BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के घर छापा, 85 करोड़ का सोना, 4.5 करोड़ कैश जब्त

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के घर छापा, 85 करोड़ का सोना, 4.5 करोड़ कैश जब्तचेन्नई । तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर के आवास पर शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 4.5 करोड़ रुपये कैश और 85 करोड़ रुपये की कीमत का सोना बरामद हुआ है। आयकर विभाग की टीम ने मंत्री के घर से कई दस्तावेज भी जब्त किये गये हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने विजयभास्कर, उनके रिश्तेदारों तथा सहयोगियों के आवास तथा कारोबारी परिसरों की भी तलाशी ली। पहचान जाहिर न करने की शर्त पर आयकर विभाग के अधिकारी ने कहा, विजयभास्कर के एक विश्वस्त नैनार मोहम्मद के पास से 3.5 करोड़ रुपये की राशि बरामद की गई, जबकि लगभग एक करोड़ रुपये उस शख्स के पास से बरामद की गई, जो विजयभास्कर के पैसों का प्रबंधन करता था। अधिकारी के मुताबिक, विजयभास्कर के घर से कुछ दस्तावेजों भी जब्त किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि अभिनेता सरथकुमार के घर भी छापा मारा गया है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के कुछ कार्यकर्ताओं व सरकारी अधिकारियों के परिसरों की भी तलाशी ली गई है। प्रारंभ में, लगभग 35 जगहों पर छापेमारी की गई। बाद में अभियान का विस्तार कर लगभग 50 जगहों पर छापेमारी को अंजाम दिया गया। चेन्नई के बाहर भी कुछ जगहों पर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा, आर.के.नगर विधानसभा क्षेत्र में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए मतदाताओं के बीच पैसा बांटने को लेकर विजयभास्कर के निवास पर छापा मारा गया।

विजयभास्कर एआईएडीएमके की महासचिव वी.के.शशिकला के वफादारों में से एक हैं। शशिकला फिलहाल जेल में हैं। शशिकला के रिश्तेदार टी.टी.वी.दिनाकरण आर.के.नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर पैसे बांटने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी। अधिकारी ने कहा कि खनन कारोबार के संबंध में मंत्री विजयभास्कर पिछले एक महीने से आयकर विभाग के रडार पर थे।छापेमारी की खबरें आने के बाद संवाददाता विजयभास्कर के आवास के बाहर जमा हो गए। एआईएडीएमके (शशिकला गुट) के नेता तथा कार्यकर्ता भी घर के बाहर जमा हो गए और घर के अंदर जाने की मांग करने लगे। संवाददाताओं से बातचीत में विजयभास्कर ने कहा कि आयकर अधिकारियों को उनके घर से 10,000 रुपये भी नहीं मिले और उनके बच्चों को स्कूल भी नहीं जाने दिया गया। पट्टाली मक्कल काची के संस्थापक एस.रामदॉस ने एक बयान में आयकर के छापों को लेकर विजयभास्कर तथा अन्य अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की।

द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएके) के कार्यकारी अध्यक्ष तथा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एम.के.स्टालिन ने कहा कि एआईएडीएमके नेताओं के आवास पर आयकर के छापे नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्रियों नाथम विश्वनाथन, सैदाई दुरईस्वामी तथा अन्य के आवासों पर भी आयकर विभाग छापेमारी कर चुका है। स्टालिन ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव पी.राम मोहन राव के आवास पर आयकर की छापेमारी का जिक्र किया। स्टालिन के मुताबिक, उन लोगों के घरों में आयकर विभाग की छापेमारी के बावजूद बाद में कोई कार्रवाई नहीं की गई और केंद्र सरकार को इसपर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More