BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कॉमेडी शो करने पर पंजाब के केबीनेट मंत्री सिद्धू के खिलाफ याचिका

कॉमेडी शो करने पर पंजाब के केबीनेट मंत्री सिद्धू के खिलाफ याचिकाचंडीगढ़ । कपिल शर्मा के शो में अपने ठहाको से मनोरजन करने वाले गुरु ( नवजोत सिंह सिद्धू ) के ठहाके अब क्या बंद हो जायेंगे ? सभी का धयान अब इस सवाल पर लगा है । क्योंकि पंजाब के एडवोकेट जरनल की रिपोर्ट मिलने के बाद नवजोत सिद्धू को राहत मिली थी मगर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में वरिष्ठ वकील एची सी अरोड़ा की तरफ से दायर याचिका फिर सिद्धू की मुश्किलें बढ़ा सकती है । अरोड़ा की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई । सुनवाई के दौरान एचसी अरोड़ा ने हाई कोर्ट में कहा की कर्मचारियों को प्राइवेट जॉब करने की छूट नहीं होती और अपना बिजनेस करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही होती है ऐसे में एक मंत्री को अगर छूट मिलती है तो कर्मचारियों पर लगी बंदिश को हटा देना चाहिए । एचसी अरोड़ा ने कोर्ट में बीसीसीआई चैयरमेन को हटाए जाने समेत , करुणा निधि को लेकर आई सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी हाई कोर्ट के समक्ष रखे । इस दौरान एजी पंजाब भी कोर्ट में मौजूद थे । मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी जिसमे फिर एचसी अरोड़ा अपना पक्ष रखेंगे ।

कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद वरिष्ठ वकील एच सी अरोड ने बताया की नवजोत सिंह सिद्धू जो कैबिनेट मंत्री है उनको कपिल शर्मा का प्राइवेट शो है , जिसमे हर हफ्ते बिजनेस करने जाते है उसमे जाने से सिद्धू को रोका जाए । अरोड़ा ने कहा की यदि कोर्ट समझती है की बिजनेस करना मंत्रियो के लिए जायज है तो कर्मचारियों पर जो बंदिश है उसको हटा देना चाहिए । अरोड़ा ने कहा की एक मंत्री को कोई हक नहीं बनता की वो अपने कर्मचारिय को बिजनेस करने से रोके और खुद बिजनेस करे , हितो के टकराव का मामला आता है । अरोड़ा ने कहा की खुद एजी पंजाब कोर्ट में मौजूद थे कोर्ट ने पूछा की हर इशू का क़ानूनी पहलु नहीं होता इखलाकी पहलु भी होता है , क्या नवजोत सिद्धू को मंत्री होते हुए इसमें हिस्सा लेना चाहिए ? इसपर एजी ने कहा की वो सरकार को डिफेंड करते है , अगर कोर्ट इसमें उनकी राय जानना चाहती है तो अगली सुनवाई पर देंगे । 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More