देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इलाहाबाद । अयोध्या में जहां रामलला है, वहीं राममंदिर बनाया जाएगा। चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान भी क्यूं ना देनी पड़े। ये कहना है केंद्रीय जल संसाधन व नदी विकास मंत्री उमा भारती का। उमा भारती ने कहा कि अब तो रामलला के लिए बस जमीन की लड़ाई रह गई है। इस मामले को अब न्यायालय के बाहर सुलझाया जा सकता है। गौरतलब है कि उमा भारती बंधवा स्थिति बड़े हनुमानजी के दर्शन करने पहुंची थी। जहां अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष आनंदगिरी के साथ संतों ने उमा भारती से मुलाकात की। उमा भारती ने आश्वासन दिया कि मंदिर निर्माण की ओर सरकार कदम बढ़ा रही है।जान देने को तैयार इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने यूनाइटेड कॉलेज में डिजीधन मेले में बतौर मुख्य अतिथि समारोह को भी संबोधित किया और पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है। इसके लिए हम जान देने को तैयार हैं। जबकि उमा ने कहा कि तीन तलाक सामाजिक व्यवस्था है और इसे बदला जा सकता है।योगी की जमकर तारीफ उमा भारती ने इलाहाबाद में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऐसे ही शासक की आवश्यकता थी। अब सूबे में सुशासन होगा, उमा ने गंगा निर्मलता, कैशलेस व्यवस्था पर भी लोगो को जागरूक किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
अयोध्या में सूर्य की किरणों से रामलला का हुआ सूर्याभिषेक
अयोध्या राम लला की हर दिन की जाएगी छह बार 'आरती':आम लोगों के लिए राम मंदिर खुलते ही उमड़े श्रद्धालु