BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुजरात : जंगल से निकल कर हाईवे पर आ गया 12 शेरों का झुंड

गुजरात : जंगल से निकल कर हाईवे पर आ गए 12 शेरों का झुंडजूनागढ़। गुजरात के अमरेली जिले के पीपावव पोर्ट के स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात एक बब्बर शेरों का बडा झुंड आ गया। जिसके कारण हाईवे पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात 12 शेरों का एक झुंड पीपावाव पोर्ट हाईवे पर आ गया। जिसके बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने जहां-तहां अपनी गाडियां रोक दी और शेरों के झुंड की वीडियो बनाने लगे। बताया जा रहा है कि बब्बर शेरों का यह झुंड करीब 15 मिनट रोड पर घूमता रहा और फिर सभी शेर जंगल की और चले गए। शेरों के हाईवे से हट जाने यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। 

 

बता दें कि गुजरात में पाए जाने वाले एशियाई बब्बर शेर दुनिया में सिर्फ सौराष्ट्र के गीर के जंगल में पाए जाते हैं। दुनिया में एशियाई शेर और कही नहीं है सिर्फ जूनागढ, अमरेली और गीर सोमनाथ जिले में ही देखने को मिलते है। मई 2015 में हुई आखिरी गिनती के अनुसार शेरों की संख्या सिर्फ 523 है। गीर का जंगल 1413 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और शेर करीब 22000 वर्ग किलोमीटर एरिया में घूम रहे है। इसलिए कभी कभी शेर के झुंड रास्ते पर भी आ जाते है। मगर इस तरह से शेरों का सडक़ों पर घूमना शेरों के लिए बहोत बडा जोखिम हो सकता है, इसके पहले भी रोड एक्सीडेंट, और ट्रेन एक्सीडेंट में कई शेर मारे जा चुके हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More