में आने वाली तेज पटाखे की आवाज से लोग कई बार दहशत में आ जाते हैं। इस बाइक के इंजन से निकलने वाली पटाखे की आवाज इतनी तेज होती है कि अचानक से लोग डर जाते हैं। इसी के चलते अब पुलिस इस तरह की बाइकों पर सख्ती दिखा रही है। इसके तहत धारा 188 का मामला दर्ज किया जा रहा है। अब अगर बुलेट बाइक में पटाखे की आवाज आई तो इसके लिए जुर्माना तो भरना ही पड़ेगा साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।  अमृतसर प्रशासन ने इसके खिलाफ कार्रवाई की ठान ली है। हर जगह नाकों पर खड़े होकर पुलिस बुलेट को चेक कर या तो मामला दर्ज कर रही है या फिर बुलेट को कब्जे में ले रही है। पुलिस का कहना है की जो लोग बुलेट के पटाखे डालते है, अगर वहां में कोई कमज़ोर दिल वाला व्यक्ति गुजर रहा हो तो उसे बुलेट के पटाके की आवाज से कुछ भी हो सकता है। कार्रवाई के तहत पुलिस अब तक वह लगभग 35 से 40 चालान काट चुकी है। ट्रैफिक इंचार्ज डी जतिंदर के अनुसार इस तरह की बुलेट बाइक चलाने वालों पर 188 के तहत मामला भी दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद कोर्ट की तरफ से भारी जुर्माना या फिर सजा भी हो सकती है। सुनाई जा सकती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

धौलपुर । राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अपनी मांगों के पूरा नहीं होने के बाद बुधवार को धौलपुर उपचुनाव में राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुट गया। संघ कार्यकर्ता बेरोजगार शिक्षक शहर शहर और गांव गांव जाकर हर घर में दस्तक दे रहे हैं और राज्य सरकार की नाकामियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि 2012 और 2013 के चयनित बेरोजगार शिक्षकों को अभी तक नियुक्ति नहीं दी हैं और रीट 2016 के चयनित बेरोजगारों को भी नियुक्ति नहीं दी हैं, जिसके चलते हम चुनाव में सरकार के खिलाफ प्रचार प्रसार कर रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर जा रहे हैं। मोदी झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी पर मल्टी-मोडल टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। मल्टी-मोडल टर्मिनल वाराणसी से हल्दिया तक 1390 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू)-1 के विकास का एक महत्वपूर्ण घटक है। केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विश्व बैंक की तकनीकी और वित्तीय सहायता के साथ एनडब्ल्यू-1 को भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के जल मार्ग विकास परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 5369 करोड़ रुपये है। यह परियोजना 1500-2000 डीडब्ल्यूटी की क्षमता वाली जहाजों के व्यावसायिक नौवहन को सक्षम बनाएगी। बयान के अनुसार, साहिबगंज टर्मिनल एनडब्ल्यू-1 पर निर्मित हो रहे तीन बहु-मोडल टर्मिनलों में दूसरा टर्मिनल है। इससे पहले मई 2016 में, आईआरडब्ल्यूएआई को वाराणसी में एक बहु-मोडल टर्मिनल का निर्माण करने के लिए अनुबंध दिया गया था। बयान में कहा गया है कि तीसरे टर्मिनल का निर्माण पश्चिम बंगाल के हल्दिया में होगा। एनडब्ल्यू -1 पर बड़ी संख्या में कार्गो की आवाजाही और आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए टर्मिनलों का निर्माण आवश्यक है। बयान के अनुसार, साहिबगंज में टर्मिनल का निर्माण कार्य 2019 में पूरा होगा, जिसके बाद इसकी कार्गो हैंडलिंग क्षमता 22.4 लाख टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) होगी। टर्मिनल के निर्माण का अनुबंध मैसर्स एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्च र लिमिटेड को 280 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर सौंपा गया है। इस टर्मिनल में दो जहाजों के लिए बर्थिग स्पेस, भंडार, हॉपर के साथ कन्वेयर बेल्ट प्रणाली, बैज लोडर्स, सडक़ें, रैंप, पार्किं ग क्षेत्र और टर्मिनल भवन शामिल होंगे। साहिबगंज पर एक रोल-ऑन रोल-ऑफ (आरओ-आरओ) टर्मिनल, बिहार स्थित मनिहारी के साथ भी महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित करेगा। साहिबगंज में करीब 100 ट्रकों ने पहले ही सुविधा का उपयोग शुरू कर दिया है। आरओ-आरओ सुविधा के माध्यम से गुजरने वाले ट्रकों के सडक़ परिवहन में काफी समय, लागत और ईंधन की बचत होगी। मल्टी-मोडल टर्मिनल और आरओ-आरओ टर्मिनल के निर्माण से लगभग 600 लोगों के प्रत्यक्ष रोजगार और लगभग 3000 लोगों के अप्रत्यक्ष रोजगार देने में मदद मिलेगी। बयान के अनुसार, राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (एनडब्ल्यू-1) उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से गुजरने वाला एक राष्ट्रीय महत्व का जलमार्ग है। इससे गंगा बेसिन में स्थित हल्दिया, हावड़ा, कोलकाता, भागलपुर, पटना, गाजीपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और इनके औद्योगिक क्षेत्रों के प्रमुख शहरों को लाभ मिलेगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने बुधवार को कहा कि यूपी में पांच लाख डॉक्टरों की जरूरत है। डॉक्टरों में मरीजों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करनी चाहिए।  लखनऊ के केजीएमसी में सीएम ने 56 नए वेंटिलेटर का लोकार्पण किया व कहा कि प्यार से बात करने से ही मरीजों की आधी बीमारी दूर हो जाती है। डॉक्टरों को चाहिए कि वे पहले कुछ सालों में दूर दराज के इलाकों में जाकर मरीजों की मदद करें। डॉक्टरों को यह नहीं सोचना चाहिए कि इसके लिए सरकार कानून बनाए। उन्हें खुद से यह काम करना चाहिए। सीएम योगी ने अगले पांच साल में 25 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की बात भी की। योगी ने कहा कि डॉक्टरों को गरीबों की मदद करनी चाहिए। हो सकता है कि गरीबों से पैसा नहीं मिले लेकिन दुआ जरूर मिलेगी। दुआओं का बहुत असर होता है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अंतिम व्यक्ति को भी इलाज मिले। उन्होंने कहा कि यूपी में जांच के नाम पर लूट मची हुई है। यहां कई डॉक्टर गैंग की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे डॉक्टरों को सैफई शिफ्ट कर दिया गया है और कुछ को कन्नौज भेज दिया गया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । उत्तर भारत में कुछ दिनों से भयंकर गर्मी से परेशान लोगों को थोडी राहत मिली है। मंगलवार देर रात मौसम ने करवट ली। दिल्ली एनसीआर में बीती रात ठंडी हवाएं चली और हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोडी राहत मिली है। ज्ञातव्य है कि उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड रही थी। कई जगह तो तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली और एनसीआर में बारिश, धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पडने का पूर्वानुमान जताया है।  राजस्थान में भी आंधी और बारिश का अनुमान है। वहीं राजस्थान के पिलानी में 7 मिलीमीटर और चुरु में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा समूचे हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर में भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने यहां कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

जयपुर/करौली । हर वर्ष की भांति इस वर्ष महावीर जयंती महोत्सव के अंतर्गत दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में 6 से 12 अप्रैल तक वार्षिक लक्खी मेले का आयोजन होगा। प्रबंधकारिणी कमेटी दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, श्रीमहावीरजी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मानद मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी के अनुसार 6 अप्रैल को मेले की स्थापना होगी। 7 व 8 अप्रैल को प्रात: पूजन, भजन व शाम को सामूहिक आरती व शास्त्र प्रवचन होंगे। 9 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर सुबह प्रभातफेरी, ध्वजारोहण एवं जलयात्रा के पश्चात धर्म सभा होगी।  स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों को मोदक वितरण, अस्पताल में मरीजों को व हिंडौन स्थित जेल के कैदियों को फल वितरण किया जाएगा। प्रर्दशनी व विकलांग शिविर के उद्घाटन के बाद विकलांगों को ट्राई-साइकिल एवं असमर्थ तथा विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। शाम को सामूहिक आरती के बाद शास्त्र प्रवचन होंगे। रात्रि में कटला प्रांगण में दिगंबर जैन आदर्श महिला महाविद्यालय श्रीमहावीरजी की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन रात्रि में सांस्कृतिक मंच प्रांगण में पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।  10 अप्रैल को कटला प्रांगण में मध्यान्ह सामूहिक पूजा, सायंकाल आरती, शास्त्र प्रवचन एवं रात्रि में दिगंबर जैन महिला संगठन बापूनगर, जयपुर की सदस्यों द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक मंच पर नेहरू युवा केन्द्र सवाई माधोपुर के सौजन्य से सांस्कृतिक संध्या, लोक नृत्य एवं लोक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। 11 अप्रैल को चरण चिन्ह छतरी पर श्री वीर संगीत मंडल जयपुर के सहयोग से प्रात: सामूहिक पूजा होगी। अपरान्ह 4 बजे उप जिला कलेक्टर एवं प्रबन्धकारिणी कमेटी के अध्यक्ष द्वारा मेला निरीक्षण होगा। इसी दिन रात्रि में सांस्कृतिक मंच प्रांगण में विशाल कवि सम्मेलन होगा, जिसमें देश के ख्यातनाम कवि कविताओं के माध्यम से भगवान महावीर के गुणगान करेंगे। मेले के प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। इसमें जैन धर्मावलंबियों के साथ मीणा, गुर्जर व अन्य जातियों के लोग भाग लेकर सर्व धर्म एकता व समरसता के साथ सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय देंगे। रथयात्रा मुख्य बाजार से होती हुई गंभीर नदी के तट पहुंचेगी, वहां जिनेन्द्र देव के अभिषेक किए जाएंगे। इस मौके पर घुड़दौड़, उंट दौड़ सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। इससे पूर्व परंपरागत रूप से मेले के निरीक्षण के लिए निकलने वाली नाजिम की सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। इसमें बैडबाजे एवं लवाजमे के साथ उपजिला कलेक्टर हिंडौन एवं अतिशय क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल रथयात्रा मार्ग, मेला क्षेत्र के अलावा कस्बे का भ्रमण कर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे। पूरे मेला अवधि के दौरान श्री महावीरजी का मुख्य मंदिर दूधिया रोशनी से नहा उठेगा। प्रबंधकारिणी कमेटी के मानद मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि मेले का समापन 13 अप्रैल को ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता, कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आदि के साथ होगा।  चार सौ वर्ष पूर्व भगवान की प्रतिमा का हुआ था प्राकट्य उल्लेखनीय है कि चार सौ वर्ष से भी अधिक समय से पूर्व चांदनगांव के टीले से जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की मूंगावर्णी पाषाण प्रतिमा का प्राकट्य हुआ था, वहां स्थापित चरण चिह्न मंदिर पर सभी समाजों के लाखों श्रद्धालुओं द्वारा आज भी पूजा की जाती है तथा मनौती मांगी जाती है। मेले के तहत प्रदर्शनी स्थल पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों सहित विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की ओर से स्टॉल्स एवं चित्र प्रदर्शनी लगाई जाती है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को इन स्टॉल्स पर योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती हैं।  विकलांग शिविर  श्री महावीरजी के मेले में प्रदर्शनी प्रांगण में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निशुल्क पैर लगाने की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र प्रबंधकारिणी कमेटी ने करौली व सवाईमाधोपुर जिलों को पैरों की विकलांगता से ग्रसित व्यक्तियों को कृत्रिम पैर उपलब्ध करवाने के लिए गोद ले रखा है। विकलांगों को तीन पहिया साइकिलें, कैलीपर्स तथा असमर्थ महिलाओं को सिलाई की मशीनें आदि उपलब्ध कराने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More