देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । रिलायंस जियो को टेलिकॉम रेग्युलेटर ट्राई ने बडा झटका दिया है। ट्राई ने जियो को समर सरप्राइज स्कीम खत्म करने के लिए कहा है। साथ ही 15 दिन के बढाई गई प्राइम मेंबरशिप की समय सीमा भी वापस लेने का आदेश दिया है। हांलांकि जो ग्राहक जियो की इस स्कीम के लिए सब्क्राइब करा चुके हैं, उन्हें इस स्कीम का लाभ मिलेगा। जियो के सीओ ने भी ट्राई के इस आदेश को मानने के संकेत दिए हैं।
क्या थी स्कीम:
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने समर सरप्राइज स्कीम ऑफर निकाला था। जिसके तहत जियो ग्राहकों को 15 अप्रैल से पहले 303 रुपए का रिचार्च कराना था। इससे ग्राहक आगामी तीन माह तक जियो की पहले जैसी फ्री सेवाएं इस्तेमाल कर सकते थे। अगर आप ने अभी तक इस स्कीम के लिए सब्सक्राइब नहीं किया था तो अब आप इसके फायदे नहीं ले पाएंगे। साथ ही जियो ने प्राइम मेंबरशिप के लिए समय सीमा 15 दिन बढा दी थी। पहले यह समय सीमा 31 मार्च तक थी जिसे जियो ने बढाकर 15 अप्रैल कर दिया था। माना जा रहा है कि 31 मार्च तक जियो प्राइम लेने वाले कस्टमर्स की संख्या कम रहने के कारण जियो ने प्राइम मेंबर बनने के लिए 15 और दिनों का और समय दिया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश
8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती