देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
फतेहाबाद । भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की कोर्ट द्वारा फांसी सजा सुनाए जाने के विरोध में और कश्मीर मे भारतीय सेना के साथ युवको द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध मे लालबती चौक पर राष्ट्रीय आर्य क्षेत्रीय सभा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। सभा के लोगों ने चौक में इक्ट्ठे होकर पाकिस्तान का पुतला फुंका। इस दौरान सभा के सदस्य कुलदीप आर्य, यशबीर आर्य, दिलबाग, विरेंद्र आर्य समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
वीरेंद्र आर्य ने कहा कि भारतीय नागरिक कुलभूषण को झूठे मामले में फंसाकर पाकिस्तान की कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है, जो कि बिल्कुल गलत है। इसके अलावा कश्मीर से चुनावी डयूटी कर वापस लौट रहे सेना के जवानों के साथ बदसलूकी की गई है। जिसका सभा विरोध करती है। भारत सरकार से भी मांग करती है कि मामले में हस्तक्षेप करके पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी
नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए : केजरीवाल
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग