BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ज्यादा फीस ली तो स्कूल की खैर नही

ज्यादा फीस ली तो स्कूल की खैर नहीकुरुक्षेत्र/लाड़वा । खंड शिक्षा अधिकारी रामेश्वर सैनी ने कहा कि किसी भी निजी स्कूल में निर्धारित नियमों के खिलाफ अभिभावकों से फीस, फंड या अन्य रूप से कोई राशि ली तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सैनी बृहस्पतिवार को लाडवा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों के प्रतिनिधियों को आदेश देते हुए कहा कि वह किसी भी अभिभावकों या विद्यार्थी को निर्धारित दुकान से वर्दी या किताबें लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। उयदि किसी स्कूल ने ऐसा किया तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूलों के प्रतिनिधियों से 134ए के बारे में भी स्पष्ट कहा कि जिन विद्यार्थियों का 134ए के तहत प्राईवेट स्कूलों में दाखिले होंगे, उनसे स्कूल न तो किसी प्रकार की कोई फीस लेगा और न ही अन्य किसी राशि के लिए बाध्य करेगा। उन्होंने स्कूल संचालकों को एनसीइआरटी की किताबें ही लगवाने के आदेश दिए और कहा कि कोई भी स्कूल निजी प्रकाशकों की किताबें नहीं लगवाएगा। निजी स्कूल संचालक विभाग द्वारा समय समय पर गुणात्मक सुधर के लिए जारी हिदायतों का पालन करें और उनको अमल में लाए। ऐसा न करने वाले स्कूल संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में लाडवा खंड के 15 स्कूल संचालकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More