BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए लालबत्ती के प्रयोग को सीमित कर दिया है। सरकार ने इसके लिए एक अधिसूचना जारी की है. जिसके तहत कुछ महत्वपूर्ण गाड़ियों को छोड़कर सभी गाड़ियों पर लालबत्ती पर बैन करने को कहा गया है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो के अनुसार, वीआईपी कल्चर को खत्म करने को लेकर यह अहम फैसला लिया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के परिवहन विभाग द्वारा सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल 1989 के नियम 108 के तहत जारी इस नोटिफिकेशन ने लाल और अन्य बत्तियों संबधित सभी पुराने अध्यादेशों की जगह ले ली है। इस अधिसूचना के अनुसार फ्लैशर के साथ लालबत्ती केवल राज्यपाल और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व जज ही लगा सकते हैं। इसके अलावा आम प्रशासन (प्रोटोकॉल ब्रांच) के चार वाहन भी इस बत्ती को फ्लैशर सहित लगाने के लिए अधिकृत किए गए हैं जो राज्य में आने वाले अतिथियों (जिनको भारत सरकार व उनके संबंधित राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लाल बत्ती लगाने की आज्ञा है) को दिए जाएंगे। इन वाहनों के साथ चलने वाले एस्कार्ट वाहन अब नीली बत्ती के साथ फ्लैशर लगा सकेंगे। पुलिस के लिए नीली, एंबुलैंस की जामुनी बत्ती इस अधिसूचना के अनुसार, जामुनी शीशे वाली जगमग करती बत्ती एंबुलेंस पर उस समय लगाई जाएगी, जब वह हंगामी सेवा में हो। पीले रंग की जगमग करती बत्ती आपदा प्रबंधन बचाव वाले वाहनों पर लगाई जाएगी और लाल, सफेद और नीले रंग में बड़ी बत्तियों वाले वाहन पुलिस व अग्निशमन सेवा वाले वाहनों पर लगाए जाएंगे। जब यह वाहन ड्यूटी पर नहीं होंगे तो इन बत्तियों को भी काले कवर से ढका जाएगा। इसके साथ ही यह बत्तियां केवल उन वाहनों पर लगाई जाएगी, जिनको एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) द्वारा स्टीकर जारी किया जाएगा, जो वाहन के शीशे पर लगाना होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस स्टीकर में सभी विवरण जैसे स्टीकर नंबर, शख्सियत का नाम और वाहन नंबर पर जिस श्रेणी के तहत यह आज्ञा दी गई है, का विस्तृत ब्योरा एडीजीपी द्वारा राज्य के परिवहन कमिश्नर को देना होगा। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आज्ञा भारत सरकार द्वारा बत्तियां लगाने की समय-समय पर दी जाती स्वीकृतियों से संबधित होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट किया है कि भारत में भी 9/11 जैसी वारदात को दौहराने की फिराक में है आतंकी। खूफिया सूचना मिलने के बाद मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई हवाई अड्डों पर जबरदस्त सुरक्षा देखी जा रही है। इस बीच देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर एक विदेशी नागरिक को सैटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। रविवार की सुबह तीनों शहरों के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा एजेंसियों की कुछ ऐसी हलचल देखी गई जो आम दिनों से हटकर थी। चेन्नई हवाई अड्डे में सुरक्षा को सात गुना बढ़ा दिया गया है। मुंबई और हैदराबाद में भी सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और विशेष दल के दस्ते तलब किए गए हैं। तीनों हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ के जवान हथियारों के समेत गश्त लगा रहे हैं। चेन्नई में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में गेस्ट एंट्री पर रोक लगाई गई है। मुसाफिरों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। खबरों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को आतंकियों के हाइजैक प्लान की जानकारी मिली थी। जानकारी के मुताबिक आतंकी मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद से एक साथ प्लेन कब्जे में करने की फिराक में हैं। इसके लिए बाकायदा 23 आतंकियों की टीम बनाई गई है। खबरों के मुताबिक एजेंसियों को एक ऐसी महिला ने ई-मेल किया जिसने 6 लडक़ों को साजिश के बारे में बात करते सुना था। खबर मिलने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा समन्वय समिति ने बैठक की है। आपको बता दें कि मुंबई में पहले से ही काउंटर टेररिजम कंटिजेंसी प्लान एक्टिव है, लेकिन हैदराबाद और चेन्नई में इसे लागू करने की तैयारियां चल रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुरादाबाद/रामपुर । मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस दुर्घटना में घायलों ने हादसे का मंजर अपनी जुबानी सुनाया। रेल हादसे में फंसे लोगों का कहना है कि ‘भगवान ने बचा लिया हम जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे।’हादसे में घायल एक यात्री मोहम्मद जावेद ने बताया कि वह मेरठ से बरेली जा रहा था अचानक झटका लगने के बाद धूल उडऩे के साथ ट्रेन पलट गई सभी यात्री एक साइड गिरने लगे व एक दूसरे के ऊपर दब गए थे। मौके पर एम्बुलेंस ने पहुंच कर उसे निकाला। बाद में पता चला कि उसका सामान चोरी हो गया है। हादसे में घायल एक अन्य महिला यात्री रुबीना ने बताया कि वह मेरठ से बरेली जा रही थी। हादसे से पहले कुछ पता नहीं चला, अचानक ट्रेन एक साइड गिरने लगी जिसके बाद उसके ऊपर बोगी में रखा सामान गिरने लगा साथ ही वह यात्रिओं के नीचे दब गई थी। राहत बचाव में लगे लोगों ने उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल यात्री मोहम्मद जाहिद खान बताते है कि उसका पूरा परिवार ट्रेन में सफर कर रहा था। अचानक ट्रेन में झटका लगा और ट्रेन घिसटती हुई एक साइड गिर गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पहुंचने के बाद हमें वहां से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि हमें लगा की अब मौत निश्चित है जीने की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन ऊपर वाले ने हमें बचा लिया है। मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले एक यात्री सहदेव सिंह ने बताया कि ट्रेन में आवाज हुई जिसके बाद झटके लगे और ट्रेन गिरने लगी। सभी यात्री एक दूसरे के ऊपर दब चुके थे सामान भी उनके ऊपर गिरने लगा था। दम घुटने लगा था। लेकिन रहत में लगे लोगों ने हमें वहां से निकाल कर हमारी जिंदगी बचा ली। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति पक्षपात का आरोप लगाया, साथ ही उन्होंने इस ओर इशारा किया कि ईवीएम बनाने वाली कंपनियां भी मशीनों की ‘छेड़छाड़’ में शामिल हो सकती हैं। ईवीएम की विश्वसनीयता पर अपनी आवाज बुलंद करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) नेता केजरीवाल ने कहा कि जब तक लोग ‘ईवीएम पर भाजपा के नियंत्रण’ के खिलाफ उठ खड़े नहीं होते, लोकतंत्र को बचाया नहीं जा सकता। केजरीवाल ने एनडीटीवी के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘ईवीएम से छेड़छाड़ करने के कई तरीके हैं। मैं आईआईटी से इंजीनियर हूं, मैं आपको 10 तरीके बता सकता हूं कि कैसे ईवीएम से छेड़छाड़ कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग इसे जानबूझकर कर रहा है, वे आरोपों से क्यों पल्ला झाड़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग भाजपा को जीत दिलाने के सभी प्रयास कर रहा है।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘दो अलग-अलग कंपनियों द्वारा बनाई गई चिप्स को एक बग या ट्रोजन हार्स (एक वायरस/यह एक कंप्यूटर को हैक करने वाले मैलेशियस कंप्यूटर प्रोगाम के इस्तेमाल से) के जरिए चिप्स में डाला जा सकता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सूचना का अधिकार के तहत एक जवाब में निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसके पास यह क्षमता नहीं है कि वह ईवीएम की चिप में पड़े कोड को पढ़ सके। निर्वाचन आयोग की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से निर्वाचन आयोग की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से करते हुए केजरीवाल ने आयोग को ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर अपने निष्कर्ष को सार्वजनिक करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, ‘‘देश में जहां कहीं भी ईवीएम में खराबी आती है, केवल एक ही दिक्कत पेश आती है-आप चाहे जो बटन दबाओ वोट भाजपा को ही जाएगा। और हर बार आयोग यही कहता है कि ईवीएम के साथ कोई दिक्कत नहीं है।’’ सच्चाई क्यों छिपा रहा है चुनाव आयोग केजरीवाल ने कहा, ‘‘आयोग हर चीज को छिपाने में क्यों लगा है। अगर आयोग ने कोई तकनीकी जांच कराई होती और उसके निष्कर्ष सार्वजनिक किए होते, तो लोगों का उस पर विश्वास बहाल हो जाता।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस बात के ठोस सबूत हैं कि कैसे ईवीएम सिर्फ भाजपा के लिए वोट करते हैं, इस वजह से हम मामले को उठा रहे हैं।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘अब मैं देख रहा हूं कि किस प्रकार के ईवीएम वे इस्तेमाल कर रहे हैं... वे कबाडख़ाने से ईवीएम को वापस ला रहे हैं। इससे पहले ईसी ने कहा कि वे 2006 से पहले के ईवीएम स्वीकार नहीं करेंगे और अब वे इन्हीं मशीनों को चुनावों में लाने जा रहे हैं।’’  केजरीवाल बोले-देखिए, अगले 10 दिनों में क्या होता है... केजरीवाल ने कहा कि यदि ईवीएम को दुरुस्त नहीं किया गया, तो ‘हमारा लोकतंत्र नहीं बच पाएगा।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह ईसी के ईवीएम हैक करने की खुली चुनौती को स्वीकारेंगे? केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप इंतजार कीजिए और देखिए। अगले 10 दिनों में क्या होता है।’’ विपक्षी पार्टियां पांच राज्यों के विधानसभा के 11 मार्च के नतीजे के बाद से ईवीएम की प्रमाणिकता को लेकर सवाल उठा रही हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

फतेहाबाद । भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की कोर्ट द्वारा फांसी सजा सुनाए जाने के विरोध में और कश्मीर मे भारतीय सेना के साथ युवको द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध मे लालबती चौक पर राष्ट्रीय आर्य क्षेत्रीय सभा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। सभा के लोगों ने चौक में इक्ट्ठे होकर पाकिस्तान का पुतला फुंका। इस दौरान सभा के सदस्य कुलदीप आर्य, यशबीर आर्य, दिलबाग, विरेंद्र आर्य समेत कई सदस्य मौजूद रहे।  वीरेंद्र आर्य ने कहा कि भारतीय नागरिक कुलभूषण को झूठे मामले में फंसाकर पाकिस्तान की कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है, जो कि बिल्कुल गलत है। इसके अलावा कश्मीर से चुनावी डयूटी कर वापस लौट रहे सेना के जवानों के साथ बदसलूकी की गई है। जिसका सभा विरोध करती है। भारत सरकार से भी मांग करती है कि मामले में हस्तक्षेप करके पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटियाला । हाईकोर्ट के आदेश पर छह साल बाद प्रदेश में जेल के पुरुष व महिला वार्डन पदों की भर्ती शुरू हुई। शुक्रवार को मैदान में छह साल पहले अपनी शारीरिक परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों को फिर से अपना दमखम दिखने के लिए उतरना पड़ा। शुक्रवार को पहले दिन जिले में 36 पदों के लिए 750 उम्मीदवारों ने अपना दमखम दिखाया। कोर्ट के आदेशों के बाद आरंभ हुई भर्ती प्रकिया पुलिस लाइन में आयोजित हुई। प्रक्रिया के पहले दिन अधिकारियों द्वारा उनके शैक्षिक दस्तावेज जांचने के अलावा सीना व कद की पैमाइश हुई। प्रक्रिया 15 अप्रैल को भी जारी रहेगी, जिसमें बकाया 430 उम्मीदवार शिरकत करने पहुंचेंगे। भर्ती एसएसपी एस भूपति की देखरेख में हो रही है और वे उसकी रिपोर्ट भर्ती कमेटी के पास भेजेंगे।  उल्लेखनीय है कि 2011-12 में जेल विभाग में वार्डन व मेटर्न की भर्ती हुई थी। उक्त भर्ती प्रक्रिया से बाहर किए गए कुछ उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में अपील की थी कि भर्ती प्रक्रिया में सीना व कद मापने में कुछ गड़बड़ी हुई है, जिस कारण अदालत ने उक्त भर्ती पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। पांच सालों तक चली सुनवाई के बाद अब हाईकोर्ट ने नए सिरे से भर्ती करने का आदेश दिया है। एसएसपीभूपति व केंद्रीय जेल के सुप¨रटेंडेंट एसएस बोपाराय ने बताया कि उक्त कड़ी में जिन उम्मीदवारों ने जिला पटियाला में वार्डर (पुरुष) व मेटर्न (महिला) पद के लिए फिजिकल ट्रायल पास किया था उनका कद, सीना, भार तोलने की प्रक्रिया आज से शुरू की गई है। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के संबंधित थानों में लिस्ट भेजी गई थी जिसके जरिए कुल 1179 उम्मीदवार (1173 पुरुष व 6 महिलाएं) इसमें शामिल होंगे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

इलाहाबाद । जाने-माने बिजनेस मैनेजमेंट एक्सपर्ट व सोशलिस्ट ऋषि बगरी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं के फिजिकल एजुकेशन की किताब का कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जो पहली नजर में ही विवादित बन गया है। पोस्ट किये गये कंटेंट में लिखा है कि जिन लड़कियों का फिगर 36,24,36 होता है वो सबसे बेस्ट होती हैं। इस किताब को डा. वीके शर्मा ने लिखा है और वर्तमान में यह बारहवीं के बच्चों को पढा़ई जा रही है। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। लोग ताबड़तोड़ रीट्वीट व कमेंट कर शिक्षा के नाम पर इसे अश्लीलता परोसी जाने की बात कह रहे हैं। वहीं एक-दो यूजर ने इसे सही माना और कहा कि इसमें गलत क्या है। जबकि अधिकांश तौर पर लोगों ने इसे निशाने पर लिया और कड़े शब्दों में निंदा करते हुये एचआरडी मिनिस्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग की । कईयों ने तो बोर्ड को फटकार लगाते हुये कहा कि जाने क्या बच्चों को सिखाया जा रहा है । लोगों ने इस किताब को विषय पाठ्यक्रम में शामिल करने वाले पर भी सवाल उठाये हैं कि ऐसी किताब को स्वीकृति कैसे दे दी गई।  आखिर क्या सिखाना चाहता है सीबीएसई लोगों का सीधा सा सवाल है कि सीबीएसई अपने बच्चों को ऐसे कंटेंट से आखिर सिखाना क्या चाह रही है। बच्चे तो स्कूल में जो सीखते हैं वहीं मानेंगे भी और यह बच्चों की सोच का हिस्सा बन जायेगा। शिक्षाविदों का मानना है कि विचारों से हमारी शिक्षा झलकती है। लेकिन अब बच्चों की किताबों में ऐसी बातें लिखी जायेंगी और उसका वह अध्ययन - मनन करेंगे तो क्या होगा। फिजिकल एजुकेशन के नाम पर सही शिक्षा को गलत दिशा दी जा रही है। सोशल मीडिया पर किताब का कुछ हिस्सा ही सामने आया हैं अब अंदर और क्या क्या होगा यह तो पढने के बाद सामने आयेगा। लेकिन एक बात तो तय हैं यह कंटेंट सीबीएसई की बारहवीं के फिजिकल एजुकेशन की किताब का हैं जो वायरल होने के साथ बडे विवाद को जन्म दे रहा है। क्या कहते हैं शिक्षक इलाहाबाद के सीबीआई बोर्ड के एक स्कूल के शिक्षक से बात करने पर पता चला कि किताब को न्यू सरस्वती हाउस ने पब्लिश किया है और इसे सीबीएसई के 12वीं क्लास के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। दरअसल किताब में सवाल है कि किस शेप की महिलाएं सबसे बेस्ट होती हैं ?, इसके जवाब में 36,24,36 फिगर वाली महिला को बेस्ट बेस्ट बताया गया है। अगर आप गौर करें तो मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में सौंदर्य के साथ बॉडी औऱ फिगर को भी कंसिडर किया जाता है। क्योंकि इस फिगर के लिये बहुत मेहनत की जाती है। किताब में यही बातें मुख्य हैं और यह पुरुष और महिलाओं के शारीरिक अंतरों के बारे में ही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस समय इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ चुकी है और बहुत संभव है मंत्रालय अब इस मामले में हस्तक्षेप करेगा।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर/नई दिल्ली । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजस्थान के विश्व विख्यात मोहन वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट को कला एवं संगीत के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण’ एवं किशनगढ़ शैली के चित्रकार तिलक गीताई को कला एवं पेंटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित भव्य पद्म अलंकरण समारोह में देश की प्रसिद्ध हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किए गए। इनमें राजस्थान की ये दो विभूतियां भी शामिल थीं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के सरकारी एलान के बाद बडी तादाद में लोग उलझन में हैं। दरअसल, दोनों कार्ड के डिटेल्स में कोई भी अंतर होने पर ये काम नहीं हो पा रहा है। ऎसे में अब इनकम टैक्स विभाग आधार को पैन से जोडने की प्रक्रिया आसान बनाने जा रहा है।  बडे पैमाने पर ऎसे लोग हैं, जिनके आधार और पैन डिटेल्स में अंतर है, और वो इन्हें लिंक नहीं कर पा रहे हैं। ऎसे में आयकर विभाग ने कहा है कि अब लोग अपने पैन कार्ड की एक स्कैन कॉपी देकर भी आधार लिंक कर सकेंगे। हालांकि इसका फायदा सिर्फ उन्हें मिलेगा, जिनके नाम की स्पेलिंग में अंतर होगा।  आयकर विभाग ये व्यवस्था भी करने जा रहा है कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर टैक्सपेयर्स को आधार जोडने का विकल्प दिया जाए। इसमें उन्हें बिना अपना नाम बदले वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद उन्हें अपने दोनों दस्तावेजों यानी आधार कार्ड और पैन कार्ड में दर्ज जन्मतिथि बतानी होगी और मोबाइल फोन पर आए ओटीपी को डालना होगा। अगर जन्मतिथि में कोई अंतर नहीं होगा तो आधार से पैन कार्ड जुड जाएगा। अभी तक देश के केवल एक करोड से कुछ ज्यादा लोगों ने ही आधार को पैन से जोडा है, लेकिन ये तादाद काफी कम है क्योंकि देश में 25 करोड से ज्यादा पैनहोल्डर हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । इधर तो पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को रॉ के एजेंट होने के शक में मौत की सजा सुना तनातनी बढा दी है वहीं दूसरी ओर भारतीय कोस्ट गार्ड ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के 2 कमांडो को गहरे समुद्र में डूबने से बचाया।  हुआ यूं कि रविवार को पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी की हाई स्पीड बोट रास्ता भटक गई थी। इस बोट में 6 मरीन कमांडो सवार थे। ऎसे में पाकिस्तानी एजेंसी ने भारतीय कोस्ट गार्ड से मदद मांगी। कोस्ट गार्ड ने गुजरात के ओखा एरिया में तुरंत अपने शिप और हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव ऑपरेशन चलाया। दरअसल पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी की बोट में खराबी आने की वजह से वो गहरी समंदर में फंस गई। इस दौरान भारतीय मछुआरों ने भी इनकी भरपूर मदद की। पूरे दिन और रात भर चले इस ऑपरेशन में भारतीय कोस्ट गार्ड, पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के 2 कमांडो को बचाने में कामयाब रहे। इनमें से एक कमांडो की तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसे तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। हालांकि 4 अन्य पाकिस्तानी कमांडो को नहीं बचाया जा सका।  बाद में पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने चार शवों को खोजा। भारतीय कोस्टगार्ड की इस मदद के लिए पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी के डीजी ने फोन करके शुक्रिया अदा किया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । नई दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के संचालन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान की तारीफ की गई। केन्द्र सरकार ने यह आश्वासन दिया कि 2016-17 में राजस्थान को इस योजना के अंर्तगत अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए केन्द्र सरकार पूरी मदद करेगी।  नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण मंत्रालय (ग्रामीण कौशल) की संयुक्त शासन सचिव अलका उपाध्याय की अध्यक्षता में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की समीक्षा बैठक की गई। अलका ने आगामी दो वर्ष में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंर्तगत दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्थान की कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए तारीफ की।  इससे पहले दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंर्तगत एक वर्कशाप हुई, जिसमें महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। आयुक्त कौशल्य, नियोजन एवं उद्यमिता कृष्ण कुणाल ने इस अवसर पर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना केन्द्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें 15 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवाओं में कौशल प्रशिक्षण के लिए जोर दिया जाता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

करनाल । इस बार देश में अन्न का भंडार लबालब रहेगा। बेहतर मौसम और अनुकूल परिस्थितियों से इस बार रिकार्ड 98 मिलियन टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद है। राष्ट्रिय गेहूं अनुसन्धान एवं जों अनुसन्धान संस्थान करनाल के वैज्ञानिकों ने कहा कि गेहूं की अच्छी वैराइटी और किसानों की वैज्ञानिक सोच से प्रति एकड़ उत्पादन में हुई वृद्दि , हरियाणा में 113 लाख टन से भरेंगे अन्न के भंडार।  देश भर की मंडियां जहाँ सोने सी दमकती गेहूं से अटने लगी हैं ।प्रदेश में भी गेहूं की आवक लगातार जारी है, जिसे देखते हुए अनुमान है की इस बार गेहूं उत्पादन एक नया रिकार्ड तोड़ सकता है। करनाल स्थित राष्ट्रिय गेहूं एवं जौ अनुसन्धान संस्थान के वैज्ञानिकों का अनुमान है की इस बार देश में रिकार्ड 98 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन होने की उम्मीद है।  संस्थान के निदेशक डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप ने कहा की इस बार लम्बी चली ठण्ड और बेहतर मौसम से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है , इसके अलावा किसानों की वैज्ञानिक सोच और अच्छी नस्ल के बीज का इस्तेमाल करने के कारण भी प्रति एकड़ झाड ज्यादा मिल रहा है जिसको देखते हुए इस बार गेहू का उत्पादन 98 मिलियन टन को पार कर सकता है जो एक रिकार्ड होगा ! पिछले कई सालों के बाद ऐसी अनुकूल परिस्थितियाँ मिली है जबकि गेहूं उत्पादन एक नए शिखर को छु सकता है ! उन्होंने कहा की प्रदेश में भी इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है जिससे हरियाणा में 113 लाख टन गेहू उत्पादन की उम्मीद है ! निदेशक ने बताया की उनका संस्थान पिछले कई सालों से गेहूं की उत्तम नस्ल के बीजों पर शोध करता आ रहा है और हमें कई ऐसी किस्मे विकसित करने में सफलता मिली है जो बीमारी रहित व् प्रतिकूल मौसम की मार सहने में सक्षम हैं । उन्होंने किसानों को रिकार्ड उत्पादन पर बधाई दी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More